छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट के फैसले :फरवरी में मिलेगी धान खरीदी के अंतर की राशि, इस साल भी 3100 में खरीदी, स्टील प्लांट को बिजली-बिल में छूट
रायपुर ,एजेंसी। आचार संहिता से पहले रविवार को साय कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों और उद्योगों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। किसानों को फरवरी में धान खरीदी के अंतर की राशि मिलेगी। वहीं शर्तों के साथ स्टील प्लांट को बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।
किसानों के लिए-
- इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा।
- समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है। अंतर की राशि 800 रुपए आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में दी जाएगी।
- खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में खरीदे गए अतिरिक्त धान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नीलाम करने का फैसला लिया गया है।
उद्योगों के लिए-
कैबिनेट ने मिनी स्टील प्लांट और उन उद्योगों को, जिनके पास कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगावॉट से कम क्षमता का है, उन्हें बिजली पर प्रति यूनिट 1 रुपए की छूट देने का फैसला किया है। ये फैसला 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए लागू है।
कलाकारों के लिए-
राज्य के जरूरतमंद लेखकों और कलाकारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाई गई है। अब 25 हजार रुपए की जगह 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। मृत्यु होने पर उनके परिवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।
युवाओं के लिए-
छत्तीसगढ़ सरकार ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का फैसला लिया है। इसके तहत छात्रों में फाइनेंस और इनवेस्टमेंट से जुड़ी स्किल डेवलेप की जाएगी। यह प्रशिक्षण हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और कॉलेज के छात्रों के लिए होगा।
जमीन से जुड़े फैसले-
- नवा रायपुर में श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी।
- नवा रायपुर में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के लिए 40 एकड़ जमीन रियायती दर पर दी जाएगी।
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 5 साल से नहीं बिके मकानों और व्यवसायिक संपत्तियों को 10%, 20%, और 30% की छूट देकर बेचा जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले-
- वाणिज्यिक कर विभाग में एक नया पद ‘अपर आयुक्त आबकारी’ बनाया जाएगा।
- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 1.32 लाख लाभार्थियों को 3938.80 करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी।
- महिला स्व-सहायता समूहों को 5 जिलों में ‘रेडी टू ईट’ खाद्य निर्माण का काम दिया जाएगा।
- पंचायती राज अधिनियम के तहत पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित अध्यादेश की अवधि बढ़ाई जाएगी।
कोरबा
कोरबा में 16 टन अवैध कबाड़ जब्त:उरगा-कुसमुंडा पुलिस ने 4 वाहन समेत 13.40 लाख का माल पकड़ा, जांच जारी
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ और चार वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए कबाड़ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत, इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बंद परिसर में मिला 14 टन कबाड़
थाना उरगा प्रभारी निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसडोल स्थित एक बंद परिसर में छापा मारा। पंचों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक में लदा करीब 14 टन लोहे का कबाड़ और बाइक के कटे हुए पार्ट्स जब्त किए। तीनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। जब्त सामग्री और वाहनों की कीमत लगभग 12.60 लाख रुपये आंकी गई है।
कुसमुंडा में लावारिस पिकअप से मिला कबाड़
इसी दौरान 7 जून 2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बैरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG-10-E-8576 की तलाशी ली। वाहन में लोहे की जाली, पाइप, रोलर सहित करीब 2 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
वाहन और कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पिकअप और उसमें भरा कबाड़ जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
दस्तावेज नहीं मिलने पर की गई जब्ती
प्रारंभिक जांच में बरामद कबाड़ संदिग्ध और लावारिस प्रकृति का पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कबाड़ और वाहनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
इसके चलते पुलिस ने समस्त मशरूका को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
अवैध कारोबारियों पर आगे भी रहेगी नजर
उरगा और कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में कुल 16 टन कबाड़ और चार वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत तथा इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़
रायपुर : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं


रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राज्य अतिथि गृह (पहुना) में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने समाजों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा तथा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
समाज के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं से आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया। साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
कोरबा
कोरबा में बोलेरो सवारों ने युवक को कुचला:पीछा करने पर साथी से मारपीट कर लूट, दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच हुई इस घटना में एक युवक को बोलेरो से कुचल दिया गया, जबकि उसके साथी का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र है। बताया जा रहा है कि चंद्रमणि अपने दोस्तों के साथ कार में था। इसी दौरान बोलेरो सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया।

कार से उतरते ही चढ़ा दी बोलेरो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान जब चंद्रमणि कार से नीचे उतरा, तभी बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन उसकी ओर दौड़ा दिया। बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। चंद्रमणि के साथ मौजूद अन्य युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।
पीछा करने पर युवक का अपहरण, फिर मारपीट
घटना के बाद चंद्रमणि के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से आरोपियों की बोलेरो का पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि बलगी मार्ग पर हमलावरों ने अरविंद को पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद 25 से 30 युवकों ने मिलकर अरविंद की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।
नकदी, आईफोन और सोने के जेवर लूटे
पीड़ित के परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने अरविंद की जेब से एक लाख रुपये नकद, एक आईफोन, सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
निजी अस्पताल में भर्ती दोनों युवक
घटना में घायल चंद्रमणि रात्रे और अरविंद राठौर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चंद्रमणि की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अरविंद के हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
