Connect with us

देश

अमेरिका में हजारों लोगों ने राष्ट्रपति आवास घेरा:सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन, पोस्टर में लिखा- ट्रम्प को अल सल्वाडोर जेल भेजें

Published

on

वॉशिंगटन ,एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। ये प्रदर्शन सभी 50 राज्यों में हुए। प्रदर्शनकारी ट्रम्प की टैरिफ वॉर की नीतियों, सरकारी नौकरियों में छंटनी का विरोध कर रहे हैं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस का घेराव किया। लोगों ने ट्रम्प पर नागरिक और कानून के शासन को कुचलने का आरोप लगाया। इस आंदोलन को 50501 नाम दिया गया है, जिसका मतलब ‘50 विरोध प्रदर्शन, 50 राज्य, 1 आंदोलन’ है।

प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के अलावा टेस्ला के शोरूम का भी घेराव किया। ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शनों का यह दूसरा दौर है। इससे पहले 5 अप्रैल को ट्रम्प के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे।

व्हाइट हाउस के बाहर ट्रम्प के खिलाफ पोस्टर लेकर विरोध करती महिला। पोस्टर पर लिखा- ट्रम्प को अल सल्वाडोर जेल में डिपोर्ट कर दिया जाए।

व्हाइट हाउस के बाहर ट्रम्प के खिलाफ पोस्टर लेकर विरोध करती महिला। पोस्टर पर लिखा- ट्रम्प को अल सल्वाडोर जेल में डिपोर्ट कर दिया जाए।

फ्लोरिडा में टेस्ला शोरूम के बाहर विरोध जताती महिला प्रदर्शनकारी। पोस्टर पर लिखा- न कोई राजा है, न कोई कुलीन है, अपना टैक्स चुकाएं।

फ्लोरिडा में टेस्ला शोरूम के बाहर विरोध जताती महिला प्रदर्शनकारी। पोस्टर पर लिखा- न कोई राजा है, न कोई कुलीन है, अपना टैक्स चुकाएं।

ट्रम्प और मस्क की नीतियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन

राजधानी वॉशिंगटन डीसी समेत सभी राज्यों में प्रदर्शन की बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क की आक्रामक नीतियां हैं। इलॉन मस्क का दक्षता विभाग लगातार सरकारी विभागों में छंटनी कर रहा है।

अब तक हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रम्प की अप्रवासियों पर कार्रवाई और दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की सख्त पॉलिसी भी इन प्रदर्शनों की एक बड़ी वजह है।

ट्रम्प के टैरिफ वॉर से अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाली चीजों के दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

ट्रम्प के विरोध में तख्ती लेकर पहुंची महिला प्रदर्शनकारी। लिखा- ट्रम्प गंदगी से भरे हैं। टॉयलेट्स को उनसे जलन हो रही है।

ट्रम्प के विरोध में तख्ती लेकर पहुंची महिला प्रदर्शनकारी। लिखा- ट्रम्प गंदगी से भरे हैं। टॉयलेट्स को उनसे जलन हो रही है।

न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रम्प के विरोध में रैलियां निकालीं।

न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रम्प के विरोध में रैलियां निकालीं।

ट्रम्प के काम से खुश हैं 45% वोटर्स

अमेरिकी सर्वे एजेंसी गैलप के मुताबिक 45% अमेरिकी वोटर्स ट्रम्प के पहले 3 महीने के कामकाज से खुश हैं, जबकि ट्रम्प के पहले कार्यकाल के शुरुआती 3 महीनों में 41% वोटर्स ही उनके कामकाज से संतुष्ट थे।

हालांकि यह बाकी राष्ट्रपतियों की तुलना में बेहद कम है। 1952 से 2020 के बीच सभी राष्ट्रपति की पहली तिमाही की औसत रेटिंग 60% है। इसकी तुलना में ट्रम्प की रेटिंग कम दिख रही है। एजेंसी के मुताबिक ट्रम्प के पदभार संभालने के वक्त उनकी रेटिंग 47% थी। इसमें भी गिरावट दर्ज हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

पहलगाम के दोषियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी:मधुबनी में PM मोदी बोले- आंतकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया

Published

on

मधुबनी ,एजेंसी। पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’

‘आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।’

पीएम मोदी ने कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है। उससे पूरा देश व्यथित है। उनके दुख में पूरा देश साथ खड़ा है। जिनका अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।स्पष्ट कहना चाहता हूं, हमला करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सभा मिलकर रहेगी।’

पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम ने मृतकों को मंच से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ‘अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठे रहकर ही 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया है। उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात शुरू करूंगा।’

बिहार की धरती से दुनिया को कहता हूं- भारत आतंकियों को सजा देगा

पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कहा, ‘हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिलेगी। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।’

Continue Reading

खेल

IPL में आज काली पट्‌टी बांधकर उतरेगी मुंबई-बेंगलुरु की टीमें:पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे; पटाखे-चीयरलीडर्स का सेलिब्रेशन नहीं होगा

Published

on

नई दिल्ली ,एजेंसी। IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच के खेले जाने वाले मैच में सभी खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 28 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ये फैसला लिया है।

यही नहीं इस मैच के दौरान मैदान पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। खेल शांति के साथ खेला जाएगा। न पटाखे चलाए जाएंगे न ही चीयरलीडर्स का डांस होगा। मैच से पहले आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन भी रखा जाएगा।

खिलाड़ियों ने हमले की निंदा की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कई क्रिकेटरों ने निंदा की है। उन्होंने पोस्ट कर मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, हमले से प्रभावित परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया इस परिस्थिति में उनके साथ एकजुट है। हम सभी लोगों को न्याय मिले, इसकी प्रार्थना करते हैं।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिलने और अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों की शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं।

मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि धर्म के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना और मारना गलत है। कोई भी विचारधारा इसको सही नहीं ठहरा सकती। यह कैसी लड़ाई है, जहां इंसान की जान की कीमत न हो। यह पागलपन जल्द ही खत्म होगा और इन आतंकवादियों को बिना किसी दया के पकड़ा जाएंगा और दंडित किया जाएगा।

Continue Reading

देश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति बेटी को गोद में लेकर ताजमहल घूमे:परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं; लिखा- अद्भुत… ये सच्चे प्यार का प्रमाण

Published

on

आगरा,एजेंसी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने आगरा में ताजमहल देखा। पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मिराबेल के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाईं। वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे। वेंस के तीनों बच्चे भारतीय रंग में नजर आए। दोनों बेटे एक जैसे ट्रेडिशनल कुर्ता-पैजामा पहने हुए थे।

वेंस ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है! सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण…धन्यवाद। बताया जा रहा है कि वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विजिटर बुक में जो लिखा था, उसे भी पढ़ा।

वेंस ने विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है।

वेंस ने विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है।

पहलगाम हमले के बाद वेंस के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम रद्द किए गए

वेंस परिवार के साथ करीब ढाई घंटे तक आगरा में रहे। मंगलवार सुबह 10 बजे उनका हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे आगरा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान से सबसे पहले उनकी पत्नी और बेटी बाहर आईं, फिर बेटे और अंत में वेंस।

वेंस का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वेंस के स्वागत के लिए 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

वेंस फैमिली को देखने के लिए आगरा में सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ जमा नहीं होने दी। वेंस की सुरक्षा में 20 IPS अधिकारी, 3500 पुलिसकर्मी और ब्लैक कमांडो तैनात किए गए। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे। वहां अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा।

PHOTOS में देखिए JD वेंस का आगरा दौरा…

वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे।

वेंस बेटी को गोद में लेकर ताजमहल परिसर में घूमे।

वेंस और उनकी पत्नी ने ताजमहल को लेकर गाइड से कई सवाल किए।

वेंस और उनकी पत्नी ने ताजमहल को लेकर गाइड से कई सवाल किए।

वेंस परिवार ताजमहल की पहली मंजिल पर।

वेंस परिवार ताजमहल की पहली मंजिल पर।

ताजमहल परिसर में वेंस परिवार।

ताजमहल परिसर में वेंस परिवार।

वेंस के वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे।

वेंस के वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending