Connect with us

छत्तीसगढ़

तीन अलग-अलग हादसे में 2 मौत, 1 घायल:जांजगीर-चांपा में सांप के डसने से बच्ची की मौत,नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा,ट्रेन से टकराई बच्ची

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तीन अलग-अलग हादसे हुए हैं। शनिवार रात सांप के डसने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसी दिन 11 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि रविवार सुबह नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से 17 साल का लड़का डूब गया, जिससे उसकी जान चली गई।

पहली घटना बम्हनीडीह ब्लॉक के रोहदा गांव की है। यहां करैत सांप के डसने से काव्या सोनवानी की जान चली गई। जब वह जमीन पर सो रहे थी, तभी सांप ने उसके गाल के पास डस लिया।परिजन उसे रविवार सुबह 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बचाई जा सकती थी।

बच्ची को डसने के बाद परिजनों को सांप का मारा।

बच्ची को डसने के बाद परिजनों को सांप का मारा।

नहाने दौरान मिर्गी का दौरा, मौत

दूसरी घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनिया की है। यहां 17 वर्षीय अर्जुन सिंह मौवार रविवार सुबह रोज की तरह तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह डूब गया। जब तक लोग पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

2 साल की बहन को गोद में लेकर ट्रैक कर रही थी पार

तीसरी घटना जांजगीर-चांपा के भोजपुर फाटक के पास की है। 11 साल की रिद्धि श्रीवास्तव अपनी 2 वर्षीय बहन विभा को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। दोनों ओर से आती ट्रेनें देखकर वह घबरा गई और ट्रेन से टकरा गई।

लोको पायलट ने तुरंत चांपा स्टेशन पर ट्रेन रोकी और RPF की मदद से घायल बच्ची को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल होते हुए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया। हादसे में छोटी बहन विभा सुरक्षित रही। रिद्धि की मां उस समय काम पर गई थी।

हादसे के बाद पटरी पर पड़ी रही घायल, फिर RPF ने अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद पटरी पर पड़ी रही घायल, फिर RPF ने अस्पताल पहुंचाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सब स्टेशन शुरू होने से बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

Published

on

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र में पुष्पलता उद्यान के निकट 33 11 केवी क्षमता के बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। बुधवार को राज्य बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने सब स्टेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद सब स्टेशन से चिन्हित क्षेत्र में सप्लाई शुरू हो गई है। सब स्टेशन से क्षेत्र में तीन फीडर से सप्लाई किए जाएंगे। बिजली सब स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही गर्मी में लोड बढ़ने पर फाल्ट आने की समस्या दूर होगी। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। शहरी क्षेत्र के पाड़ीमार जोन में सबसे अधिक बिजली उपभोक्ताओं के होने से गर्मी में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि बिजली कंपनी के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ने लोड की स्थिति के आधार पर सीडीएफ कॉलोनी कोरबा पूर्व में सब स्टेशन स्थापित करने मुख्यालय से मंजूरी ली।

Continue Reading

कोरबा

अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में अग्निवीर भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, योजना का लाभ उठाने किया गया प्रेरित

Published

on

कोरबा। जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा में अग्निवीर भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। एनसीसी अधिकारी नूपुर अग्रवाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इसमें शामिल होने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल जांच की संपूर्ण जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं और करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को अग्निवीर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading

कोरबा

मातारानी की पूजा कर कैबिनेट मंत्री ने लिया आशीर्वाद

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को नवरात्रि के सप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर, पहाड़ पर विराजी मां मड़वारानी, मां भवानी मंदिर, कौशल्या धाम एवं एनटीपीसी गेट के सामने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के विशेष पूजन अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता रानी से प्रदेश और जिले की सुख-शांति और तरक्की के लिए कामना की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677