कोरबा
उजड़ते आशियाने में उम्मीदें भी उजड़ गई थीं, अब बनती दीवारों में सज गया है नया सपना
पहाड़ी कोरवा गुरुवारी बाई टूटते मिट्टी के घर के सामने बन रहा पक्का मकान
पीएम जनमन आवास से वृद्धावस्था में नहीं रहेगी आवास की चिंता
कोरबा । उम्र के साथ कमजोर होती शरीर और पकते हुए बालो के बीच आँखों में अनगिनत ख़्वाब लिए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा गुरुवारी बाई को लगता था कि अब उनकी जिंदगी भी मिट्टी के टूटते मकानों की तरह एक दिन ऐसी ही ढह जाएगी। उन्होंने पक्के मकान की जो उम्मीद लगा रखी थीं वह भी कभी पूरा नहीं होगा। पति के मौत के बाद अलग-थलग पड़ी गुरुवारी बाई को इस बात का भी मलाल था कि वह अपने बेटे के लिए भी कुछ नहीं कर पाई। जो आशियाना है वह भी मिट्टी का है और परत दर परत इस घर की दीवारें भी उखड़ती चली जा रही है। ऐसे में बच्चों का भविष्य आने वाले दिनों में क्या होगा ? घने जंगल के बीच कच्चे और टूटते मकान में अक्सर चिंता में डूबी गुरुवारी बाई भी उम्मीद हार ही चुकी थी कि उसका भी कभी पक्का मकान बनेगा…लेकिन एक दिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जंगलों में गरीबी और गुमनामी के बीच बसर कर रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध लेते हुए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की तो गुमनामी में जी रही गुरुवारी बाई जैसी अनेक परिवारों को नई उम्मीद और नई पहचान मिल गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना से अनेक योजनाओं से जुडऩे के साथ ही पक्का मकान भी इनके नाम हो गया है। अब उजड़ते हुए मकान की चिंता करने छोड़ गुरुवारी बाई अपने घर के सामने मजबूत नींव के साथ खड़ी होती मजबूत दीवारों में अपने बच्चों का सुनहरा सपना संजोने लगी है।
कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरडीह में निवास करने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की गुरुवारी बाई ने बताया कि उम्र के साथ वह अब ज्यादा कही आना-जाना नहीं कर सकती है। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले पति के मौत के बाद वह सदमे जैसी जिंदगी जीती आई। गरीबी के बीच बच्चों का लालन-पोषण कर किसी तरह बड़ा की लेकिन वह अपने कच्चे मकान को और मजबूत नहीं बना पाई। उन्होंने बताया कि साल-दर-साल बारिश से उनका आशियाना टूटता ही जा रहा है। पहले वह अपने मकान की दीवारों को हर साल मिट्टी से परत चढ़ाकर कुछ जतन कर भी लेती थी,लेकिन अब उम्र के साथ उनकी ताकत नहीं रही। पहाड़ी कोरवा गुरुवारी बाई ने बताया कि बारिश में अक्सर मिट्टी के घर में मुसीबतों को झेलना पड़ा। जंगल के बीच मिट्टी के घर में रहने से हाथियों का डर भी हमेशा सताता रहता है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बारिश में ही हुआ है। खपरैल से पानी टपकने के बाद वह छत पर नहीं चढ़ सकती थी और बारिश का हर नुकसान उन्हें सहना पड़ता था। गुरुवारी बाई ने बताया कि कुछ माह पहले जब उन्हें बताया गया कि सभी पहाड़ी कोरवा परिवार का पक्का मकान बनेगा तो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। जब मकान बनाने के लिए दस्तावेज लिए और घर बनना शुरू हुआ तो यकीन हुआ कि अब सचमुच वह अपने बेटों के साथ पक्के घर में रहेगी। उन्होंने बताया कि टूट रही झोपड़ी के बीच पक्का मकान बनता हुआ देखकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। आने वाले कुछ महीनों में बारिश से पहले यह घर बनकर तैयार भी हो जाएगा और वह इसमें रहने लगेगी। पहाड़ी कोरवा गुरुवारी बाई का कहना है कि लंबे समय से उनके लिए किसी ने सोचा ही नहीं, देश के प्रधानमंत्री ने हम जैसे गरीब परिवारों के लिए पीएम जनमन योजना लाकर और पक्का मकान बनवाकर एक नई जिंदगी दे दी है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोरबा
पुलिस चौकी के बगल में चोरी:2 लाख का पान मसाला और सिगरेट पर किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।
चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए
दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।
CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

कोरबा
कोरबा पुलिस के द्वारा 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों व असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं अड्डेबाजी करने वाले 22 व्यक्तियों के साथ कुल 52 बदमाशों को कल भेजा गया जेल
“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर्व पर सघन कार्यवाही
120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही
अवैध महुआ शराब, वारंटियों एवं यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्यवाही
होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
