कोरबा
दिव्य मंत्रोच्चार के साथ मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में जल उठे ज्योतिकलश
प्रबंधक एवं पुजारी नमन पांडेय ने विद्वान आचार्यों के सानिध्य में किये दीप प्रज्ज्वलित
कोरबा। कोरबा की संजीवनी मां हसदेव नदी के पावन तट पर स्थित जगत जननी मां सर्वमंगला देवी परिसर में 30 मार्च को पूण्य नक्षत्र में दिव्य मंत्रोंच्चार के साथ ज्योतिकलश जल उठे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ परिसर दमक उठा और एक अद्भूत ऊर्जा चारों तरफ बिखरने लगी। मां सर्वमंगला देवी का यह चमत्कार ही है कि यहां जो भी श्रद्धालु मंगलकामनाएं लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना मातारानी पूर्ण करती हैं।

दिव्य मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के पुजारी एवं प्रबंधक नमन पांडेय सपत्नीक पूजा में विराजे और विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किये गए। ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होने के बाद श्री पांडेय दंपत्ति मां सर्वमंगला देवी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा कि 8 दिन तक निर्विघ्र सभी आध्यात्मिक कार्य सफल हो और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर शुभ मनोकामनाएं पूर्ण हों और चारों तरफ सत्व का तेज प्रकाश फैले और समाज से अज्ञानता और अनाचार समाप्त हो और सबके मन में सात्विक भाव का तेज प्रकाश फैले और समाज में सनातन धर्म की स्थापना हो और पूरे देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार हो और भारत को ऐसी शक्ति देना कि फिर से भारत विश्व गुरू बने और पूरे विश्व का नेतृत्व करे। समाज में भयमुक्तवातावरण की स्थापना हो। गौ माता का संरक्षण और संवर्धन हो और चारों तरफ से कलुषित विचार का अंत हो और समाज में आदर्श स्थापित हो।


कोरबा
छात्रों से दुर्व्यवहार व अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई:छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया
कोरबा। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा शासकीय संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की गई है। विकासखण्ड कटघोरा के अंतर्गत संचालित प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, छुरी में कार्यरत दैनिक मजदूर केसर दुबे को उनके अशोभनीय व्यवहार और गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध पूर्व में भी शराब का सेवन कर छात्रावास परिसर में प्रवेश करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस पर उन्हें कड़ी समझाइश देते हुए लिखित माफीनामा भी लिया गया था। तत्पश्चात भी 27 मार्च 2026 को उक्त कर्मचारी ने पुनः शराब के नशे में छात्रावास पहुंचकर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस अप्रिय स्थिति के कारण भयभीत होकर भागने के दौरान कक्षा छठवीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर के आंख के ऊपरी हिस्से में चोट लग गई। जिला प्रशासन ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए घायल छात्र का तत्काल प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत, शासकीय नियमों के उल्लंघन और छात्रों की सुरक्षा के प्रति बरती गई इस गंभीर लापरवाही को अक्षम्य मानते हुए केसर दुबे की सेवाएँ तत्काल समाप्त की गई हैं। छात्रों के हितो एवं शिक्षण संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने हेतु लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में इसी प्रकार की कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा
जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित
कोरबा। जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी शुरू की गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा अभियान की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी कर जिले के समस्त अधिकारियों- कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जारी निर्देशानुसार जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने और अपरिहार्य परिस्थितियों में प्राप्त होने वाले अवकाश आवेदनों के विधिवत निराकरण हेतु जिला स्तर पर एक समीक्षा समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों से प्राप्त होने वाले अवकाश आवेदनों की गहन समीक्षा करेगी और अपनी अनुशंसा के साथ प्रस्ताव अंतिम निर्णय हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी तुलाराम भारद्वाज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर को सदस्य सचिव तथा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जनगणना में जिले के प्रत्येक शासकीय सेवक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल विशेष और अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही समिति की अनुशंसा के आधार पर अवकाश पर विचार किया जाएगा, ताकि गणना कार्य की निरंतरता बनी रहे।

कोरबा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं:अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
शिविर के माध्यम से बिजली बिल सुधार सम्बंधी आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में शहरी एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में आए आमजनों ने बारी बारी से विभिन्न समस्याओं व शिकायतों के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदन गम्भीरता से सुने एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के सम्बंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार जिले में सतत रूप से विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीण नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर शीघ्रता से परीक्षण कर पात्र आवेदकों को राहत प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के सम्बंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, तालाब का मरम्मत, स्वास्थ्य सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, सीमांकन और कब्जा हटाने सहित अन्य आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारी को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का जांच कर शीघ्र निराकृत करने के लिए कहा।
इस दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
