Connect with us

कोरबा

बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराएं इलेक्ट्रिक वाहन

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपनी टाउनशिप में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु छह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को शामिल किया है। प्रत्येक वाहन 1,000 किलोग्राम भार क्षमता के साथ अपशिष्ट पृथक्करण की सुविधा प्रदान करता है, जिससे अपशिष्ट का सुव्यवस्थित और कुशल निपटान संभव हो सका है।

सस्टेनेबल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बालको ने अपने प्रचालन में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट भी तैनात किए हैं। इनका उपयोग न केवल कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे कार्बन उत्सर्जन और ईंधन की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आई है। यह पहल 2030 तक अपने समस्त लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) बेड़े को 100 प्रतिशत डीकार्बोनाइज करने के कंपनी के लक्ष्य के अनुरूप है। संयंत्र के भीतर गतिशीलता के लिए बालको लगातार कम-उत्सर्जन विकल्पों की खोज तथा मुख्य प्रचालन प्रक्रियाओं को सस्टेनेबल रूप से परिवर्तित कर रहा है।

कंपनी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करते हुए सब्सिडी दरों पर ईवी की खरीद का समर्थन भी कर रही है। हरित ऊर्जा प्रथाओं, कार्यशालाओं और वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर, कंपनी हरित समुदाय के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि हम कंपनी में नवोन्मेषी हरित समाधानों में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं, जो हमारे प्रचालन को सस्टेनेबिलिटी की दिशा में आगे लेकर जा रहे हैं। पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के उपयोग और लोगों को सस्टेनेबल प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित कर हम समुदायों के लिए एक हरित भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

कुशल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बालको ने टाउनशिप से निकलने वाले ठोस एवं तरल अपशिष्ट के निपटान हेतु सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) की स्थापना की है। यह प्रणाली स्रोत पर ही अपशिष्ट के पृथक्करण पर आधारित है, जिसमें रंग-कोडित डिब्बों के माध्यम से बायोडिग्रेडेबल, नॉन-बायोडिग्रेडेबल और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए बालको सभी के लिए एक हरित और स्वस्थ टाउनशिप बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। नेहरू गार्डन जैसे विकास कार्यों के माध्यम से बालकोनगर हरित मनोरंजन स्थलों का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में बालको के प्रयासों को राष्ट्रीय मंचों पर सराहना प्राप्त हुई है। कंपनी को आईएमईए द्वारा ‘फ्यूचर रेडी फैक्ट्री ऑफ द ईयर’ और सीआईआई द्वारा ‘नेशनल एनर्जी लीडर’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बालको अपने प्रचालन के प्रत्येक स्तर पर सस्टेनेबल प्रथाओं को शामिल करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्वेश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके।
इस संबंध में जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन नहीं कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि आगामी 04 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु एमसीसी शाखा के लिए कौशल तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था शाखा हेतु सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं.87639846122 एवं विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा मो.नं. 79743755945 को नोडल और संतोष हरिपाल परिवहन निरीक्षक परिवहन कार्यालय कोरबा, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के लिए निशांत पाण्डेय जिला कोषालय अधिकारी मो.नं.7389912313 को नोडल और सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला-कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह व्यय संपरीक्षक एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) शाखा हेतु निशांत पाण्डेय कोषालय अधिकारी को नोडल और राकेश चौधरी उप कोषालय अधिकारी कटघोरा मो.नं. 9752930003, नीरज साहू उप जिला कोषालय अधिकारी कोरबा मो.नं. 9425537728 को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री शाखा के लिए श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मो.नं. 7869096888 को नोडल अधिकारी और एम.आर.नायडू सहायक ग्रेड-2 जिला कार्यालय कोरबा, चंद्रशेखर कंवर सहायक ग्रेड-2 भू-अभिलेख कोरबा तिरूपति नाथ संलग्न जिला कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा हेतु श्रीमती गायत्री लहरे सहायक संचालक जिला खांख्यिकी कोरबा मो.नं. 9425226512 को नोडल और शीतल अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिये सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं. 87639846122, हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी और तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जलपान/भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक कल

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677