Connect with us

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Published

on

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित वसंत विहार ग्राउंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा, अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी दिवाकर एवम सुरक्षा निरीक्षक जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया, परेड निरीक्षण के समय मुख्य अतिथि के साथ एसईसीएल सुरक्षा प्रमुख व्ही. दक्षिणामूर्ति उपस्थित रहे।

परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के दो प्लाटून का नेतृत्व चमरु एवम प्रकाश द्विवेदी ने किया। डीएवी स्कूल से प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व लांस कार्पोरल आरुष यादव, प्लाटून क्रमांक 4 सार्जेंट श्रीया सिंह , प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व सार्जेंट जिज्ञाशा ठाकुर एवं प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व कार्पोरल अभिजित भंडारी ने किया। परेड में बैंड प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार मेजर बेनी प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक मंडल एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन), बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त), हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) तथा रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) शामिल रहे।

एसईसीएल संचालन समिति से नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), ए.के. खुल्लर (सीएमओएआई) एवं एसईसीएल सुरक्षा समिति सदस्य ,एसईसीएल कल्याण मंडल सदस्य सिस्टा ओबीसी सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे।

इसके साथ सीएमडी हरीश दुहन की माताश्री श्रीमती यशवंती दुहन , श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं कंपनी के अन्य सम्मानित सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा एसईसीएल की गृह पत्रिका “कोयला रत्न” का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों द्वारा विषयगत एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, हरित पहल, नवाचार एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल, ड्रीमलैंड स्कूल, केपीएस एवं होली नर्सरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं नृत्य ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर सीएमडी हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के करकमलों द्वारा परेड, कर्तव्य के दौरान वीरता-शौर्य प्रदर्शन, नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, श्रेष्ठ मातृत्व ,शिक्षा के क्षेत्र तथा सर्वश्रेष्ठ झांकियों के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। झांकी प्रतियोगिता में भटगांव क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, हसदेव क्षेत्र को द्वितीय पुरस्कार, गेवरा क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार जबकि सीडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र एवं दीपका क्षेत्र को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इससे पहले गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोयला लोड ट्रेलर पलटा, 2 भाइयों की दबकर मौत:NH किनारे गड्ढे में पहिया धंसने से हादसा, बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे थे

Published

on

बिलासपुर/कोरबा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर कोयले से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा घुसा और पलट गया।

हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों भाई ट्रेलर की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के विरोध के बाद नाली निर्माण का काम तो रोक दिया गया था, लेकिन खोदे गए गड्ढे को भरा नहीं गया था। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ड्राइवर और मैकेनिक थे दोनों

जानकारी के अनुसार बेलतरा निवासी संदीप रजक (23) और उसका छोटा भाई प्रदीप रजक (16) ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। संदीप ट्रेलर ड्राइवर था, जबकि प्रदीप मैकेनिक का काम करता था। दोनों अपने परिवार के साथ बेलतरा के पास स्थित बेलपारा गांव में रहते थे।

नाली बनाने के लिए खोदा था गड्‌ढा

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे किनारे नाली निर्माण के लिए करीब 4 महीने पहले खुदाई की गई थी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया, लेकिन खुदाई वाला हिस्सा और निर्माण सामग्री सड़क किनारे ही पड़ी रही।

रात करीब 8 बजे बिलासपुर की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रेलर (CG 12 BH 2296) तेज रफ्तार में था। खुदाई वाले हिस्से के पास पहुंचते ही ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और ट्रेलर पलट गया। उसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। ट्रेलर के नीचे दबने से दोनों भाइयों की जान चली गई।

संदीप और प्रदीप अपने परिवार के सहारे थे। पिता के मौत के बाद दोनों भाई अपनी मां और बहन की जिम्मेदारी उठा रहे थे।

दोनों भाई ने मौके पर तोड़ा दम, शव फंसा रहा।

दोनों भाई ने मौके पर तोड़ा दम, शव फंसा रहा।

बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे थे घर

रिश्तेदारों के अनुसार दोनों भाई काम खत्म करने के बाद होटल गए थे। वहां से वे अपनी बहन के कहने पर उसके लिए मोमोज लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

हाइड्रा की मदद से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्रेलर को हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

हंगामे की आशंका पर तत्काल अस्पताल भेजे गए शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। शुरुआत में पुलिस को लगा कि ट्रेलर के नीचे दबे लोग बाहरी हो सकते हैं, लेकिन ट्रेलर हटाने पर मृतकों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में हुई।

इसके बाद माहौल बिगड़ने और विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए शवों को तत्काल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, रतनपुर पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर बांटा मीठा शरबत

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर पाली रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ गुरुवार को मीठा शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी ने राहगीरों, दुकानदारों को प्रसाद ग्रहण कराया। भीषण गर्मी को देखते हुए लगाए गए सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

इसी भावना के तहत हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के संचालक अमृत सिंह, धनी सिंह, ज्ञानी सिंह, संजय नायर, युवराज सिंह, संजीत सिंह, मनप्रीत कौर, ऋतु सिंह, राजेश सोनी, दीपक अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी व श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुरु अर्जुन देव के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा व सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

Published

on

आवास प्लस 2.0 की सूची का होगा सार्वजनिक वाचन एवं अनुमोदन

ग्राम सभा की मंजूरी के बाद फाइनल सूची आवास सॉफ्टवेयर में होगी अपलोड

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम एवं रोजगार संबंधी प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी

कोरबा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से तैयार हितग्राहियों की सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र एवं प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन भी किया जाएगा।

ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो ग्रामीण मौके पर ही अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सूची को अंतिम रूप देकर आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

बैठक में पंचायतों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा तथा पूर्व में पारित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों के रखरखाव, नए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ग्राम सभा में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के उद्देश्यों एवं विभिन्न प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार गारंटी अवधि को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने, मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, बेरोजगारी भत्ते के प्रावधानों तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

ग्राम सभा में स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण, श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने के विषय में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों एवं गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677