Connect with us

कोरबा

एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल कटघोरा का शुभारंभ: विधायक पटेल ने कहा- चिकित्सा सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कुछ भी नहीं

Published

on

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं बेहतर, कटघोरा क्षेत्र को भी मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी सुविधा

कोरबा/कटघोरा। सोमवार को शुभ घड़ी में कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल कटघोरा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि दर्द से कराहते किसी मरीज की चिकित्सा प्रदान कर राहत देने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं कोरबा ही नहीं, आस-पास के क्षेत्र व पूरे प्रदेश में पिछले एक दशक से सर्वोत्तम का पर्याय बन चुकी है। विश्वास के उस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब कटघोरा में भी एनकेएच ग्रुप के मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगां
सोमवार को पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, कुलदीप मरकाम, ललिता डिक्सेना, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, ममता अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, अर्चना अग्रवाल, मुरली साहू, पवन अग्रवाल, डॉ. शेख इश्तियाक, अशोक चवलानी सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा सेवा की तुलना किसी दूसरी सेवा से नहीं की जा सकती। धरती पर चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है, जो मरीज के प्राण की रक्षा करता है, उन्हें स्वस्थ करता है। कटघोरा जैसे विशाल क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों के लिए एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया है। इसके लिए मैं एनकेएच परिवार को बधाई देता हूं और उनसे उम्मीद करता हूं कि एनकेएच अस्पताल का परिवार अपनी बेहतर सेवाओं से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभान्वित करेगा। चूँकि यह नेशनल हाईवे से लगा हुआ पूरा क्षेत्र है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इनमें घायल, गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त और भी गंभीर मामलों में मरीजों को जिले से बाहर दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। कटघोरा में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल जाने से इस तरह की नौबत कम आएगी और समय रहते उपचार मिलने से प्राण की रक्षा हो सकेगी। श्री पटेल ने एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी सहित क्षेत्रवासियों को पुनः बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

लंबे से महसूस की जा रही थी जरुरत, आज पूरी हुई, पाली व पोड़ी-उपरोड़ा भी होंगे कवर

कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है। इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर अब कटघोरा में भी जो पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

एनकेएच ने अमूल्य जिंदगी बचाने की कठिनाइयों को हराकर जीता विश्वास: डाॅ एस चंदानी

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे। वक्त और जरुरी सुविधाओं के अभाव में उस दौर में हारने को मजबूर अमूल्य जीवन को बचाने कुछ करने का संकल्प लिया और उन कठिनाइयों को हराकर एनकेएच ने मरीजों का विश्वास जीता है। अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की गई है।

चैबीस घंटे और सातों दिन एक छत के नीचे मिलेंगी यह सुविधाएं

एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कटघोरा में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677