Connect with us

कोरबा

4 ब्लाक कांग्रेस कमेटी का होगा पुनर्गठन-जयसिंह अग्रवाल

Published

on

संगठन के विस्तार एवं सृजन के लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें- सुश्री जरिता
कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में संगठन विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक के शुरूआत में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा- कोरबा शहर में कुल 10 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो शीघ्र ही मंडल कमेटी का गठन कर जिला कमेटी को सौपेंगे। वहीं 4 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुन: गठन किया जा रहा है। इसके बाद वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन करेंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा विशेष उत्तरदायित्व बनता है कि संगठन के विस्तार एवं सृजन के लिए दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत करें । हमें एकजूट होकर कदम से कदम मिलाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी इतना सशक्त एवं मजबूत बने जिससे हम विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना कर सकें। कोरबा संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की विचारधारा के तहत् ऐसे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनावें, जो विपरीत परिस्थिति में भी अंगद की तरह अडिग रहें।


बैठक को रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि यदि हर कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करें, तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। हमें नए संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दे कर संगठन को और मजबूत करना है।
बैठक को पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जाला, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रेखा त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया ।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, अजीत दास महंत, गोरे लाल यादव, टीकाराम मनहर, राजीव लखनपाल, यशवंत लाल, विरेन्द्र चंदन, श्रवण राठिया, मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू, जवाहर निर्मलकर, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, बुद्धेश्वर चौहान, देवीदयाल सोनी, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, ब्लॉक प्रभारी लाल अशोक सिंह, गोविंद सिंह नेताम, अशोक मिश्रा, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ कैवर्त, सपना चौहान, शेख इस्तियाक, तनवीर अहमद, मुकेश राठौर, पार्षद बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, गीता गभेल, मस्तुल कंवर, सुभाष राठौर, अयोध्या कंवर, अनुज जायसवाल, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, आनंद पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ.डी आर नेताम, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, पवन चौहान, क्लीम अंसारी, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, सी के पाण्डेय, ममता अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, राजेश यादव, संतोष राजवाड़े, हिमांशु सिंह, मो. समसुद्दीन, मुस्लिम खान, नजमुद्दीन, मो. रज्जाक, पोषक दास, पंचराम निराला, जीवन चौहान, हीरालाल यादव, बृजभूषण प्रसाद, शांति साहू, कुंजबिहारी साहू, लक्ष्मण सिंह राजपूत, प्रशांत सिंह, अनिल सिंह, राजेश श्रीवास, सुनीता तिग्गा, धनेश्वरी चौहान, कांति यादव, झलकुंवर ठाकुर, भुनेश्वरी दीदी, संतोष चौहान, सुभद्रा सिंह, रवि खुंटे, रमेश वर्मा, मनोज कुमार, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, फिरोज अनंत, अंतराम, यशपाल सिंह, टेकराम श्रीवास, मनमोहन राठौर, मुन्ना साहू, चालेश्वर सिंह राठौर, श्रवण विश्वकर्मा, राजेन्द्र श्रीवास, अमित सिंह, मो इशहाक, एहतराम, सुनील निर्मलकर, राकेश पंकज, पवन विश्वकर्मा, आकाश प्रजापति, संजय महंत, दीपक वर्मा आदि सहित सक्ती एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला से कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Published

on

05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट  https://korba.gov.in  पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से  दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677