कोरबा
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं,आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया निर्देशित
Published
2 years agoon
By
Divya Akashकुल 91 आवेदन हुए प्राप्त
कोरबा । जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जन चौपाल में जन्मेजय सिंह ने सीमांकन, प्रतिवेदन, प्रकरण का नकल दिलाने, जाम सिंह ने टावर लगाने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने, रूप लाल ने लैंको द्वारा ग्राम खोड्डल स्थित अर्जित भूमि के प्रकरण में रोजगार दिलाने, ग्राम पंचायत कुरूडीह के ग्रामीणों ने बैगापारा मोहल्ला में सोलर पैनल को सुधारने, बाकीमोंगरा की कचरी बाई ने पुत्र से भरण-पोषण दिलाने, ग्राम गुरसिया के तिलसाय ने अपनी भूमि का फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति द्वारा नाम दर्ज कराने, वार्ड नं. 16 पंप हाउस की महिलाओं ने अटल निवास मोहल्ले में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने, ग्राम पंचायत दोंदरो के सरपंच ने दोंदरो में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होने, ग्राम पंचायत विजयपुर के सरपंच ने ग्राम विजयपुर में गांव में विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होने तथा विद्युत समस्या होने, ग्राम आछीमार की सुनिता कोरवा ने रोजगार दिलाने, रजगामार में उत्सव समिति ने दशहरा मैदान रजगामार एवं अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने, ग्राम पंचायत चचिया निवासी परमेश्वर सिंह टोप्पो ने भवन निर्माण कार्य करने पर मजदूरी प्राप्त नहीं होने, रामायण प्रसाद ने पानी निकासी हेतु नाली निर्माण करने, इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी जीवन लाल ने सूखे पेड़ को कटवाने, ग्राम पंचायत जेमरा के रामायण दास ने कच्ची शराब बंद कराने, ग्राम पंडरीपानी वासियों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत की। इसके अलावा जनचौपाल में स्वास्थ्य उपचार, नए राशन कार्ड निर्माण, रोजगार की मांग, सड़क नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलवाने, सीमांकन कराने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
You may like
कोरबा
NTPC में दो डीजीएम अधिकारियों के घरों में चोरी:दोनों के परिवार घर से बाहर गए थे,लाखों की चोरी की आशंका, वारदात CCTV में कैद
Published
4 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के दो डीजीएम अधिकारियों, रंजन कुमार श्रीवास्तव और जीवराज जाट के सरकारी आवासों में चोरी हो गई। यह घटना 11 फरवरी की रात की है, जब दोनों अधिकारी अपने परिवारों के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। अज्ञात चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाया और कीमती सामान चुरा लिया।
अगली सुबह जब पड़ोसियों ने घरों के ताले टूटे देखे, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
डीजीएम जीवराज जाट का परिवार दो दिन पहले अपनी बेटी की शादी के लिए राजस्थान गया हुआ है। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। जाट ने बताया कि चोरी हुए सामान और उसकी कीमत का सही आकलन उनके वापस आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने उनके कमरे को सुरक्षित कर दिया है।
चोरी की वारदात की तस्वीरें



वहीं, दूसरे डीजीएम रंजन श्रीवास्तव का परिवार तीर्थ यात्रा पर निकला था। उन्हें भी चोरी की सूचना दी गई है और वे वापस लौट रहे हैं। उनके घर से क्या-क्या चोरी हुआ है, यह उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
लाखों की चोरी होने की आशंका
रंजन श्रीवास्तव डी/109 और जीवराज जाट डी/108 में निवास करते हैं। दोनों एनटीपीसी में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, उनके घरों से लाखों रुपए की चोरी होने की आशंका है। चोरों ने घरों के भीतर सामान को भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर नुकसान पहुंचाया।
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद
एनटीपीसी कॉलोनी में सुरक्षा के लिए कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया। चोरों की करतूत एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

कोरबा
रामसागर पारा आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘वजन उत्सव’ का आयोजन
Published
32 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी बच्चों का एक-एक कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के अभिभावकों को नियमित वजन कराने के महत्व एवं संतुलित और पौष्टिक आहार देने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिशुवती एवं गर्भवती माताओं को भी पोषण संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना हेड़ताल, राहिजा रविंद्रम, सुषमा राम, सहायिका विमल जगत, मितानिन कार्यकर्ता कृष्णा कुशवाहा, भगवती मरावी, संजना पटेल, मधु जगत, छाया मसीह सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इसके अलावा उर्मिला पांडे, रश्मि मिश्रा, जय सिंह नेताम, संतोष गुप्ता एवं हर्ष शेखर पटेल सहित वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आंगनबाड़ी क्रमांक 3, रामसागर पारा (ठेला मोहल्ला), वार्ड क्रमांक 1 में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी तथा बच्चों के समुचित विकास पर बल दिया गया।

कोरबा
बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार
Published
36 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashबालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सामुदायिक विकास का उद्देश्य केवल शिक्षा सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसी सोच के साथ बालको सामुदायिक विकास द्वारा समर्थित भोरमदेव विद्यापीठ के माध्यम से कबीरधाम जिले के दूरस्थ और संसाधन-विहीन क्षेत्रों के युवाओं को निःशुल्क कोचिंग, मार्गदर्शन एवं अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
इस पहल के अंतर्गत चयनित सभी 20 अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मिल है। लाभान्वित अभ्यर्थी विभिन्न गांव और साधारण परिवार से आते हैं। किसी के माता-पिता खेती और मजदूरी पर निर्भर हैं, तो किसी के पास पढ़ाई के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। कई विद्यार्थियों ने प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर तक की दूरी तय कर बालको संचालित कोचिंग सेंटर में भाग लिया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी तैयारे जारी रखी। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोगपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की नई दिशा दी। आर्थिक सीमाएं, दूर-दराज से रोज़ाना यात्रा और संसाधनों की कमी उनके लिए बड़ी चुनौती थीं, लेकिन आगे बढ़ने का जज़्बा सभी में समान था।

किसान परिवार से आने वाली अनुपा के लिए सीमित संसाधनों के कारण प्रतियोगी परीक्षाएं कभी एक दूर का सपना हुआ करती थीं। यह सपना तब साकार होने लगा, जब उन्हें बालको कनेक्ट कोचिंग पहल द्वारा संचालित भोरमदेव विद्यापीठ कोचिंग कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिला। कवर्धा जिले के छोटे से गांव मंझोली से निकलकर अनुपा ने अपने समाज की पहली बेटी बनकर सरकारी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने एसएससी-जीडी परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन पाकर एक नई मिसाल कायम की है।
अनुपा कहती हैं कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सरकारी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता, खासकर तब जब संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध न हों। बालको के कनेक्ट कोचिंग पहल द्वारा समर्थित भोरमदेव विद्यापीठ कार्यक्रम ने मुझे एक व्यवस्थित वातावरण, निरंतर मेंटरशिप और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का आत्मविश्वास दिया। मैं बालको की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने यह केंद्र शुरू किया और मुझ जैसी छात्राओं पर भरोसा किया। इस अवसर ने मेरी ज़िंदगी बदल दी है और मुझे उम्मीद है कि मेरे जैसे गांवों की और भी बेटियां बड़े सपने देखने का साहस करेंगी।
चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय बालको सामुदायिक विकास तथा भोरमदेव विद्यापीठ के शिक्षकों और प्रबंधन को देते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने नौकरी के साथ-साथ भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखने का संकल्प भी लिया है।
इन सभी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब बालको की सामुदायिक विकास पहल समुदाय की वास्तविक आकांक्षाओं को समझकर काम करती हैं, तो वे केवल सफलता का रास्ता नहीं खोलतीं, बल्कि ग्रामीण भारत की बेटियों के लिए नई संभावनाओं की परिभाषा ही बदल देती हैं। सही मार्गदर्शन, संसाधन और विश्वास मिल जाए, तो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। बालको सामुदायिक विकास भविष्य में भी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर प्रदान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।


NTPC में दो डीजीएम अधिकारियों के घरों में चोरी:दोनों के परिवार घर से बाहर गए थे,लाखों की चोरी की आशंका, वारदात CCTV में कैद
चांदी आज ₹7,316 गिरी, कीमत ₹2.59 लाख किलो हुई:सोना ₹1,672 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, देखें अपने शहर में सोने के दाम
रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई