मितानिन भवन कटघोरा में की गई घोषणा:विमला कंवर जिलाध्यक्ष बनीं
कोरबा/ कटघोरा। कटघोरा प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ का जिला इकाई का गठन कटघोरा मितानिन भवन में किया गया। जिसमें पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को संयोजक, राजेश यादव को सह संयोजक व जिलाध्यक्ष विमला कंवर को बनाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत गीत से शिवपाल ने किया। कोरबा जिला के पांचो ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के मितानिन भवन में करतला,कोरबा,पोड़ी-उपरोड़ा,पाली,तथा कटघोरा ब्लॉक के मितानिन,मितानिन प्रशिक्षिका, ब्लॉक समन्वयक,स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, एरिया कोऑर्डिनेटर, हेल्प डेस्क प्रभारी की उपस्थिति में जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ननकी राम कंवर पूर्व गृहमंत्री को संयोजक, राजेश यादव को सह-संयोजक तथा विमला कंवर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति पश्चात ननकीराम कंवर ने मितानिनों को निष्ठापूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा-सेवा का फल मीठा होता है।सह संयोजक राजेश यादव ने कहा -मितानिनों का कार्य देव तुल्य है।दिनेश गर्ग ने भी अपना वक्तव्य दिया। चुनाव प्रक्रिया को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर संभाग प्रभारी महरण पटेल ने संपन्न करायी, जिन्होंने सम्पूर्ण प्रकिया को पूरा किया। जिनके मार्गदर्शन से टीम की घोषणा की गई। अध्यक्ष-विमला कंवर, उपाध्यक्ष -गायत्री विश्वकर्मा पाली, विद्या महंत, सचिव दुर्गा आयाम पोंडी उपरोड़ा, सहसचिव क्रांति भोई पाली, अमीषा पटेल कटघोरा, कोषाध्यक्ष युवराज कोरबा,मीडिया प्रभारी द्वारका प्रसाद ध्रुव, शिवखरे कोरबा, विजया साहू, सरिता कंवर पाली,संगठन मंत्री डाली यादव कटघोरा,जमोत्री श्याम पाली, रूपा पोंडी पूजा मिश्रा कटघोरा, कार्यकारिणी सदस्य सभी विकास खण्ड के हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर, आशा डाहिरे कटघोरा एम टी शरद डिक्सेना पाली,प्रवक्ता रुक्मणी यादव सलाहकार सभी विकास खण्ड के बी सी एस पी एस एवं ए सी, विजय कश्यप,सुनीता कंवर,राधेश्याम एसपीएस,ओमप्रकाश डिक्सेना, लीला पील्ले एसपीएस,कृष्ण सोनवानीरामकिशोर,शिव एसपीएस कृपा लता एस पी एस, द्वारका प्रसाद ध्रुव,मनहरण पटेल, कौशल्या पाटनवार एसपीएस,शिव खरे,रुस्तम अली,गेंद बाई एसपीएस विजया साहू संगीता राठौर, विजयलक्ष्मी तंवर, मीरा कंवर , सरस्वती महंत दीपा कंवर, संजू दीवान,आंचल डिक्सेना कुंजिका सोनवानी, दुर्गा धन सिंह मार्को, गणेशराम, प्रेम कुमारी, कलावती,शिव कुमारी, दुर्गावती,सरस्वती श्रोते, ममता सेन, इंद्रपाल ,कुसुम देवी अमिलकुमारी, जितेंद्र जायसवाल, लक्ष्मण दास,सावित्री खिलसिता, शिवपाल निषाद,तारा राजवाड़े, लीलावती, लक्ष्मी मरकाम, नीतू श्याम, मुकेश यादव, शिव महंत, कचरा बाई,प्रीत राम ,सरिता कंवर, जमोत्री राठौर,बेबी कँवर, मंजू कँवर, पूर्णिमा महंत, कमलेश लहरे,अनीता यादव, देव कुमारी ,सुनीता निर्मलकर, सुहाना महंत, संध्या, अन्नू नेटी, अनीता कँवर, तीज पटेल, दुबराज यादव,कल्याणी जगत, ममता चौहान, विमला कंवर, अमृत कंवर, कौशल्या यादव,रेखा पटेल ,संगीता कंवर, राम कुमारी, नम्रता राठौर, संगीता राठौर पदमा कौशिक, पदमा महंत,उज्जवल , रश्मि दास, जूलेदा बी,बालकुमारी जलबाई, कमला धीवर, कमला कंवर,बृहस्पति कैवर्त,अर्चना साहू, मंथन कंवर, मनोहर कँवर, उमा पटेल, शारदा राठौर, सुनील, सत्या बाई, सरस्वती सारथी, सरिता कहरा,जया यादव, जागेश्वरी बघेल आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच संचालन कृष्णा सोनवानी ने किया। आभार व्यक्त युवराज सिंह ने किया।
कोरबा। कोरबा SECL की दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। खदान में कार्य करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरूआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार वर्मा मंगलवार (4 अगस्त) सुबह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। खदान के फेस पर कार्य के दौरान अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने का प्रयास किया।
इसके बाद बिना देर किए उन्हें एनसीएच हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हॉस्पिटल में उनके शुभचिंतकों और परिजनों की भीड़ जुट गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरेंद्र कुमार वर्मा मूल रूप से ग्वालियर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र बेंगलुरु में कार्यरत है, जबकि पुत्री नोएडा (दिल्ली-एनसीआर) में नौकरी करती हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और सहकर्मियों में गहरा शोक है।
घटना की जानकारी मिलने पर दीपका एरिया के महाप्रबंधक अशोक कुमार, महाप्रबंधक (खनन) एन.के. साहू सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जजमान बनने अभी से कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से होगा आरंभ नम: आयोजन समिति का दिव्य आयोजन कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में पहली बार सावन सोमवार को दिव्य और भव्य आयोजन नम: आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। नम: आयोजन समिति द्वारा सावन मास के तृतीय सोमवार 17 अगस्त को 121 पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक होगा और सोमवार 17 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे महारूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने कोरबा सहित प्रदेश के शिवभक्तों से सादर आग्रह करते हुए जजमान बनने और महारूद्राभिषेक करने का पुण्य लाभ प्राप्ति के लिए आज ही से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन मोबाईल नम्बर 96858-78029 एवं 70670-79006 में करें और 121 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करने का पुण्य प्राप्त करें।
कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया के पत्रकारों की एकजुटता से संगठन विस्तार और पत्रकार हित होंगे सर्वोच्च एजेंडा मनोज मिश्रा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पत्रकार हित संरक्षण, संगठन विस्तार, निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य कोरबा। जिले के मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस संगठन की विशेषता यह है कि इसमें केवल डिजिटल मीडिया ही नहीं, बल्कि डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल, प्रिंट मीडिया तथा सेटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े पत्रकार भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। जिलेभर से जुड़े पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया तथा पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और मीडिया जगत की गरिमा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया और सेटेलाइट मीडिया समाज की सबसे प्रभावशाली आवाज बन चुके हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। नई कार्यकारिणी इसी उद्देश्य और सोच के साथ कार्य करेगी। मनोज मिश्रा को मिली कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर पवन सिंह सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के रूप में चंद्र कुमार श्रीवास, संरक्षक जगदीश पटेल, कार्यक्रम आयोजन प्रमुख अजय राय, कोषाध्यक्ष लालबाबू चौधरी तथा उप-कोषाध्यक्ष बालकृष्ण राय नियुक्त किए गए। संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी कड़ी में करतला ब्लॉक से श्री सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया। निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने दी शुभकामनाएं नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। “पत्रकारों की आवाज को मिलेगा और अधिक बल” — मनोज मिश्रा नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं बल्कि जिले के पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आवाज उठाना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, नई पीढ़ी के पत्रकारों को सशक्त बनाना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। “एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत” — जगदीश पटेल संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करेगा बल्कि समाज और जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण, सम्मान और संगठन विस्तार रहेगा प्राथमिकता बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह, मीडिया जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि संगठन जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा तथा पत्रकारों के लिए एक मजबूत और सम्मानजनक मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा (2026–2028) की नई कार्यकारिणी संरक्षक : जगदीश पटेल अध्यक्ष : मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष : पवन सिंह सिन्हा अनिल राठौर विवेक साहू सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव करतला ब्लॉक प्रभारी : सरोज रात्रे सदस्यगण बालकृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन सिंह सिन्हा, विवेक साहू, जितेन्द्र डडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लालबाबू चौधरी, आलोक यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंदपाल सिंह, योगेश सलूजा एवं पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने संगठन विस्तार, पत्रकार हित संरक्षण, डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एकजुटता, व्यावसायिक विकास तथा जनपक्षधर एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आने वाले दो वर्षों में मीडिया जगत को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जिले के सभी पत्रकारों के लिए एक सशक्त, सम्मानित और विश्वसनीय मंच के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।