Connect with us

कोरबा

बालको ने विश्व गुणवत्ता सप्ताह पर चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व गुणवत्ता पर साप्ताहिक उत्सव मनाया। इस वर्ष की थीम ‘फ्रॉम कंप्लायंस टू परफॉर्मेंस’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जिसका उद्देश्य गुणवत्ता सिद्धांतों की समझ बढ़ाना था। 500 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को शामिल कर गुणवत्ता उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया जो सिर्फ अनुपालन तक सीमित नहीं है।

सप्ताह भर चलने वाले इस जागरूकता उत्सव में सभी लीडर ने बातचीत कर गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान गुणवत्ता-थीम क्विज़, डिजिटल पोस्टर, स्लोगन लेखन, प्रतियोगिताएं शामिल थे। बालको ने कर्मचारियों को प्रचालन में गुणवत्ता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ‘आइडिया जेनरेशन’ तथा ‘चाय पर चर्चा’ के रोचक संस्करण के माध्यम से कंपनी अपने कर्मचारियों को गुणवत्ता प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस जागरूकता अभियान में सभी विचारों और नवाचारों को आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

गुणवत्ता के महत्व पर बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि गुणवत्ता हमारी सफलता की आधारशिला है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप संयंत्र में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना, हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुणवत्ता जागरूकता को बढ़ावा देने और सक्रिय भागीदारी को निभाति हुए, हमारा लक्ष्य गुणवत्ता को एक मानक से आगे बढ़ाकर उसे कार्य संस्कृति हिस्सा बनाना है।

कार्यक्रम के महत्व पर अपनी बात रखते हुए स्मेल्टर में प्रोसेस टेक्निशियन के तौर पर कार्यरत नारायण गुप्ता ने कहा कि गुणवत्ता हमारे प्रचालन के प्रत्येक प्रक्रिया की कुंजी है जो सुनिश्चित करती है हमारा उत्पाद की सबसे बेहतर हो। विश्व गुणवत्ता सप्ताह में आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता में भाग लेने से मुझे अपने दैनिक अनुभवों से व्यावहारिक समाधान साझा करने में मदद मिली। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो महत्वपूर्ण संयंत्र प्रक्रियाओं के रखरखाव से संबंधित है। हम जो भी छोटे-छोटे कदम उठाते हैं वह गुणवत्ता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में योगदान देता है।

बालको अपने उत्पाद के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता मूल्यांकन और बेंचमार्किंग का उपयोग करता है। साथ की कंपनी को रोल्ड उत्पाद, वायर रॉड और प्राइमरी इनगॉट सहित सात प्रमुख उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। बीआईएस सर्टिफिकेट के अलावा बालको प्राथमिक एल्यूमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन और आपूर्ति के लिए आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली) सहित वैश्विक मानकों का पालन करता है। इसके साथ ही इन-हाउस पोरस डिस्क फ़िल्ट्रेशन उपकरण सुविधा, उत्पाद की शुद्धता और विश्वसनीयता को बढ़ाती है जो कंपनी की उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करने का उदाहरण है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677