Connect with us

छत्तीसगढ़

जोगीपुर में बन रहा 184 एकड़ का गौ अभयारण्य:​​​​​​​कलेक्टर ने स्कूल समेत जगहों का किया निरीक्षण, 300 पशुओं के लिए शेड तैयार

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जोगीपुर में गौ अभ्यारण्य का निर्माण चल रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए प्रदेश के जशपुर, बेमेतरा और बिलासपुर में गौ अभ्यारण्य बनाने की स्वीकृति दी थी।

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह अभ्यारण्य नदी, तालाब और हरियाली से घिरा है। यहां 18 लाख रुपए की लागत से काऊ प्रोटेक्शन ट्रेंच का निर्माण किया गया है। साथ ही 17 लाख रुपए से 300 पशुओं के लिए शेड बनाया गया है। मनरेगा से पानी की टंकी और पशुओं के लिए कोटना का निर्माण पूरा हो चुका है।

स्कूल समेत कई जगहों का निरीक्षण

कलेक्टर ने चपोरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। स्कूल में 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोटीनयुक्त आहार देने और हीमोग्लोबिन की जांच कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, कोटा एसडीएम नितिन तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इन गांवों का दौरा किया

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जोगीपुर ,बेलगहना, कल्मीटार, खैरा, चपोरा, कुरदर आदि गांवों का निरीक्षण किया। कल्मीटार में उन्होंने राशन वितरण का जायजा लिया। चर्चा में ग्रामीणों ने राशन वितरण की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। कुरदर उप स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने दवा वितरण, भण्डार, लेबर रूम और अन्य व्यवस्थाएं देखी।

बैगा का घर देखा

निरीक्षण दौरे में कलेक्टर ने जान सिंह बैगा के निर्माणाधीन आवास का जायजा लिया और कुरदर में पंचायत भवन में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। कलेक्टर ने महिलाओं से चर्चा कर महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने की जानकारी ली।

पीएम आवास की समीक्षा की

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों के बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे 162 कार्य चालू होने चाहिए, इनमें से 95 काम पीएम जनमन आवास के हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपका एवं छुरी कला में विशेष शिविर कल

Published

on

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 02 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय एवं नगर पंचायत छुरीकला अंतर्गत बस स्टैंड छुरी के समीप शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Continue Reading

कोरबा

कीचड़ भरे रास्ते से मिली राहत, डोंगानाला के बिरहोर परिवारों तक पहुँची पक्की सड़क

Published

on

पीएम जनमन के अंतर्गत लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से अटल चौक से जंगल पारा तक बना 2.38 किलोमीटर मार्ग
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। विकासखंड पाली के दूरस्थ ग्राम डोंगानाला के जंगल पारा में रहने वाले बिरहोर परिवारों के लिए बारिश का मौसम बड़ी परेशानी लेकर आता था। अटल चौक से बस्ती तक जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। अब प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत बनी पक्की सड़क ने उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान कर दी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अटल चौक से जंगल पारा तक लगभग 2.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मार्ग में सीसी सड़क के साथ डामर सड़क भी बनाई गई है। इससे बस्ती में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
बस्ती के सुनहर सिंह बिरहोर बताते हैं कि पक्की सड़क बनने से अब आने-जाने में आसानी होती है। गीता बाई के अनुसार उन्हें रास्ते में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और बच्चे भी आसानी से स्कूल आ-जा सकते हैं। गाँव के किसान पुनो राम पटेल पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बारिश में रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से उस परेशानी से राहत मिली है।
जंगल पारा के परिवारों के लिए यह सड़क स्कूल और आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का सुगम रास्ता बन गई है। बारिश के दिनों में जिस मार्ग से गुजरना कठिन था, उसी पर अब ग्रामीण अधिक आसानी से आ-जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

Published

on

उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान गुरुचरण मरार पहले परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। वर्ष में एक ही फसल लेने के कारण खेती से होने वाली आय सीमित थी। सिंचाई का साधन नहीं था और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनें किराये पर लानी पड़ती थीं। ऐसे में छह सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था।
गांव के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने श्री मरार को विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी, नगौई में आवेदन किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन रोपण के लिए कुल 46 हजार रुपये का विभागीय अनुदान मिला।
इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन की मदद से श्री मरार ने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब वे वर्ष में दो से तीन फसलें लेते हैं और वर्तमान में भिंडी की खेती से भी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित वार्षिक आय पहले लगभग 45 हजार रुपये थी, जो अब लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। वे गांव के अन्य किसानों को भी खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं।
श्री मरार कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग से योजनाओं की जानकारी मिलने पर उनका आधुनिक खेती के प्रति उत्साह बढ़ा। वे आगे भी विभागीय मार्गदर्शन लेकर खेती करना चाहते हैं और मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677