Connect with us

कोरबा

पसान में ग्रामीणों ने किया 4 घंटे चक्का जाम:स्वास्थ्य, बिजली सहित 5 मांगों पर प्रदर्शन, लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पसान में स्वास्थ्य, बिजली और विकास कार्यों की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों, स्थानीय व्यापारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पसान बस स्टैंड के पास चक्का जाम कर दिया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ आंदोलन करीब साढ़े चार घंटे तक चला।

इससे पसान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। दोपहर करीब 11:30 बजे प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पसान क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन किया।

सबसे प्रमुख मांग पसान स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की है। ग्रामीणों के मुताबिक डॉक्टर की कमी के कारण गंभीर और आपात स्थिति में मरीजों को कोरबा या दूसरे शहरों में ले जाना पड़ता है।

24 घंटे बिजली और अलग फीडर की मांग

ग्रामीणों ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की। पसान में लगातार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फीडर की समस्या को दूर करने के साथ पसान फीडर को अलग करने की मांग रखी गई। इसके अलावा खराब ट्रांसफॉर्मर, जर्जर बिजली तार और ढीले खंभों को बदलने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने की।

रेलवे स्टेशन और कॉलेज निर्माण भी मुद्दा

ग्रामीणों ने पसान में लंबे समय से लंबित रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही करीब पांच साल से रुके कॉलेज निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने और उदेरदा पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण की मांग भी उठाई गई। रेलवे लाइन के कारण बंद रास्ते को फिर से खोलने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने रखी।

प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

चक्का जाम की सूचना पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह श्याम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख मांगों पर संबंधित विभागों से चर्चा की गई है। पसान फीडर को अलग करने का प्रस्ताव शासन को भेजने और स्वास्थ्य विभाग में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीण युसूफ खान के अनुसार, बीएमओ के आदेश के बाद अब पीएचसी में डॉक्टर की स्थायी पदस्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

15 दिन का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो फिर आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन, कॉलेज और पिकनिक स्पॉट से जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में पसान, बैरा, कोटमरा, सड़ामार, तेलियामार और कुम्हारीसानी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण, व्यापारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Continue Reading

कोरबा

664.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 664.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 718.9 मिलीमीटर, अजगरबहार 480.5, भैंसमा, 621.1, करतला 641.9, बरपाली 701.8, कटघोरा 673.5 दीपका 750.5, दर्री 782.8, पाली 718, हरदीबाजार 555.2, पोंड़ी-उपरोड़ा 684, और पसान तहसील में 647.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संबंधित नोडल अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के आयोजन के लिए निगम आयुक्त होंगे नोडल अधिकारी

Published

on

कोरबा। 14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” के अवसर पर देशभर में विभिन्न स्मृति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में भी भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन एवं आवश्यक समन्वय के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677