Connect with us

छत्तीसगढ़

TS ने की मेकाहारा अस्पताल की तारीफ…कांग्रेस ने बीमारू बताया:बैज बोले- सिंहदेव का ऐसा कहना उनका व्यक्तिगत आंकलन, BJP बोली- कांग्रेस में अंदरूनी कलह

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक दिन पहले जिस मेकाहारा सरकारी अस्पताल की तारीफ की। कांग्रेस ने आज उसी अस्पताल को बीमारू बताया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सिंहदेव की पोस्ट को पार्टी लाइन से अलग बताकर उसे उनका व्यक्तिगत आंकलन बताया है।

दरअसल, बीजेपी सरकार ने सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में 700 बेड की नई बिल्डिंग के निर्माण का टेंडर जारी किया गया। जिसका भूमिपूजन टीएस सिंहदेव ने साल 2023 में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए किया था। टीएस सिंहदेव ने लिखा कि, उन्हें इस बात का दुख है कि अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम उनके शासनकाल में नहीं हो पाया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीएस सिंहदेव की पोस्ट

मेकाहारा अस्पताल में एकीकृत नवीन अस्पताल भवन के निर्माण कार्य के टेंडर निकालने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभकामनाएं। कांग्रेस की सरकार के दौरान हमारे द्वारा शुरू की गई इस पहल के अगले चरण में पूर्ण होने से प्रदेश की जानता को लाभ मिलेगा।

काफ़ी अथक प्रयासों से इस बिल्डिंग के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया था। जैसे की नाबार्ड से लोन लेना, भवन का नक्शा तैयार करना इत्यादि। दुख इस बात का है कि हम इसे अपने शासन काल में पूर्ण नहीं कर पाए। लेकिन यह देख अच्छा लगा कि आप इसे आगे ले जा रहे हैं। जनसेवा के कार्यों को यूं ही दलगत राजनीति, और सरकारों के परे जाकर विस्तार दिया जाना चाहिए।

अगले दिन कांग्रेस ने पोस्ट कर अस्पताल को बीमार बताया

टीएस सिंहदेव ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए सरकार की तारीफ की। इसके अगले ही दिन कांग्रेस के ऑफिशियल X अकाउंट INC Chhattisgarh पर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल को बीमारू बताया गया है। इस पोस्ट में अस्पताल में सर्दी-जुकाम की दवा तक नहीं होने का हवाला देकर एक कार्टून पोस्ट किया गया है।

कांग्रेस ने TS के बयान से किया किनारा

इस मामले में जब पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, हम तो अंबेडकर अस्पताल से लेकर पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। अगर उन्होंने (टीएस सिंहदेव) ऐसा कहा है तो यह उनका व्यक्तिगत आंकलन है।

BJP बोली- बैज कुछ बोलने से पहले सिंहदेव से सलाह लें

कांग्रेस के भीतर चल चल रहे इस विरोधाभास को बीजेपी ने उनका अंदरूनी कलह बताया है। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि, साय सरकार में लगातार काम हो रहे हैं। मंत्री अपनी जिम्मेदारी और जनता की सेवा में जुटे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ रही है और नई बिल्डिंग बन रही है।

जिसकी तारीफ टीएस सिंहदेव ने की और उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस पर कुछ नहीं कर पाई जिसका उन्हें दुख है। दीपक बैज इसका विरोध कर रहे हैं। जिससे ये साफ पता चलता है कि कांग्रेस में आंतरिक विरोधाभास है। बैज को कुछ बोलने से पहले टीएस सिंहदेव की सलाह ले लेनी चाहिए। आखिर वो उनके पूर्व डिप्टी सीएम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सुशासन  तिहार में जनमन सहित अन्य प्रचार समाग्री का किया गया वितरण

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी और महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तथा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों  एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही जिले के सभी पांच ब्लाक में आयोजित महत्वपूर्ण शिविर स्थल-ग्राम पिपरिया, जल्के, बसीबार, बैरा, चोढ़ा, चुईया, गिधौरी, केराकछार, सिरमिना, लमना, नगोई, मोरगा, निरधी, जटगा, छिंदपुर आदि स्थानों में शिविर के माध्यम से जनमन सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में प्रचार सामग्री सुशासन के नवीन आयाम, तब और अब, विकसित भारत के बढ़ते कदम, बिल्डिंग टूमारो छ.ग.टूडे, अटल निर्माण वर्ष 2 साल (रिपोर्ट कार्ड) आदि का वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में 31 मई 2026 को राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन एवं धुम्रपान  से हाने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वाथ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह हमारे परिवारों और पर्यावरण को भी नुकसान पहॅंुचाता है वर्तमान समय में कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बिमारियॉं एवं अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन  है।
उन्होंने आमजन से अपील किया है कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करें साथ ही विश्व तंबाकू निषेघ कार्यक्रम में सहभागिता कर तंबाकू मुक्त समाज निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading

कोरबा

औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में  प्रवेश हेतु रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट   cgiti.admissions.nic.in   पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध  प्रवेश   विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्षित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्षन प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677