देश
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट
मुंबई, एजेंसी। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 532.49 अंक लुढ़ककर 77,648.23 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 165.80 अंक फिसलकर 24,232.90 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 393.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

देश
ट्रंप के एक ऐलान के बाद सोने-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, बाजार में मची हलचल
मुंबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US-ईरान के सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद आज सोने- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। ट्रंप ने US-ईरान को खत्म करने का ऐलान किया। जिसके बाद वैश्विक कमोडिटी बाजार में अचानक हलचल बढ़ गई, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारत के घरेलू वायदा बाजार पर भी दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट
COMEX में दोपहर करीब 2:30 बजे तक सोने के भाव में लगभग 2 फीसदी की गिरावट के बाद यह करीब 4,075 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी की कीमत करीब 3.5 फीसदी टूटकर 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गई।
MCX पर सोना चांदी
इसका असर घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी पड़ा। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 2,291 रुपये टूटकर 1,43,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के वायदा भाव में 7,355 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद चांदी 2,23,502 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों की रणनीति में बदलाव देखने को मिला, जिससे सोना-चांदी में तेज गिरावट आई।

देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर 3 आरोपी, 40 दिनों में 70 बार हाथ साफ करने का सनसनीखेज खुलासा
अयोध्या, एजेंसी। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बुधवार को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने सुबह करीब 7 बजे जिला जेल से अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। विशेष अदालत (भ्रष्टाचार रोधी) के आदेश के अनुसार रिमांड की यह अवधि बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए नए सुबूतों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पुलिस उन जगहों पर तलाशी भी ले सकती है जिनकी आरोपियों ने निशानदेही की है ताकि चोरी की गई नकदी और अन्य सामान बरामद किया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने रिमांड की मांग इसलिए की थी ताकि मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान इकट्ठा की गई सामग्री और सबूतों के आधार पर इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा सके। मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम (SIT) द्वारा इस मामले में सबसे पहले मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, जांचकर्ताओं ने 40 दिनों की अवधि में चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है और वे आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ मंदिर में दान की रकम की गिनती की व्यवस्था में कथित प्रक्रियागत और सुरक्षा सम्बन्धी खामियों की भी जांच कर रहे हैं।

देश
NEET के बाद अब UGC- NET को लेकर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार से कोई कार्यवाही की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नीट-यूजी के बाद अब इस परीक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं, लेकिन मोदी सरकार सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा करते हुए दावा किया कि हरियाणा में यूजीसी-नेट परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र का पीडीएफ प्रसारित कर दिया गया जो केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पास उपलब्ध होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पीडीएफ के लगभग 90 प्रश्न समाजशास्त्र के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं तथा यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दो लाख 25 हजार रुपये में बेचा जा रहा था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि इसी नेटवर्क ने सीएसआईआर-नेट, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) और एडीए जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीट और नेट परीक्षाओं में बार-बार कथित घोटाले सामने आने के बावजूद मोदी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से किसी जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि न तो जांच होगी और न ही छात्रों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि बदलाव का एकमात्र रास्ता सामूहिक आवाज़ है, देश भर के ‘छात्रों की गूंज’ है, जो भारत में शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
