Connect with us

कोरबा

मुख्यमंत्री ने पुराना कोरबा की ली सुध: की बड़ी घोषणा

Published

on


0 लगातार मांग उठाते रहे पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल

कोरबा। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने पुराना कोरबा की सुध ली और श्रममंत्री की मांग पर त्वरित घोषणा भी कर दी, इससे कोरबावासियों को कई लाभ होंगे और यातायात के लिए बड़ी राहत मिलेगी। हसदेव नदी पर माँ सर्वमंगला मंदिर के लिए रपटा मय एनीकट एवं घाट निर्माण की स्वीकृति के लिए वार्ड 4 देवांगन पारा के पार्षद व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा विधायक एवं श्रममंत्री की मांग पर स्वीकृति प्रदान की।
सीएसईबी कोरबा पूर्व के फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कोरबा विधायक व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आग्रह पर कोरबा-कुसमुंडा के मध्य सर्वमंगला नदी पर रपटा, लो हाइट ब्रिज व दुरपा रोड -रानी रोड से सडक़ निर्माण की मांग को स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोरबा निगम क्षेत्र के लिए 23 करोड़ व अन्य घोषणा की।

0 भारी वाहनों और जाम से मुक्ति मिलेगी
वार्ड पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के द्वारा हसदेव नदी के तट पर मॉ सर्वमंगला मंदिर परिसर का विकास एवं हसदेव नदी पर रपटा मय एनीकट एवं घाट निर्माण किये जाने हेतु पूर्व में तकनीकी स्वीकृति लागत 11 करोड़ रूपया विभाग द्वारा राशि स्वीकृति उपरांत प्रशासकीय स्वीकृति हेतु लंबित होने के प्रति पूर्व सरकार का लगातार ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा। मौजूदा भाजपा की सरकार में भी वे इस मांग को पूरा कराने प्रयासरत रहे एवं पत्राचार जारी रखा था
श्री जायसवाल ने बताया कि इसी मार्ग से माँ सर्वमंगला तथा कनकेश्वर धाम कनकी में लाखों भक्त दर्शन तथा कांवर यात्रा के लिए हसदेव घाट से जल उठाते हैं। वर्तमान में बड़ा पुल में बड़ी-बड़ी ट्रेलर गाडिय़ों से कोयला परिवहन होने के कारण यातायात जाम हो जाता है तथा मूल कोरबा निवासियों का हसदेव नदी में बाढ़ एवं जल बहाव हसदेव ताप तथा दायीं तट पानी छोडऩे के कारण धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रम पुन्नी, सावन तीज नहावन, दश नहावन में विशेषकर महिलाओं वृद्ध एवं विधवाओं को अत्यधिक परेशानी होती है। इसके कारण रपटा मय एनीकट एवं घाट निर्माण अति महत्वपूर्ण कार्य है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677