रायपुर ,एजेंसी। रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को देश की 4 संस्थाओं के साथ MOU किया। रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला में ये MOU हुआ। CM ने कहा- ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं। राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
पहला एमओयू तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण और नंदी फाउंडेशन के बीच हुआ। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं की रोजगार योग्यताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करके उनके आजीविका के साधनों और आर्थिक सुरक्षा में सुधार लाने का प्रयास करता है।
दूसरा एमओयू कौशल विकास प्राधिकरण और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच हुआ, इस एमओयू के अंतर्गत दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव जिलों में स्थित लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक की ट्रेनिंग मिलेगी। इसे रायपुर स्थित स्टेट प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी चलाएगी।
तीसरा एमओयू उच्च शिक्षा विभाग और नैसकॉम के बीच हुआ, इस समझौते का उद्देश्य कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करना है।
उच्च शिक्षा विभाग और नंदी फाउंडेशन हैदराबाद के बीच चौथा समझौता हुआ। इस एमओयू के तहत कॉलेजों के छात्रों को रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वो उन्हें अच्छी जगहों पर प्लेसमेंट मिले।
2047 का छत्तीसगढ़ बनाने की कोशिश
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि 2047 त
क छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं और जनजातीय वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनजातीय क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि राज्य समर्थन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के आजीविका के लिए प्रशिक्षण से रोजगार के नये अवसर शुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सकता है।
आदिवासी युवा करेंगे कोर्स उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आगामी योजनाओं में बस्तर और सरगुजा अंचल के आदिवासी युवाओं को विशेष कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी तैयारी है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न बड़ी कंपनियों से एमओयू कर निवेश और रोजगार के अवसर लाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल और इंडस्ट्री को जोड़ना जरूरी है। जब दोनों साथ होंगे तब रोजगार की संभावना अधिक रहेगी।
कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत
सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित
कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। देश के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। देश भक्ति गीत के माध्यम से शहीदों को किया गया नमन सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
कोरबा। कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल ने फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया और कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को मिला प्रथम स्थान
परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला, तृतीय पुरस्कार नगर सेना महिला तथा सांत्वना पुरस्कार छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना पुरूष, वन रक्षक टीम को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन बालिका, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका, तृतीय स्थान एनसीसी सिनियर डिवीजन बालक ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार स्काउट दल को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, तृतीय स्थान निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) रिस्दी रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा को दिया गया। उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर इषांत जायसवाल, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, पत्रकारगण उपस्थित थे।