Connect with us

कोरबा

भक्तों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाए जय श्रीराम के जयकारे

Published

on

कोरबा ।चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शनिवार को संकटमोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी की जयंती रवि, जय योग, हस्त और चित्रा नक्षत्र के संयोग के साथ मनाई गई। श्रीराम भक्त हनुमान की जयंती को लेकर आस्था व उल्लास का माहौल शहर समेत जिले भर में रहा। मंदिरों में सुबह से शाम तक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के स्वर गूंजते रहे। हर कोई रामदूत अतुलित बल धामा, अंजनि पुत्र पवन सुत नामा को याद कर अपने को धन्य मानता रहा। मान्यता है कि हनुमानजी को प्रसन्न करने हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक है। मनुष्य के जीवन की सभी समस्याओं का समाधान हनुमान चालीसा का पाठ करने में है।

शास्त्रों में भी कहा गया है कि जो भी व्यक्ति नियमित रूप से रोजाना सच्चे मन से बजरंग बली को याद करता है और हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस कारण से भी लोग अपने-अपने घरों के साथ हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ में शामिल होते रहे।

अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता। हनुमान चालीसा की इस चौपाई को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि हनुमान जी आठ सिद्धि और नौ निधियों को देने वाले भगवान हैं। उन्हें यह वरदान माता सीता से प्राप्त हुआ था। इन्हीं भावों को लेकर भक्तों ने अपनी अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार पूजा-अर्चना कर बजरंग बली से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर में पूरे दिन अनुष्ठान संपन्न कराया कोसाबाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रति लोगों की विशेष आस्था है। यहां की मान्यता है कि इस दरबार में सच्चे मन से जो भी पूजा करता है उनकी इच्छा जरूर पूरी होती है। इसी वजह से सुबह पट खुलने के साथ ही देर रात तक पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ इस मंदिर में बनी रही। लोग पूजन सामग्री और हनुमान जी का प्रिय मिष्ठान लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यहां सेवा भावियों ने महाभंडारे का आयोजन कर लोगों को पूरे दिन प्रसाद वितरित करने में जुटे रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677