विशाखापट्टनम ,एजेंसी।दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को एक विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम स्टेडियम में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की फिफ्टी की बदौलत LSG ने 210 का टारगेट दिया।
जवाब में आशुतोष शर्मा के शानदार नाबाद 66 रन के दम पर DC ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। विपराज निगम ने 15 बॉल पर 39 रन बनाए।
सोमवार को मैच में शानदार लम्हे देखने को मिले। समीर रिजवी से निकोलस पूरन का कैच छूटा। अक्षर पटेल ने शार्दूल ठाकुर को रन आउट किया। विपराज ने एक हाथ से सिक्स लगाया। ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा की स्टंपिंग छोड़ी। आशुतोष ने सिक्स लगाकर मैच जिताया।
1. नीति मोहन और सिद्धार्थ महादेवन ने परफॉर्म किया
नीति मोहन (सिल्वर ड्रेस) में परफॉर्म करती हुई।
मैच से पहले बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने परफॉर्म किया। नीति को 2013 में ‘इश्क वाला लव’ गाने के लिए IIFA अवॉर्ड मिला था। उनके बाद स्टेज पर फेमस सिंगर शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ महादेवन ने परफॉर्म किया।
नीति मोहन के बाद सिद्धार्थ महादेवन ने परफॉर्म किया।
2. समीर से पूरन का कैच छूटा
समीर ने पूरन का कैच 17 रन पर छोड़ा।
7वें ओवर में निकोलस पूरन का आसान-सा कैच समीर रिजवी ने छोड़ा। ओवर की पांचवीं बॉल विपराज निगम ने शॉर्ट लेंथ की फेंकी। पूरन ने शॉट खेला, बॉल बैट का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट पर खड़े समीर रिजवी के पास गई। यहां उन्होंने कैच ड्रॉप किया। इस ओवर में कुल 4 छक्के लगे।
3. पूरन ने स्टब्स को लगातार 4 छक्के लगाए
निकोलस पूरन ने 30 बॉल पर 75 रन की पारी खेली।
13वें ओवर में निकोलस पूरन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपना पहला ओवर डाल रहे ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में लगातार 4 छक्के लगाए। स्टब्स के इस ओवर से 28 रन आए।
4. अक्षर ने शार्दूल को रन आउट किया
शार्दूल ठाकुर 2 बॉल खेलकर शून्य पर आउट हुए।
17वें ओवर में शार्दूल ठाकुर रन आउट हो गए। कुलदीप के ओवर की चौथी बॉल को शार्दूल ने कवर की तरफ खेला। यहां खड़े अक्षर पटेल ने तेजी से विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के पास थ्रो किया। शार्दूल रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े डेविड मिलर ने उन्हें मना किया और वे रन आउट हो गए।
शार्दूल ठाकुर आउट होने के बाद निराश होकर लौटे।
5. शार्दूल को पहले ओवर में 2 विकेट
शार्दूल ने पहले ओवर में जैक फ्रेजर मैगर्क और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। लखनऊ सुपरजायंट्स को शार्दूल ठाकुर ने सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी बॉल पर जैक फ्रेजर मैगर्क को कैच कराया। मैगर्क 1 रन बनाकर लॉन्ग ऑफ पोजिशन पर आयुष बडोनी के हाथों कैच हुए। शार्दूल ने फिर पांचवीं बॉल पर अभिषेक पोरेल को भी कैच कराया, पोरेल खाता भी नहीं खोल सके।
6. स्टब्स के लगातार दो छक्के के बाद सिद्धार्थ ने बोल्ड किया
ट्रिस्टन स्टब्स 22 बॉल पर 34 रन बनाकर बोल्ड हुए।
13वें ओवर में दिल्ली ने छठा विकेट गंवाया। इस ओवर की पहली दो बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स ने एम सिद्धार्थ को लगातार दो छक्के मारे। अगली ही बॉल पर सिद्धार्थ ने स्टब्स को बोल्ड कर दिया।
7. विपराज ने एक हाथ से सिक्स लगाया
विपराज निगम ने 15 बॉल पर 39 रन बनाए।
विपराज निगम ने लखनऊ के कप्तान पंत के सामने उन्हीं के स्टाइल का सिक्स लगाया। 15वां ओवर डाल रहे शाहबाज अहमद की चौथी बॉल पर निगम ने सामने की तरफ शॉट खेला। यहां शॉट खेलते समय उनका बैट से एक हाथ छूट गया।
8. पंत ने आशुतोष को कैच छोड़ा
ऋषभ पंत ने 14वें ओवर में
ऋषभ पंत ने शाहबाज अहमद के ओवर की आखिरी बॉल पर कैच छोड़ा। 14वें ओवर में शाहबाज ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी। यहां आशुतोष शर्मा कट शॉट खेलने गए, बॉल ने बैट का बाहरी किनारा लिया लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच छोड़ दिया। आशुतोष इस समय 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 9. ऋषभ ने स्टंपिंग भी छोड़ी
ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा की स्टंपिंग छोड़ी।
20वें ओवर की पहली बॉल पर ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा की स्टंपिंग छोड़ दी। यहां शाहबाज अहमद ने सामने की तरफ बॉल डाली। मोहित शर्मा ने फ्लिक शॉट खेला और आगे निकल गए बॉल उनके पैड से डिफ्लेक्ट होकर विकेटकीपर पंत के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने स्टंपिंग मिस कर दी।
10. आशुतोष ने सिक्स मारकर मैच जिताया
आशुतोष ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन की पारी खेली।
20वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। मोहित शर्मा ने दूसरी बॉल पर सिंगल लेकर आशुतोष शर्मा को स्ट्राइक दी। अगली ही बॉल पर आशुतोष ने सामने की तरफ छक्का लगाकर मैच जिता दिया।
आशुतोष शर्मा मैच के बाद सेलिब्रेट करते हुए।
11. आशुतोष ने प्लेयर ऑफ द मैच शिखर धवन को डेडिकेट किया
प्लेयर ऑफ द मैच रहे आशुतोष शर्मा ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपना अवॉर्ड शिखर धवन को डेडिकेट किया। शिखर आशुतोष के मेंटर हैं।
फैक्ट्स…
ऐडन मार्करम के IPL एक हजार रन पूरे हुए। वे अब तक 45 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 1010 रन है।
निकोलस पूरन ने लखनऊ के लिए 3 बार 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50+ रन बनाए हैं। उनके अलावा टीम के किसी बल्लेबाज के नाम यह रिकॉर्ड नहीं है।
ऋषभ पंत IPL इतिहास में बतौर कप्तान पहली बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
लखनऊ टीम पहली बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाकर मैच हारी।
नागोया/नई दिल्ली, एजेंसी। एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। स्थिति यह बनी की एशियन गेम्स में भाग लेने आए 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।
बाढ़ में नागोया शहर की सड़कें और घर डूब गए। मेयर इचिरो हिरोसावा ने दावा किया कि एशियन गेम्स के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। टूर्नामेंट का आयोजन तय समय पर होगा।
नागोया में 19 सितंबर को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होनी है।
नागोया बाढ़ की तस्वीरें…
बाढ़ के पानी में सड़कें डूब गई हैं।
बाढ़ में फंसी गाड़ी को धक्का मारते लोग।
नागोया में बाढ़ के पानी में गाडियों के टायर डूब गए।
3500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली
बस और मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली। नागोया और इची में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं।
रिपोर्ट- वेन्यू में कुछ जगह छतों से पानी टपक रहा
जापानी मीडिया में शहर की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों में भरे पानी की तस्वीरें दिखाई गईं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, वेन्यू की कुछ जगहों पर छतों से पानी टपकने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि मेयर हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स के दर्जनों वेन्यू को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।
भारत गेम्स में 768 सदस्यीय दल भेज रहा
खेल मंत्रालय ने जापान के आइची और नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजने की जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि शामिल है।
36 खेलों में उतरेगा भारत: पहले 35 खेलों के 492 एथलीटों को मंजूरी दी गई थी, लेकिन 4 सर्फर्स सहित नए नाम जुड़ने से अब भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा।
एथलेटिक्स दल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी: एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ियों की संख्या 73 से बढ़ाकर 79 कर दी गई है। एथलेटिक्स और क्रिकेट को सबसे ज्यादा सपोर्ट स्टाफ दिया गया है।
दल के प्रमुख अधिकारी: दल प्रमुख के रूप में सहदेव यादव और मुख्य मेडिकल अधिकारी के रूप में डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 19 सितंबर को रवाना होगी
डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित कर चुका है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। भारतीय टीम 19 सितंबर को सानो के लिए रवाना होगी। इसगे अगले दिन टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।
महिला क्रिकेट टीम पहले पहुंचेगी
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी।
महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा। महिलाओं का यह टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा।
गेम्स में ठहरने की व्यवस्थाओं पर भी विवाद था
इससे पहले खबर आई थी कि BCCI और PCB गेम्स के आयोजकों से नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम से 20 किमी दूर छोटे होटल कमरों में ठहराया गया है, जहां बैग खोलने तक की जगह नहीं है। वहीं ड्रेसिंग रूम पक्के मकान की जगह टेंट में बने हैं और वॉशरूम 500 मीटर दूर है।
इसपर JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने कहा था- ‘हमने क्रिकेट टीम को होटल का विकल्प दिया है। जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं हैं।’
प्लेयर एरिया में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मैदान पर बने ड्रेसिंग रूम भले ही अस्थाई हों, लेकिन इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को पूरा आराम मिले।
पिच और आउटफील्ड कम समय में सीमित संसाधनों के बीच तैयार की गई है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में क्रिकेट की सबसे बेहतरीन प्लेइंग सरफेस होगी। श्रीलंकाई क्यूरेटर्स की मदद से यहां टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा दिनांक 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को “स्व. श्री ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026″ का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40, 50, 60, 65, 70, 75) वर्ग हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक खिलाड़ी को कई मैच खेलने का अवसर मिले।
यह आयोजन टेबल टेनिस के क्षेत्र में वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर मास्टर्स खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और समरसता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में टेबल टेनिस खेल को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिले और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 06.09.2026 है। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता : सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) के मुकाबले अंतिम चरण में सीनियर महिला वर्ग में सुष्मिता सोम तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग सम्पन्न हुयी।
रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिवशकील साजिद ने जानकारी दी कि कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री नाकोडा पाइप इम्पेक्स प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर स्पर्श गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। इस अवसर पर रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डा मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कल खेले गये सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स)
बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:- सीनियर महिला वर्ग:- विजेता – सुष्मिता सोम (बिलासपुर), उपविजेता – प्रज्ञा पाठक (रायपुर) 4 -2 यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:- विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर), उपविजेता- अबीर बडानी (रायपुर) 3-0 यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:- विजेता – इशी मिश्रा (रायपुर), उपविजेता- अराध्या चंद्राकर (धमतरी) 3-0
प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं । प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-
सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – अरिंदम देबनाथ (रायपुर) ने प्रणय चौहान (रायपुर) को 4 -1 तथा कुणाल देब (दुर्ग) ने आयुष शर्मा (रायपुर) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-1 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने गौरव मून (दुर्ग) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने इशी मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – अथर्व साहू (दुर्ग) ने अबीर अग्रवाल (रायपुर) को 3-1 तथा विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने नीरव तिवारी (रायपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – अक्षिता बीनू (बिलासपुर) ने माहविन अंसारी (रायपुर) को 3-0 तथा इशी मिश्रा (रायपुर) ने आरुषि मढरिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं |
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।