Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस भवन में बैज के सामने भिड़े कांग्रेसी :बिलासपुर में सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर में धक्का-मुक्की, निकाय चुनाव की तैयारी मीटिंग में हुआ बवाल

Published

on

बिलासपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कांग्रेस भवन में बुधवार को PCC चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय ने जमकर गाली गलौज की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सुबोध हरितवाल और राजेश पांडेय के बीच धक्कामुक्की भी हुई है। विवाद बढ़ता देखकर मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बीच-बचाव किया, लेकिन उसके बाद भी दोनों बवाल करते रहे।

बिलासपुर कांग्रेस भवन में हरितवाल और राजेश पांडेय के बीच गाली-गलौज।

बिलासपुर कांग्रेस भवन में हरितवाल और राजेश पांडेय के बीच गाली-गलौज।

जानिए क्यों शुरू हुआ विवाद ?

दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पूर्व महापौर राजेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर में भाजपा सहित हिंदूवादी नेता कांग्रेस विधायक को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

दीपक बैज ने दोनों नेताओं को कराया शांत

राजेश पांडेय ने कहा कि बिना मुद्दे के कांग्रेस नेता के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे हैं, लेकिन संगठन के लोग बयानबाजी पर पक्ष तक नहीं लेते। इसी बात को लेकर दोनों नेताओं में बहस और धक्का-मुक्की हुई। दीपक बैज और विधायक अटल श्रीवास्तव ने दोनों को शांत कराया।

बिलासपुर कांग्रेस भवन में नेता आपस में भिड़े।

बिलासपुर कांग्रेस भवन में नेता आपस में भिड़े।

कांग्रेस जिंदा लोगों की पार्टी है- जिला अध्यक्ष

मामले में बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस जिंदा लोगों की पार्टी है, इसलिए गहमा-गहमी रहती होती है। मैं इसे विवाद नहीं मानता, यह एक स्वस्थ चर्चा है। यह परिवार का अंदरूनी मामला है, जिसे सुलझा लिया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा।

10 महीने में केवल अपराध बढ़े- बैज

वहीं विवाद से पहले बैठक में दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए प्रत्येक वार्डों में सिंगल नाम का पैनल बनाकर भेजें। प्रत्याशी का नाम बूथ लेवेल से आए तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाइए, क्योंकि इन 10 महीने में केवल अपराध बढ़े हैं। भाजपा ने किसानों के साथ बड़ा छलावा किया है।धोखा दे रही है।

सिर्फ 15 क्विंटल धान खरीद रही सरकार

बैज ने कहा कि केवल 15 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। लगभग 2300 रुपए भुगतान किया जा रहा है। अपने वादे को भाजपा सरकार भूल गई है। किसान असमंज की स्थिति में हैं। मजबूरन साहूकार को धान बेचने के लिए बाध्य हो रहे हैं। किसान उधारी लेकर अपना खर्च चलाता है। अब साहूकार पैसा के लिए परेशान करने लग गए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिला कमेटी करेगी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिला स्तर पर जांच कमेटी बना दी है, जो खरीदी केंद्रों में जाकर निरीक्षण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट देंगे। भाजपा ने 2014 में भी बोनस देने की बात और उसे 2023 में दिया। ऐसा ही कुछ इस बार भी लग रहा है। किसान हताश और मायूस हैं।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत के कार्यकर्ता, तखतपुर, सकरी, तिफरा,बिल्हा बोदरी, सीपत, बेलतरा, मस्तूरी, बेलगहना, कोटा, रतनपुर और सिरगिट्टी समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संस्कृत विषय बचाओ अभियान: घोषणा को अमल में लाने संस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम साहू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी नोयन कुमार बुडेक, मनोज कुमार वर्मा, डॉ नारायण प्रसाद, गंगाराम साहू, हेमंत कुमार हिरवानी, दुर्गेश कुमार साहू, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश मंडावी, सुनील महार, ईश्वरी यदु कामिनी पिल्लई, रेणुका लदेर, शारदा साहू, सुरेखा सेन, सोमप्रभा साहू सहित प्रदेश के पांच शिक्षा संभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भारतीय संविधान में आठवीं अनुसूची की भाषा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप संस्कृत विषय के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु उल्लेख किया गया है को ध्यान में रखते हुए गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री द्वारा 30 अप्रैल को विधानसभा से घोषणा किया गया कि संस्कृत भाषा को अनिवार्य कर रहे हैं, जिनका लघु चलचित्र सोशल मीडिया पर बहुत प्रसारित हैं।

इसे देख सुनकर प्रदेश भर के संस्कृत शिक्षकों में शासन की सौहार्द्रपूर्ण निर्णय से हर्ष की लहर है। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कार परक एक राष्ट्रभाषा है, जिनमें सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से समाहित है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा 10 मई एवं 26 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित एम -14 आवास में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर घोषणा के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र अति शीघ्र शासकीय आदेश जारी करवाने हेतु मांग पत्र सौपा, जिससे शिक्षक आश्वस्त हो जावे तथा मंत्री द्वारा संस्कृत विषय को अनिवार्य करने विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए यह शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा पुरस्कार है, किन्तु आज पर्यन्त कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि इस पावन कार्य के लिए निरंतर प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, विधायकगण, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रमेन डेका , संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिव सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम्, प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेड़रेशन कमल वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ अतुल कोठारी राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, आयुक्त राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सहित 50 से भी अधिक आवेदन बारंबार संस्कृत विषय को पूर्व की भांति अनिवार्य करने तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में रखने के लिए मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया था। 25 अगस्त 2025 को शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में एससीईआरटी रायपुर को कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं का संस्कृत विषय को अनिवार्य करने निर्देशित भी किया गया था। इसी क्रम में 07 सितंबर 2025 को सरयू पारिण भवन मठपुरेना में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी मांग पत्र सौपा गया था। वहां पर अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत संकल्प का विषय है विकल्प का नहीं। संस्कृत भाषा के साथ अन्याय नहीं होगा। एक तरफ पूरा विश्व संस्कृत भाषा के महत्व को अपना रहा है। अपने देश के विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य शिक्षा कर रहे हैं तथा अनुच्छेद 351 आठवीं अनुसूची की भाषाओं के सम्मान के लिए बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान  से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन  है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677