Connect with us

कोरबा

नगर पंचायत छुरीकला में सदस्यों ने की सब इंजीनियर रंजना कौशिक को हटाने की मांगः कार्यशैली से परेशान

Published

on

छुरीकला (कोरबा)। नगर पंचायत छुरीकला मे पदस्थ सब इंजीनियर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर पंंचायत अध्यक्ष शकुंतला गोड़ सहित पार्षद लता देवांगन ,नीरा देवी चेलकर, राकेश प्रताप सिंह , हीरानंद पंजवानी, रामशरण साहु , हीरालाल यादव ,मनोज विश्वास , शेषबन गोस्वामी ,देवेन्द्र देवांगन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम 4 नवम्बर 2024 को ज्ञापन सौप कर सब इंजीनियर रंजना कौशिक को निलंबित एंव स्थानांतरित करने की मांग के साथ पी आई सी बैठक की मांंग की गई थी । परंतु अब तक उक्त आवेदन पर अमल नहीं किये जाने से अध्यक्ष सहित पार्षदों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष बढऩे लगा है । नगर पंचायत छुरीकला मे पदस्थ सब इंजीनियर रंजना कौशिक की कार्यशैली तथा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवंं पार्षदों की बातों को अनसुना किये जाने से अध्यक्ष पार्षद आक्रोशित हंै । वार्डों में विकास कार्य ठप्प पड़ गया है। इस सबंध अध्यक्ष एंव पार्षदों का कहना है- सब इंजीनियर जब से यहां पदस्थ हुई हैं नगर के वार्ड में विकास कार्य थम गया है। आये दिन मिंटिंग के बहाने कार्यालय से नदारत रहती हैं तथा पार्षदगण अपनी राशि का वार्ड के कार्य में उपयोग नहीं कर पा रहे हंै । वार्ड क्रमांक 13 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत, रंग रोगन हेतु पार्षद द्वारा 2 लाख पार्षद निधि राशि से कार्य के लिए वार्ड पार्षद द्वारा अनुशंसा की गई थी, परंतु सब इंजीनियर द्वारा पार्षद के अनुशंसा पत्र को नजर अंदाज किया गया। इसी प्रकार पठारी भाठा में संचालित आंगनबाड़ी मरम्मत के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पत्र दिया गया था, परंतु ध्यान नहीं दिया गया और पार्षदों द्वारा दिये गयें अनुशंसा पत्रों पर ध्यान न दे कर अपने मन मुताबिक अन्य आंगनबाड़ी केंद्रो की रंग-रोगन कर लगभग 1 लाख 50 हजार आहरण कर लिया गया। इसके अलावा नगर मे सब इंजीनियर द्वारा किये गये निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं लापरवाही बरती गयी, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही कर स्थांतरण की मांंग अध्यक्ष पार्षदों द्वारा मुख्य अधिकारी के नाम 4 नवम्बर 2024 को एक ज्ञापन दिया गया है तथा पी आई सी की तत्काल बैठक करने की मांंग की गई थी, परंतु अब तक पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा पार्षदों के आवेदन पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे अध्यक्ष पार्षदों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। इस सबंध में पार्षद हीरालाल यादव ने बताया पंचायत में पदस्थ उप अभियंता रंजना कौशिक की हठधर्मिता से नगर का विकास पूरी तरह थम गया है। पार्षद मद की राशि को पार्षदों की अनुशंसा पर भी कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे अध्यक्ष, पार्षद उप अभियंता के प्रति आक्रोश व्याप्त है और रंजना कौशिक को तत्काल हटाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उरगा क्षेत्र में दो जगह मिले शव:2 दिन बाद हसदेव नदी से 15 साल के सूरज की लाश मिली, खेत में मिला अज्ञात शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुदुरमाल के हसदेव नदी एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहे 15 वर्षीय बालक सूरज महंत का शव दो दिन बाद बरामद हो गया।

वहीं पचपेड़ी गांव के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव अब भी पहेली बना हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

एनीकट में नहाते समय बहा था 15 साल का सूरज

पहली घटना कुदुरमाल गांव की है। गुरुवार सुबह 15 वर्षीय सूरज महंत हसदेव नदी के एनीकट में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया और वह तेज धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और उरगा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सेना के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। लगातार बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज था, जिससे रेस्क्यू में मुश्किलें आईं।

दो दिन बाद कटबीतला के पास मिला शव

लगातार दो दिन तक तलाश अभियान चलाने के बाद शनिवार को सूरज का शव कटबीतला गांव के पास हसदेव नदी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

दूसरी घटना पचपेड़ी गांव की है। यहां PDS सोसाइटी भवन के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शव से दुर्गंध आने के कारण उसके करीब 3 से 4 दिन पुराना होने का अनुमान है। तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

उरगा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए WhatsApp ग्रुप और कोटवारों के जरिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। पुलिस फिलहाल हत्या के साथ-साथ हादसे की संभावना को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

‘सशक्त ऐप’ की मदद से फिर मिली बड़ी सफलता: चोरी की मोटर साइकिल बरामद

Published

on

कोरबा 05 सितंबर 2026। दर्री पुलिस टीम ने लावारिस अवस्था में मिली एक मोटर साइकिल की सशक्त ऐप के माध्यम से तुरंत जांच कर चोरी का मामला उजागर किया है।
सशक्त ऐप से ऐसे सुलझी गुत्थी
डिजिटल चेकिंग व पहचान: 05.09.2026 को चेकिंग के दौरान लावारिस मिली हीरो सी.डी. 110 ड्रीम (CG-12-AV-1387) का डाटा सशक्त ऐप में दर्ज किया गया।

तकनीकी मिलान: ऐप में चेचिस नंबर (ME4JC677EJ8169808) एवं इंजन नंबर (JC67E84175032) सर्च करते ही वाहन का पूरा पिछला पुलिस रिकॉर्ड सामने आ गया।

वास्तविक मालिक का पता: वाहन गुलाम मुस्तफा (26 वर्ष), निवासी- 15 ब्लॉक, कोरबा का होना पाया गया।

पूर्व में दर्ज FIR: यह बाइक 14.08.2026 को चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 21.08.2026 को चौकी CSEB (थाना सिविल लाइन रामपुर) में अपराध क्र. 741/2026 के तहत दर्ज थी।

सशक्त ऐप की खासियत: यह ऐप पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही इंजन, चेचिस या रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन का रिकॉर्ड जांचने की सुविधा देता है, जिससे अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की गाड़ियों की बरामदगी आसान हुई है

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के संकेतकों की पूर्ति हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के दिए निर्देश

कोरबा, 05 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों में मैदानी स्तर पर कार्यरत पशु चिकित्सकों, पैरावेट्स, पीएआईडब्ल्यू एवं पशु सखियों सहित कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के अंतर्गत निर्धारित सभी संकेतकों की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं हरा चारा विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रभावी मैदानी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एन. मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत विभागीय कार्यक्रमों एवं निर्धारित संकेतकों की पूर्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मयंक गोस्वामी ने कृत्रिम गर्भाधान विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीमेन के उचित रखरखाव, कृत्रिम गर्भाधान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा अधिकतम गर्भधारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी बिंदुओं को उदाहरण सहित समझाया।
इसी क्रम में डॉ. एच.के. सोनी ने मदकाल की पहचान, समाकालन एवं संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के संकेतकों की पूर्ति के लिए पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677