Connect with us

देश

अगस्त में और सस्ता होगा सोना या आएगा उछाल? ये 3 फैक्टर तय करेंगे गोल्ड की चाल

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। पिछले छह सप्ताह में पहली बार सोने की कीमतों में बड़ी वीकली गिरावट दर्ज की गई। कई निवेशकों और खरीदारों के बीच यह सवाल है कि सोना अगस्त में सस्ता होगा या कीमतों में उछाल आएगा। इस सप्ताह सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी अन्य कीमती धातुओं में भी गिरावट देखने को मिली है।

अगस्त में कैसी रह सकती है सोने की चाल?

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और अमेरिका में महंगाई कम नहीं होती, तो अगस्त में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। दूसरी ओर, यदि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है या वैश्विक अनिश्चितता गहराती है, तो सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग फिर बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में तेजी लौटने की संभावना रहेगी।

इन तीन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

अगस्त में सोने की दिशा मुख्य रूप से तीन अहम कारकों पर निर्भर करेगी—

  • अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव
  • कच्चे तेल की कीमतों का रुख
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अगला फैसला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरम पड़ा सोना

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 3,970 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा। हालांकि पूरे सप्ताह के दौरान इसकी कीमत में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 0.5% की कमजोरी देखने को मिली।

Continue Reading

देश

जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.3% घटकर 274.62 करोड़ रुपए पर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। जेके सीमेंट लि. का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.3 प्रतिशत घटकर 274.62 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 324.25 करोड़ रुपए था। 

जेके सीमेंट की परिचालन आय जून तिमाही में 20.25 प्रतिशत बढ़कर 4,031.72 करोड़ रुपए हो गई, जो 2025-26 की पहली तिमाही में 3,352.53 करोड़ रुपए थी। कंपनी का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 25.5 प्रतिशत बढ़कर 3,664.82 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की कुल आय जून 2026 को समाप्त तिमाही में 19.41 प्रतिशत बढ़कर 4,070.97 करोड़ रुपए रही।  

Continue Reading

देश

ICICI बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.88% बढ़कर रू.15,440 करोड़

Published

on

मुंबई, एजेंसी। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपए रहा। बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13,558 करोड़ रुपए था। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 15.95 प्रतिशत बढ़कर 14,804 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 12,768 करोड़ रुपए था। 

बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) समीक्षाधीन तिमाही में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 24,384 करोड़ रुपए हो गई। ऋण वितरण में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में मामूली सुधार से इसे बल मिला। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 4.36 प्रतिशत हो गया। बैंक की जमा राशि में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

समीक्षाधीन तिमाही में कोषागार आय को छोड़कर अन्य आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,425 करोड़ रुपए हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.38 प्रतिशत रह गया, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1.67 प्रतिशत और मार्च, 2026 के अंत में 1.40 प्रतिशत था। 

Continue Reading

देश

IPO Market में हलचल, 20 जुलाई से खुलेंगे 5 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सोमवार (20 जुलाई) से शुरू होने वाला सप्ताह शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आने वाले सप्ताह में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें 2 इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि बाकी SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होंगे। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में भी निवेश का मौका मिलेगा।

वहीं, इस सप्ताह कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की शुरुआत भी करेंगी। कुल 5 कंपनियों के शेयर NSE, BSE और SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

नए खुलने वाले IPO

Gulf Lloyds IPO
Gulf Lloyds का रू.18.19 करोड़ का IPO 20 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस रू.100 प्रति शेयर तय किया है। इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 जुलाई को संभावित है।

Metalic Technoforge IPO
यह IPO 21 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। रू.49.96 करोड़ के इस इश्यू में निवेशक रू.72-रू.77 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। इसका लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 28 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

Cube Highways Trust InvIT
Cube Highways Trust InvIT का ₹5,000 करोड़ का इश्यू 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड रू.151-रू.152 प्रति शेयर तय किया गया है। यूनिट्स की NSE और BSE पर लिस्टिंग 29 जुलाई को होने की उम्मीद है।

Shree Balaji Mala IPO
18.90 करोड़ रुपए का यह IPO 22 जुलाई को खुलेगा। इसमें रू.66-रू.70 प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया जा सकेगा। लॉट साइज 2,000 शेयरों का है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 29 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

Xtranet Technologies IPO
मेनबोर्ड सेगमेंट का यह ₹166.80 करोड़ का IPO 23 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड रू.120-रू.127 प्रति शेयर रखा है और लॉट साइज 110 शेयरों का है। इसकी NSE और BSE पर लिस्टिंग 30 जुलाई को होने की संभावना है।

पहले से खुले IPO में भी मौका

Sotefin Bharat IPO
89.76 करोड़ रुपए का यह इश्यू 16 जुलाई को खुला था और 20 जुलाई को बंद होगा। अब तक इसे करीब 80% सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका प्राइस बैंड रू.178-रू.187 प्रति शेयर है और लॉट साइज 600 शेयरों का है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 23 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

Caliber Mining IPO
450 करोड़ रुपए के इस IPO को अब तक 1.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यह इश्यू 17 जुलाई को खुला था और 21 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड रू.402-रू.424 प्रति शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 24 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

आने वाले सप्ताह में कई कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखेंगी। 21 जुलाई को SBI Funds Management और Alpine Texworld के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन Millworks Technologies के शेयर BSE SME पर शुरुआत कर सकते हैं।

इसके बाद 23 जुलाई को Sotefin Bharat और 24 जुलाई को Caliber Mining के शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677