कोरबा
प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, चल रहा पूरा जंगल राज – दीपक बैज

पूरी लगन व निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करें कार्यकर्ता- जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों और संगठनों के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायत और नगरीय निकाय के चुनावों में कार्य करें और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाएं। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से प्रर्देशाध्यक्ष सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।
अपने उद्बोधन में राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैै। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि डबल इंजन की सरकार दावा करती है कि विकास कार्यों के लिए फण्ड की कोई कमी नहीं है, लेकिन सच्चाई यह है कि रूके हुए विकास कार्य फण्ड की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं लेकिन सरकार कौन चला रहा है, यह समझ पाना मुश्किल है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है प्रदेश में एक नहीं कई मुख्यमंत्री हैं। अपने कांग्रेस सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से किए हुए वायदों को पूरा किया और किसानों की कर्जमाफी के साथ ही समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जाती रही है और उनको समय पर भुगतान भी किए जाते रहे हैं जबकि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा करके अधिकतम 15 क्विंटल तक ही धान खरीदी कर पा रही है, क्योंकि धान खरीदी करने के लिए इनके पास पैसा नहीं है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार के विगत एक साल के कार्यकाल का यदि आंकलन किया जाए तो उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। सम्भवत: इसी कमी को छुपाने के लिए सरकार द्वारा स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनावों को छ: महीने के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दीपक बैज ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक पूरी एकजुटता से जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के समर्पित, निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से हमें सफलता अवश्य मिलेगी।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत स्थानीय चुनावों और राज्य के उप चुनावों आदि पर अपनी पूरी व्यूह रचना साझा करते हुए बताया कि अन्य पार्टियों की परंपरागत सीटों को किस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में लाया गया था। उन्होंने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मेहनती और कर्मठ है, जरूरत है सही रणनीति अपनाने की। सही रणनीति से आगामी नगरीय निकाय, जिला पंचायत अथवा ग्राम पंचायतों के चुनावों को जीता जा सकता है जिसके लिए सबसे जरूरी है एकजुटता। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे दावा तो करते हैं कि फण्ड की कमी नहीं है लेकिन लगभग एक साल का कार्यकाल बीत रहा है और उपलब्धि के नाम पर बताने को सरकार के पास कुछ भी नहीं है। विकास के सभी कार्य अवरूद्ध हो गए हैं। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आपसी तालमेल बहुत आवश्यक है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के बाद ही मरवाही उपचुनाव में सफलता मिल पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आपसी मतभेद भूलकर एकजुटता की आवश्यकता होगी और चुनाव जीतने के लिए हमारा यही सबसे मजबूत अस्त्र होगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि हम सबको शहरी अथवा ग्रामीण के दायरे से अलग हटकर जो जिस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकता है, उसे आगे बढक़र कार्य करना चाहिए और संगठन व पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए चुनाव जीतने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक में उपस्थित कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि पार्टी के पुराने लोगों को ही अवसर मिलना चाहिए क्योंकि चुनाव के समय अनेक नए लोग पार्टी में शामिल हो जाते हैं और उनको पार्टी का टिकट भी मिल जाता है। ऐसी स्थिति में पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है, जो पार्टी हित में सही नहीं है। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हर स्तर की कमेटियों के साथ आपसी तालमेल बिठाते हुए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा, तभी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी का पंच, सरपंच, पार्षद व अन्य पदाधिकारी चुना जाना ही सही मायने में पार्टी की जीत होगी।
गुटबाजी को समाप्त कर रणनीति तैयार कर लड़ेंगे चुनाव-प्रशांत मिश्रा
बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी को समाप्त करते हुए एकजुटता के साथ स्थानीय चुनावों में विजय हासिल करने की रणनीति तैयार करना ही आज की बैठक का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पूरी ईमानदारी और जज्बा के साथ कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष के जिला कांग्रेस कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ व पुष्प हार से पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में जयकारा लगाते हुए दीपक बैज व जयसिंह अग्रवाल को महामाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनी ने किया तो महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, हरीश परसाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, गोरेलाल यादव, हीरालाल, मुन्ना पाठक, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, ममता अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, नरायण कुर्रे, निर्मलकर सिंह राज, सुनीता तिग्गा, अमरूदास महंत, पियूष पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तनवीर अहमद, विकास शुक्ला, रजनीश तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा, सूरजदास, प्रदीप अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य निलिमा लहरे, डॉ. रामकुमार माथुर, मनोज चौहान, अमरूदास महंत, पार्षद बद्री किरण, सुुनीता मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, देवीदयाल सोनी, गंगाराम भारद्वाज, रोपा तिर्की, संतोष लांझेकर, पालुराम साहू, बसंत चन्द्रा, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, मनक राम साहू, गीता महंत, वीरसाय धनुहार, विनीत एक्का, अविनाश बंजारे, निलाम्बर कंवर, पूर्व एल्डरमेन, गीता गभेल, डॉ. रामगोपाल यादव, प्रशांति सिंह, राजकुमारी महंत, त्रिवेणी मिरी, शशी अग्रवाल, सीमा कुर्रे, झलकंवर, सीमा उपाध्याय, गौरी चौहान, दुर्गा सिंह, अजित बर्मन, गणेश दास महंत, कुंज बिहारी, ननका साहू, गिरधारी बरेठ, हाजी इकबाल दयाला, रथलाल चौहान, शत्रुहन श्रीवास, संतोष कश्यप, बी लकरा, बिसाहू राम, महेन्द्र थवाईत, बसंत राम टंडन, संतोष राजवाडे, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, विनय कुमार, छत्रपाल कुर्रे, शहजाद अहमद, एम केरकेट्टा, सिंकदर टोप्पो, के के चौकसे, राकेश देवांगन, टेकराम, डॉ. एच के राठौर, संगीता श्रीवास, रामनरायण साहू, अशोक लोध, बृजभूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा, अमित सिंह, इकबाल कुरैशी, पंचराम आदित्य, महेन्द्र निर्मलकर, चन्द्र कुमार पाण्डेय, रामायण दास, लक्ष्मी महंत, ओमप्रकाश महंत, अशोक श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, व्यास नारायण, दीनानाथ, तुलेष गोस्वामी, मेवालाल, चमराराम, देव जायसवाल, अरूण यादव, रितिक, सत्यप्रकाश, सतदास, लगन चौहान, हेमंत गोंड, सूरज चौहान, दिनेश जायसवाल, चन्द्रशेखर योगेश महंत, विवेक श्रीवास, आशीष गुप्ता, दीपक वर्मा, अमित चौहान, सदाम खान, गोलू राठौर, नितेश कुमार, अश्वनी पटेल, नंद किशोर, कृष्ण कुमार, करण जांगडे, राकेश पटेल, एच एच कंवर, अनिल सिंह, मुकेश लकरा, मनीष लकरा, आकाश प्रजापति, शशीराज, प्रेम साहू, ललीत सोनवानी, भवन सिंह, राजेन्द्र कंवर, हीरा ठाकुर, फिरोज अनंत, विनय कुमार, ललीता गभेल, पूजा श्रीवास, गीता, हसीना, सीमालाल, पूजा मिश्रा लता धीवर, केदार सिंह, रामनारायण साहू, विरेन्द्र चंदन, लखन लहरे, गणेश बघेल, पुरन दास, बजरंग महंत सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मोर्चा संगठन व कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कोरबा
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन की मेजबानी इस बार कोरबा कर रहा है। 29 मार्च को यह सम्मेलन टीपी नगर स्थित प्रदेश अखबार वितरक संघ कार्यालय परिसर में सम्पन्न होगा। महासम्मेलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। महासम्मेलन के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है।
महासम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3.30 बजे कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे, वहीं महासम्मेलन की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, पार्षद एवं भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे एवं पार्षद रामकुमार साहू होंगे। वक्ता के रूप में राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह संरक्षक पंकज भट्ट महामंत्री साकेश सैनी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश अवस्थी श्रेष्ठ पासवान भागवत नारायण चौरसिया एवं , महाराष्ट्र राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर सचिव विनोदपन्नास उपाध्यक्ष दिनेश उईके एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से प्रतिनिधि भी शामिल होंगे एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल होंगे। महासम्मेलन में अन्य प्रदेशों से पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
समापन समारोह 29 मार्च को ही रात्रि 8.30 बजे होगा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर (शहर), मनोज चौहान (ग्रामीण), कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद कृपा राम साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा , पार्षद , रवि चंदेल,पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने जिले के सभी ब्लाक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि संघ को और मजबूत बना सकें एवं अखबार वितरकों के अधिकार पाने के अभियान को और मजबूती दे सकें।
श्रम विभाग एवं चिकित्सा कैम्प का आयोजन
परिसर में महासम्मेलन के दौरान श्रम विभाग का कैम्प भी लगेगा, जहां पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समय 11:00 से अखबार वितरकों के श्रमिक कार्ड बनाएंगे, ताकि श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी मिल सके। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करेंगे।
सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
अखबार वितरक संघ के तृतीय महासम्मेलन में लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकारों एवं अखबार वितरकों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
महासम्मेलन को सफल बनाने पदाधिकारियों की बैठक
महासम्मेलन को सफल बनाने कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आवश्यक बैठक की और सभी ने जी तोड़ मेहनत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल ने की। बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, कटघोरा इकाई प्रभारी बबलू यादव (कन्हैया) कटघोरा सचिव विजय दास पाली इकाई प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली सचिव संतराम पटेल पाली उपाध्यक्ष शंकर दीवान जमीनी पाली इकाई प्रभारी दीपक सचिव रविंदर मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), कार्यक्रम संयोजक तपेश्वर राठौर, प्रवक्ता अनिल गिरी, दिलबाग, दिलीप, हर्ष, कृष्णा निर्मलकर, दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा
माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दरबार सजा फूलों से:श्रद्धालुओं का मन प्रफूल्लित
सप्तमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कोरबा। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना करने एवं दर्शन करने श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। आज प्रबंधन ने सप्तमी को माँ सर्वमंगला देवी का अभूतपूर्व अभिनंदन किया और माँ के दिव्य दरबार को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूल मालाओं का तोरण बनाकर अभूतपूर्व सजाया और माँ का दिव्य अभिनंदन किया।

माँ सर्वमंगला देवी के सजे दरबार से श्रद्धालुओं का मन अभूतपूर्व दृश्य से प्रफूल्लित हो उठा और ह्दय रोमांचित हो उठा। संध्या होते ही यह दृश्य और अतिसुंदर हो गया, मानो हम स्वर्ग में आ गए हैं, वैसे भी माँ सर्वमंगला देवी का परिसर पहुंचते ही मन में अजीब सी शांति का एहसास होता है और सारे विकार दूर हो कर मन सिर्फ माँ के आगोश में जाने का करता है। शांत वातावरण और दिव्य दृश्य मन और मस्तिष्क को आल्हादित करते हैं।
आज सप्तमी पर माँ कालरात्रि स्वरूपा की पूजा करने परिसर से लेकर लम्बी लाईन लगी हुई थी और श्रद्धालु धीरे-धीरे गर्भगृह पहुंचकर माता के श्रृंगारमय सजी मूर्ति का दर्शन कर तृप्त हो गए। सजीवरूपी माँ सर्वमंगला देवी अपने भक्तों का हर मनोकामना पूर्ण करती हैं, इसी विश्वास के साथ आज सप्तमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माँ कालरात्रि स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दर्शन कर अपने आपको धन्य मान रहे थे।

कल महाष्टमी पर भी रहेगी अभूतपूर्व भीड़

कल 26 मार्च चैत्र शुक्ल अष्टमी को महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना होगी और कल महाष्टमी पर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा पहुंच सकती है।
माँ महागौरी की पूजा से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और कल महाष्टमी पर माँ महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु धन और ऐश्वर्य के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
माँ महागौरी को सूजी का हलवा और फल अतिप्रिय हैं और भक्तगण सूजी का हलवा और फल अर्पण कर मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
मंदिर परिसर की सजावट से भावविभोर हो रहे श्रद्धालु- नमन पाण्डेय

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि माता की असीम कृपा सभी पर बरसती है और माता के आशीर्वाद से परिसर को फूलों से सजाया गया है और दिव्य मनोकामना ज्योति कलशों के पुण्य तेज और फूलों की महक से दरबार ऐसा लग रहा है, मानो स्वर्ग का एहसास करा रहा हो। कल माँ महागौरी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा-अर्चना होगी और माँ महागौरी धन और ऐश्वर्य प्रदात्रि हैं। माँ महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना करने से घर में धन की कमी नहीं होती और परिवार खुशहाल और समृद्ध होता है।

कोरबा
कोरबा में 2 पक्ष सड़क पर भिड़े:पुरानी रंजिश में जमकर चले लात-घूंसे, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।
मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत
पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।
घंटाघर पर हुई ताजा घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
