सामुहिक नृत्य में राष्ट्रभाव और प्रदेशों की संस्कृति की दिखी महक शिक्षा के साथ प्रतिभा विकास के लिए वार्षिकोत्सव से बच्चों को मिलता है मंच-एसपी विजय कुमार पाण्डेय
कोरबा/मड़वारानी। 24 दिसम्बर को संध्या 5.00 बजे जिले का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग अवार्डेड सीबीएसई अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों एवं दर्शकों का ऐसा मनमोहा कि कार्यक्रम में तीन घंटे तक दर्शक दीर्घा खचाखच भरा था।
वार्षिकोत्सव में जांजगीर-चाम्पा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ही पहुंच गए थे और पहले विद्यालय और परिसर में विकसित आक्सीजोन/गार्डन का निरीक्षण किया। बंजर जमीन में स्वर्ग उतारने के लिए श्री पाण्डेय ने लायन राजकुमार अग्रवाल एवं लायन सदस्यों की जमकर तारीप की। सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेस देखकर भी प्रभावित हुए। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बच्चों, अभिभावकों एवं दर्शक दीर्घा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, बौद्धिक विकास जरूरी है और वार्षिकोत्सव से बच्चों को प्रतिभा विकास के लिए एक बड़ा मंच मिलता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय का लाभ उठाएं और अच्छे से पढ़-लिख कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करें। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में देश के जानेमाने समाजसेवी एवं द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडी 3233 के मल्टीपल काऊंसिल चेयरमेन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह विशेष रुप से उपस्थित हुए और बच्चों को टिप्स देने के साथ कहा कि शिक्षा का यह प्रकल्प हजारों ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक आधार स्तंभ साबित हो रहा है। यह विद्यालय लायनिज्म का एक अद्भूत उदाहरण है। गेस्ट आफ ऑनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि लायन राजकुमार अग्रवाल वे व्यक्तित्व हैं, जो ठान लेते हैं, पूरा करके दिखाते हैं। इस विशाल प्रांगण में बच्चों का विशाल समूह स्वर्णीम भविष्य की ओर ईशारा करते दिख रहे हैं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति में उनका प्रयास दिखता है। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने कहा कि बच्चों की अद्भूत प्रतिभा देख कर वे प्रभावित हैं। शिक्षा के लिए इस तरह का बेहतर वातावरण देना कोई कम बड़ी बात नहीं है। द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को विद्यालय प्रबंधन उच्च शिक्षा के लिए भी सहयोग कर रहा है, इसलिए प्यारे बच्चों! खूब पढ़ाई करो और उच्च शिक्षा के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम को पीडिजी एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, रिजन चेयरमेन लायन कैलाश गुप्ता, जोन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्र्रवाल ने संबोधित करते हुए विद्यालय की नींव से लेकर 8 साल के विकास से परिचित कराया और कहा कि ग्रामीण बच्चों की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश तक पहुंचाने के लिए हमारे अध्यापकगण कड़ी मेहनत करते हैं, इसी का प्रतिफल है कि कम समय में ही हमारे बच्चे 10वीं, 12वीं बोर्ड में टॉप टेन में स्थान हासिल कर रहे हैं, स्पोर्ट्स में देश और प्रदेश में कई गोल्डमेडल हासिल किए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यालय की अलग पहचान है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन प्रतियोगिता में हमारा विद्यालय पूरे जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया और 5 स्टार रैकिंग प्राप्त हुई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने विद्यालय की एक्टीविटिस के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया और राजगीत अरपा पैरी… गा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सामूहिक नृत्य एवं गीत से बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। घंटों तक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरी और अपने नृत्य संगीत से राष्ट्रभाव जागृत करते हुए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृृतिक महक को उजागर किया और गणेश वंदना से आध्यात्मिक भाव से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कई लायन दिग्गज, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभाओं का सम्मान
एक पखवाड़े तक चले नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता पुलिस लाईन को एसपी विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिथियों ने 11 हजार का नकद पुरूस्कार, शिल्ड देकर सम्मानित किया, वहीं रनरअप रही सकरेली टीम को 5100 का नकद पुरूस्कार सहित रनरअप का शिल्ड प्रदान किया। विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभाओं से आकर्षित करने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्यालयीन टीम को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने लगाए पौधे
कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय, गेस्ट ऑफ ऑनर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुसदन पुसरी, वीडिजी द्वितीय लायन पवन मलिक, विद्यालय के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल, पीडिजी लायन बसंत मिश्रा, लायन राजेन्द्र तिवारी, प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी सहित सभी अतिथियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आक्सीजोन देखकर अतिथि काफी प्रभावित हुए।
अतिथियों का स्वागत फूल एवं तिलक से
मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय को बच्चों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
राजगीत का सभी ने खड़े होकर सम्मान दिया
अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मान
बच्चों ने स्ट्रूमेंट ऐसी धून बजाई कि परिसर रोमांचित हो उठा और तालियां बज उठीं
बच्चों के सामूहिक सांस्कृतिक प्रदर्शन से राष्ट्रभाव का जागरण, राज्यों की सांस्कृतिक झलक
अतिथियों ने विद्यालय का किया निरीक्षण:सुविधाओं की प्रशंसा
मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय को विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने निरीक्षण कराया। स्मार्ट क्लासेस एवं विद्यालय में उपलब्ध संसाधन देखकर एसपी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने प्रबंधन द्वारा विकसित किए गए ऑक्सीजोन, गार्डन देखकर कहा-यहां तो स्वर्ग सा नजारा है। उन्होंने विशाल खेल का मैदान और विद्यालय का विशाल प्रांगण एवं विज्ञान गार्डन देखकर रोमांचित हुए।
विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनकी प्रतिभा विकास में सहयोग करने वाले अभिभावकों का भी सम्मान किया।
रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।
जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।
कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।