Connect with us

छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी..बिलासपुर में सभा:सोशल मीडिया पर लिखा-प्रगति को मिलेगा बिग बूस्ट; 2 लाख की भीड़ जुट सकती है

Published

on

रायपुर,एजेंसी। PM नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। करीब 3 बजे वे बिलासपुर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम रायपुर से बिलासपुर जाने का था, लेकिन इसमें बदलाव की खबर है। अब PM सीधे बिलासपुर जाएंगे। सोशल मीडिया पर मोदी ने पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ की प्रगति को बिग बूस्ट मिलेगा।

यहां प्रधानमंत्री 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे।

2 लाख लोगों की भीड़ जुटने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंट में सभा करेंगे। प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन यहां 2 लाख लोगों के हिसाब से तैयारी कर चुका है। पूरे प्रदेश से भाजपा के नेताओं को यहां लोगों को लाने का जिम्मा भी दिया गया है। कार्यक्रम में भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 100 एकड़ में पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक 2 लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक 2 लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है।

CM साय का जय जोहार

PM के आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ से आत्मीय लगाव है। यहां के लोगों की मेहनत, संस्कृति और परंपराओं को उन्होंने हमेशा सम्मान दिया है। माता कौशल्या की पुण्य भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन!

55 एकड़ में लोगों के बैठने का बंदोबस्त बिलासपुर में PM की सभा से पहले प्रदेश डिप्टी CM अरुण साव ने आयोजन को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया हिंदू नव वर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, यह ऐतिहासिक है। अनुमान है लगभग 2 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोहभट्टा मैदान में 55 एकड़ क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है । जिसमें 4.50 लाख स्क्वायर फीट में पांच डोम तैयार किए गए हैं जिसे 75 सेक्टर में बांटा गया है ।

PM की सभा से पहले प्रदेश डिप्टी CM अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

PM की सभा से पहले प्रदेश डिप्टी CM अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

हितग्राहियों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम- साव

साव ने बताया कि जनसभा में पहुंचने वाले हितग्राहियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं , ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो। आपातकालीन स्थिति के लिए दवाई, जलपान, सुलभ समेत सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर सभी सेक्टर पार्किंग और अन्य स्थानों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 50 एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सभी बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति को देखते हुए 100 एकड़ क्षेत्र में 9 अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

3 हजार जवान सुरक्षा में लगे

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिलासपुर सहित प्रदेश भर से करीब 3 हजार जवान सभास्थल पहुंचे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम से लेकर रात तक जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की बैठक ली।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को बगैर जांच के सभास्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभास्थल पर 1500 मेटल डिटेक्टर गेट लगाए जाएंगे। लोगों को 3 घंटे पहले ही पहुंचना होगा।

इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा

Published

on

लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–

  1. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

Published

on

डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता:—

  1. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  2. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  3. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन

Published

on

कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम

  • नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
  • प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
  • सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
  • लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677