Connect with us

कोरबा

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का अनूठा अभियान: स्वच्छता और पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published

on

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा रिस्दी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को निभानी होगी।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पार्षद प्रताप कंवर, अजय गोंड, लक्ष्मण श्रीवास, दीप नारायण सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनिराम साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, मंडल मंत्री गोपालाल राठिया, सरस्वती पटेल, पवन सिन्हा, ललेश दुबे, पंकज सोनी, गिरधारी रजक, चंचला राठौर, गोमती गेदरे, दर्शन रजक, रामलाल पटेल, करन राजपाल, धरमपाल सोलंकी, विवेक राजवाड़े, निखिल दावड़ा, निहाल सोनी, बसंत बैरागी, आशीष सूर्यवंशी, हेमंत चंद्रा, भरत सोनी, रामकुमार पटवा, वीरेंद्र नायक, मनोज कंवर, बलदेव दीवान, फूलमती भगत सहित मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष भजन कंवर, श्याम साहू, गुलजार सिंह, अशोक अगरिया, मुन्ना साहू, श्याम यादव, केया सेन, राकेश यादव, सपना झा, अनिल डनसेना, फूलपुरी गोस्वामी, लक्ष्मी जायसवाल, मिलन, मनोज जुगल पालीवाल, राकेश राठौर एवं श्याम सुंदर देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार 2026:शिविर में 588 आवेदन प्राप्त 144 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण, पोैधारोपण भी किया गया

Published

on

सुखरीकला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित,

आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित

कोरबा। सुशासन तिहार 2026  अंतर्गत आज जनपद पंचायत करतला के  ग्राम सुखरीकला में  जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  कृषि, खाद्य, सहकारिता , पंचायत विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

शिविर में करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में जनता की आवश्यकता अनुरूप प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने आमजनो से योजनाओं की जानकारी रखने एवं लाभ उठाने का आग्रह किया। श्रीमती कंवर ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने एवं जल संरक्षण की दिशा में व्यापक कार्य करने की बात कही। उन्होंने शिविर में क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी से सम्बंधित सभी आवेदनों पर गम्भीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।

जनपद उपाध्यक्ष करतला मनोज झा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया के मंशानुरूप आमजनों की समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण हेतु जिला प्रशासन आपके समक्ष पहुँची है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नही पड़ रही, प्रशासन खुद चलकर आमजनों तक आ रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने की बात कही साथ ही भू जल स्तर को ऊपर उठाने हेतु क्षेत्र में बनने वाले सभी नए मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था रखने की बात कही।

जनपद पंचायत करतला के सीईओ वैभव कौशिक ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 588 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 144 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा।
इस दौरान शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा  08 किसानों को किसान-किताब प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा तीन हितग्राही को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को पात्रतानुसार राशन कार्ड प्रदान की गई।  
स्वास्थ्य विभाग  द्वारा ग्राम पंचायत रीवांपार और अमलडीहा को टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा 10 हितग्राहियों को फूड बाक्स वितरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुखरीकला के सरपंच अंजोर सिंह मरकाम, अमलडीहा की सरपंच श्रीमती उषा बाई कंवर, बुढ़ियापाली की सरपंच उमेंद बाई, फरसवानी की श्रीमती ज्योति बियार, कराईनाला के पवन सिंह कंवर, कर्रापाली की श्रीमती अंजनी पैकरा, पचपेड़ी की आशा लता कंवर, रीवांपार की वंदना कंवर, सुखरीखुर्द की कविता मरावी, उमरेली की सुकबाई कंवर, कोथारी के विक्रम सिंह कंवर और ग्राम पंचायत सोहानपुर के सरपंच विजय कंवर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण , विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
किया गया पौधारोपण

आज विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सुखरीकला शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया गया। 

Continue Reading

कोरबा

आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत:कोरबा में 3 किमी तक दौड़ाकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत

Published

on

कोरबा। कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पुरेना गांव में आवारा कुत्तों के हमले से एक चार वर्षीय चीतल की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीन से चार कुत्तों ने चीतल को करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बरपाली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, यह वर्ष 2026 की पहली वन्यजीव दुर्घटना है।

ग्राम पंचायत पुरेना के सरपंच कृष्णा बिंझवार ने बताया कि मड़वारानी पहाड़ के नीचे स्थित तालाब और अन्य जल स्रोतों पर अक्सर हिरण और चीतल पानी पीने आते हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर की ओर से आए तीन-चार आवारा कुत्तों ने एक चीतल का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे दौड़ाते हुए गांव के पास तक ले आए।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चौकीदार बुधराम यादव को दी। लोगों ने मिलकर कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक चीतल गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

कुत्तों ने चीतल को करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

कुत्तों ने चीतल को करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घायल चीतल को उपचार के लिए बरपाली स्थित सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के पास लेकर पहुंची। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद चीतल को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में चीतल का अंतिम संस्कार किया गया।

पहले हर साल होती थीं कई मौतें

वन विभाग के एसडीओ एसके सोनी ने बताया कि इस वर्ष वन्यजीव से जुड़ी यह पहली दुर्घटना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मड़वारानी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों से हर साल पांच से छह चीतलों की मौत हो जाती थी।

एसडीओ के अनुसार, जंगलों के भीतर जल स्रोत विकसित किए जाने के बाद वन्यजीवों का गांवों की ओर आना कम हुआ है, जिससे ऐसी घटनाओं में कमी आई है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में चौकीदार भी तैनात किए गए हैं।

ग्रामीणों ने जताई चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बड़ी संख्या में भालू, जंगली सुअर और अन्य वन्यजीव भी रहते हैं। इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्तों ने हिरणों और चीतलों पर हमला किया है, हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से उनकी जान बच गई थी।

वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल देने और आवारा कुत्तों की समस्या पर सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में दो ट्रेलर भिड़े, केबिन में फंसा हेल्पर:कोरबा-कटघोरा मार्ग पर हादसा, एक घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया हेल्पर

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को छुरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेलर कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे वाले ट्रेलर को टक्कर मारी। हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर ड्राइवर समेत मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को नियंत्रित किया और केबिन में फंसे हेल्पर को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

एक घंटे तक चला रेस्क्यू

आरक्षक भुवनेश्वर प्रजापति और 112 के चालक संगम श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक मशक्कत की। हेल्पर को केबिन से निकालना आसान नहीं था, इसलिए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दूसरी गाड़ी की मदद से टोचन कर ट्रेलर के क्षतिग्रस्त हिस्से को खींचा।

केबिन से सुरक्षित निकाला गया हेल्पर

काफी मशक्कत के बाद हेल्फर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। घायल हेल्फर को तत्काल 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घंटों जाम के बाद सामान्य हुआ यातायात

हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677