Connect with us

कोरबा

हार-जीत मायने नहीं रखती:खेल भावना से बढ़ती है एकता और सद्भावना- आरती विकास अग्रवाल

Published

on

मिनीमाता कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का समापन:दुर्ग विश्वविद्यालय को विजेता का अवार्ड, रायपुर रनरअप

कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय खेल परिसर में राज्य स्तरीय महिला खो-खो खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ, जिसमें दुर्ग विश्वविद्यालय को विजेता का अवार्ड दिया गया, वहीं रायपुर विश्वविद्यालय को उपविजेता का पुरस्कार मिला। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित महिला खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश भर की विश्वविद्यालय की टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रदेश भर के महाविद्यालयों के खिलाडिय़ों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कोरबा मिनीमाता कन्या महाविद्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। दर्शकगण छात्राओं की प्रतिभा देखकर काफी रोमांचित हुए, लेकिन दुर्ग विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और विजेता का खिताब अपने नाम किया और अतिथियों ने उन्हें विजेता का शील्ड प्रदान किया। उपविजेता के रूप में रायपुर विश्वविद्यालय को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी विकास अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अनिमा तिर्की सहित सदस्यों ने खिलाडिय़ों का सम्मान किया।

हार-जीत मायने नहीं रखती, खेल भावना सबसे बड़ी चीज-आरती अग्रवाल

राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयीन महिला खो-खो खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करती हुईं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में किसी की हार और किसी की जीत होती है। हार-जीत मायने नहीं रखती, खेल भावना से खिलाडिय़ों के बीच एकता और सद्भावना बढ़ती है। हारने वाली टीम एक दिन अवश्य जीतेगी, थोड़ी मेहनत और करनी पड़ेगी। जो बार-बार गिरकर भी संभलता है, वह एक दिन अवश्य उठता है और जीतता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि समाज सेवी विकास अग्रवाल ने भी सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर कैरियर बनाने के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और दीर्घायु मिलती है। खेल से शरीर स्वस्थ रहेगा तो मस्तिष्क पुष्ट होगा और ऐसे खिलाड़ी पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सरकार शासकीय सेवा में भी अच्छे पदों पर चयन करती हैै। खिलाड़ी राज्य, राष्ट्र का नाम रोशन भी करते हैं, यह बड़ी बात है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया और अतिथियों सहित उपस्थित खिलाडिय़ों का स्वागत किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य संजय मानिकपुरी, धनकुमारी गर्ग, रेखा सांडिया, ज्योति वर्मा, हेमा साहू, संध्या पाण्डेय, डॉ. एपी सिंह, स्मिता सिंह, कोमल आशीष, युवराज चंद्रा, राजेंद्र साहू, लता नायर, राजेश साहू, रेखा श्रीवास, स्वाति कश्यप सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677