Connect with us

कोरबा

कोरबा में ट्रिपल इंजन की नगर सरकार बनाएं : विकास भी तीन गुना होगा- विकास अग्रवाल

Published

on

महापौर प्रत्याशी संजू देवी एवं पार्षद प्रत्याशी विभा यादव के पक्ष में आरती-विकास अग्रवाल निकले जनसंपर्क में

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 3 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विभा विशाल यादव को जीताने पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती आरती अग्रवाल समर्थकों के साथ श्रीमती विभा विशाल यादव के साथ जनसंपर्क पर निकले और भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।
ली नुक्कड़ सभाएं


श्रीमती विभा विशाल यादव के साथ श्रीमती आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 3 साकेत नगर के कई मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं ली और मोहल्ले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा में भाजपा की नगर सरकार बनाएं, इससे कोरबा नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का जहां विस्तार होगा, वहीं कोरबा में ट्रिपल इंजर की नगर सरकार बनेगी तो क्षेत्र में विकास भी तीन गुना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु सरकार गरीब कल्याण की बात कहती है और मोदी की गारंटी भी पूरी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके साथ सबका विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई बड़ी-बड़ी योजनाएं ला रही है, जिससे आमजनता की तरक्की हो रही है। महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। आर्थिक स्वावलंबन के लिए महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता करने के साथ-साथ महिलाओं की समृद्धि के लिए कई योजनाएं लाई है। 1 फरवरी को आम बजट में मध्यम और गरीब वर्ग को काफी राहत दी गई है और इस बजट का दूरगामी सुपरिणाम भी सामने आयेगा।
आरती अग्रवाल ने पैर छूकर विभा के लिए मांगा आशीर्वाद


पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल के प्रचार में संस्कार भी दिखा। वे पूर्व की भांति बड़ों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि इस बार भाजपा संगठन ने विभा को इस वार्ड के लिए आपका प्रतिनिधि चुनने के लिए अवसर दिया है और विभा भी आपकी सेवक बनकर वार्ड का विकास करेंगी।
विभा ने सभी से मांगा जीत का आशीर्वाद


नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 3 साकेत नगर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विभा विशाल यादव ने सभी से जीत का आशीर्वाद मांगा और कहा कि भाजपा की नगर सरकार बनेगी तो कोरबा का स्मार्ट सिटी की तरह चौतरफा विकास होगा, इसलिए महापौर के लिए संजू देवी राजपूत एवं पार्षद के लिए आपकी बेटी एवं बहू विभा को आशीर्वाद दें।
चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के सैकड़ों लोग शामिल थे और घर-घर जाकर प्रचार किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

कोरबा। भारत नर्सिंग कॉलेज कोसाबाड़ी ने विश्व हृदय माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को हृदय रोगों, उच्च रक्तचाप (बीपी) और इनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों के इस सराहनीय और सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

थाने से फरार छेड़छाड़ का आरोपी 3 दिन बाद अरेस्ट:दिन में जंगल, रात में घर आता था आरोपी, कोरबा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के पसान थाना परिसर से फरार हुए छेड़छाड़ के आरोपी खीरचंद (40) को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 22 सितंबर को पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था।

खीरचंद के खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज है। उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था। पुलिस ने 22 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था। पूछताछ के दौरान उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर फरार हो गया।

दिन में जंगल में छिपता, रात में घर आता था

फरार होने के बाद खीरचंद दिन में जंगल में छिपा रहता था। रात करीब 11 बजे वह चोरी-छिपे अपने घर आता था और सुबह करीब 3 बजे फिर जंगल की ओर चला जाता था। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं।

आधी रात घर की घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खीरचंद रात में अपने घर आता है। इसके बाद 25 सितंबर की आधी रात पसान पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पसान थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Continue Reading

कोरबा

नशे में ASI ने कार को दो बार टक्कर मारी:विरोध करने पर कार मालिक से की बहस, वीडियो वायरल, मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा में नशे में धुत ASI अश्वनी वर्मा ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे लेकर दोबारा उसी कार को ठोंक दिया। विरोध करने पर ASI कार मालिक से ही बहस करने लगे। मौके पर भीड़ जुटने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि ASI की हालत इतनी खराब थी कि उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी को चलाकर ले जानी पड़ी। मामले में ASI के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मस्जिद के पास हुई।

ड्यूटी से लौटते वक्त कार को टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाने में पदस्थ ASI अश्वनी वर्मा देर रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ASI ने गाड़ी पीछे की और उसी कार को दोबारा टक्कर मार दी। आवाज सुनकर कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो ASI कार से उतरे और कार मालिक से बहस करने लगे।

बताया जा रहा है कि ASI नशे में इतने धुत थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और बार-बार लड़खड़ा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि ASI की हालत को देखते हुए उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी ने चलाकर वहां से ले गया, जबकि ASI को दूसरे वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ASI अश्वनी वर्मा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि ASI अश्वनी वर्मा से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ मारपीट का मामला सामने आ चुका है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677