Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लव-अफेयर में मां-बेटी, बेटे का मर्डर:80KM दूर ले गया मोख्तार अंसारी, सोते वक्त कुल्हाड़ी से मारा; सिर की हड्डियां तक टूटीं

Published

on

बलरामपुर,एजेंसी।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मां-बेटी और बेटे की हत्या की वजह लव अफेयर बनी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोख्तार के भाई आरिफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने लड़की के साथ उसकी मां और भाई की हत्या कर दी।

तीनों को गांव से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

घर में हत्या कर खेत में फेंका गया था शव

घर में हत्या कर खेत में फेंका गया था शव

आरोपी पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि आरोपी मोख्तार अंसारी (38) निवासी भंडरिया, झारखंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में शेष खुलासा किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे, जिसमें तीन खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स बरामद हुए। साड़ी, सलवार, पैंट और अन्य कपड़ों भी मिले। तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36 साल), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 साल) और बेटा मिंटू ठाकुर (6 साल) के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि, मुस्कान ठाकुर का आरोपी के भाई से प्रेम संबंध था। झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्य आरोपी मोख्तार का छोटा भाई आरिफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। अच्छे पैसे भी कमा रहा था। आरिफ और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि कॉल डिटेल और मोबाइल चैट से हुई है।

आरोपी मोख्तार अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मोख्तार अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था आरिफ

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मोख्तार अंसारी के पिता को सांप ने काट लिया था, जिससे उसके शरीर के अंग गल रहे हैं। इसके बावजूद छोटा भाई आरिफ पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था। इससे मोख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।

डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल

डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल

कुसमी से बलरामपुर ले गया मुख्तार अंसारी

अब तक के पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि तीनों की हत्या मोख्तार अंसारी ने की है। कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू ठाकुर को लेकर मोख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा।

जहां शवों को फेंका, वहां लोगों नहीं था आना जाना

रात में तीनों जब सो गए तो कुल्हाड़ी से सिर और माथे पर कई वार किए। तीनों को रात में ही मारा और लाश को पानी भरे खाली खेत में बने नाले में फेंक आया। शव गलकर बहते भी रहे। इस कारण बदबू ज्यादा नहीं फैली।

सूरजदेव ठाकुर ने दर्ज कराई थी पत्नी, बेटी व बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट

सूरजदेव ठाकुर ने दर्ज कराई थी पत्नी, बेटी व बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट

धान काटने के लिए आया मालिक तो पता चला

खेत का मालिक महाराजगंज का है, जो धान बोने के बाद खेत देखने नहीं आया था। धान काटने के लिए वह शुक्रवार को खेत में पहुंचा तो उसे कंकाल मिले। जहां शवों को फेंका उस इलाके में लोगों का आना-जाना भी नहीं था।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मामले में बलरामपुर पुलिस पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। तीनों की गुमशुदगी कुसमी थाने में दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज नहीं किया। सूरजदेव ठाकुर को आरिफ पर तीनों को भगाकर ले जाने का शक था। FIR के लिए उसने आवेदन कुसमी थाने सहित मुख्यमंत्री के नाम पर भी दिया था।

मुख्यमंत्री कैंप बगिया में भी शिकायत, FIR नहीं

मामले में मुख्यमंत्री कैंप बगिया में कौशल्या की मां कमला बाई ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरिफ से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई मुख्तार अंसारी तीनों को लेकर गया है। मुख्तार से भी पूछताछ हुई, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी।

बलरामपुर थाने में बिलखते परिजन।

बलरामपुर थाने में बिलखते परिजन।

डीएनए टेस्ट के लिए लिया गया सैंपल

तीनों शवों की पहचान किए जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम ने डीएनए सैंपल एकत्र किया है। टेस्ट के लिए सैंपल रायपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ सकेगी।

कुसमी थाना प्रभारी लाइन अटैच

मामले में कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की गई है। जितेंद्र जायसवाल को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी संत लाल आयाम को थाना प्रभारी कुसमी बनाया गया है। हालांकि आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक बताया गया है।

अन्य आरोपी की भी संलिप्तता की आशंका ट्रिपल मर्डर में बलरामपुर पुलिस को आशंका है कि मामले में अन्य आरोपी की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस इसकी भी तस्दीक करेगी। रिमांड अवधि में पुलिस अन्य तथ्यों की जांच करेगी। कौशल्या ठाकुर सिर्फ मोख्तार अंसारी के कहने पर आई थी या अन्य आरोपी भी इसमें शामिल थे, इसकी तस्दीक होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677