रायपुर ,एजेंसी। अब सुनील सोनी रायपुर दक्षिण से विधायक हैं। जीतने के बाद उन्हांेने कांग्रेस के नेताओं को सुधर जाने की नसीहत दी है। दरअसल कांग्रेस ने सोनी के खिलाफ जो चुनावी प्रचार किया उसमें सोनी पर निष्क्रिय नेता रहने, सोने के सिक्के वोटर्स को बांटने जैसे आरोप लगाए। अब नतीजों के बाद साेनी ने कहा है कांग्रेस ने भ्रम फैलानी की राजनीति की है।
दैनिक भास्कर से सुनील सोनी ने कहा- हमने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा था और विकास करके दिखाएंगे। आने वाले समय में मोदी की योजना हमारे विष्णुदेव साय की योजना हम लोगों तक पहुंचाएंगे। हम और बृजमोहन अग्रवाल दोनों मिलकर तेजी के साथ में दक्षिण का विकास करेंगे।
सोनी ने आगे कहा- कांग्रेस के बड़े नेताओं से मैं कह देना चाहता हूं कि भ्रम फैलाना, झूठ बोलना जो कांग्रेस के स्वभाव में है उसको बंद कर दो भाई.. समस्या पैदा करके राजनीति करना बंद कर दो, सुधर जाओ आज तो जनता दूर हो गई है, आने वाले समय में आपके कार्यकर्ता भी आपसे दूर हो जाएंगे।
CM ने भूपेश बघेल को बताया बंटाधारी
नतीजों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा गया कि भूपेश बघेल पर महाराष्ट्र का जिम्मा था, दक्षिण में भी जीत का दावा उन्होंने किया था। जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- अब कांग्रेस में कुछ लोग जैसे राहुल गांधी हैं भूपेश बघेल हैं ये लोग जहां भी जाएंगे कांग्रेस का बंटाधार ही करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश और शहर का विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। यह जीत जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत है और कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता का करारा तमाचा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फिर से एक बार पूरी तरह नकार दिया है।
कांग्रेस बोली कोई अप्रत्याशित नतीजा नहीं
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पार्टी की ओर से नतीजों के बाद दिए गए आधिकारिक बयान में कहा- हमारे सभी नेताओं ने एक होकर चुनाव लड़ा। दक्षिण विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जहां से हम कभी चुनाव नहीं जीते थे। पिछले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत से दक्षिण को ही हम हारे।
लेकिन इस उप चुनाव में जो परिणाम आते हैं वह सत्तारुढ़ दल के पक्ष में आते हैं । जब हम सरकार में थे तो पांच-पांच उपचुनाव हमने जीते थे। तो कोई यह इस परिणाम से कोई अतिशयोक्ति नहीं है, यह परिणाम अप्रत्याशित आए हैं ऐसा नहीं लेकिन हमारे नेताओं की मेहनत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि हम यहां की हार का अंतर कम करने में सफल रहे हैं।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।