Connect with us

कोरबा

बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएं, क्रिसमस एवं नव वर्ष को बनाया खास

Published

on

उन्नति की महिलाओं ने स्वादिष्ट केक के साथ मनाया जश्न

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस त्योहार के सीजन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले अपने ‘उन्नति’ परियोजना के तहत घर पर बने केक की विशेष रेंज लॉन्च की है। इस पहल के तहत 300 से अधिक केक की बिक्री की। इसमें विभिन्न प्रकार के केक शामिल हैं, जो ग्राहकों की मांग को पूरा करते हुए त्योहारी आवश्यकताओं को पूरा किया। इस क्रिसमस के त्योहार पर कोरबा में बेहतरीन स्वाद का केक पेश किया।

उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाएं गए केक में प्लम, फ्रूट, चॉकलेट कप केक तथा स्लाइस केक सहित कई तरह के फ्लेवर मौजूद हैं। सभी के लिए विभिन्न स्वाद एवं कई आकार में ऑर्डर पर उपलब्ध है। प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है।
500 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल से लाभान्वित हो रही हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है। परियोजना को वर्तमान में जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सॉल्यूशंस के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने उद्यमिता के महत्व पर बोलते हुए कहा कि यह एक ऐसी परियोजना है जो नवाचार के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने क के लिए आवश्यक है। प्रोजेक्ट उन्नति इस भावना को दर्शाता है, जो हमारे समुदायों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशल, उपकरण और संसाधन प्रदान कर स्थायी आजीविका के लिए तैयार करने में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

केक खरीदने वाली देबाशीष जेना ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएँ द्वारा तैयार किए गए केक अपनी गुणवत्ता और स्वाद में बेहतरीन थे। विभिन्न प्रकार के केक और डिलीवरी सुविधा ने इसकी पहुंच को आसान बना दिया है। एक नेक उद्देश्य का समर्थन करने वाले केक का आनंद लेना दिल को छू लेने वाला अनुभव था।

विभिन्न प्रकार के केक ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र, नंद घर में क्रिसमस के जश्न के दौरान 800 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यह परियोजना महिलाओं के लिए प्रारंभिक बचपन शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है। क्रिसमस कार्निवल के अंतर्गत बालको टाउनशिप में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 400 से ज़्यादा बच्चे शामिल हुए। कार्निवल में कई तरह के सरप्राइज़, एक्टिविटी और गेम के साथ-साथ एक जादूगर के आकर्षक अनुभव भी शामिल थे। साथ ही प्लांट में भी क्रिसमस के मौके पर कंपनी के कर्मचारी एवं व्यावसायिक साझेदार सिक्रेट सेंटा बनकर सभी ने एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान किया जो बालको की समावेशिता की कटिबद्धता के अनुरूप है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677