Connect with us

कोरबा

कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता:सुशासन तिहार,समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया जायेगा गुणवत्तापूर्ण निराकरण

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन

कोरबा । सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 78 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को स्केनिंग कर आनलाइन इंट्री की गई है। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया और सभी आवेदनों का परीक्षण कराकर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया गया है। शिविर में मांग, शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, पेयजल की मांग, सीसी रोड निर्माण, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा सहित अन्य प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र का परीक्षण कराकर पात्रतानुसार संबंधित को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम सभा के माध्यम से भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर ने सीसी रोड, अन्य निर्माण कार्य, जैसी मांग पर बजट का प्रावधान होने पर एवं महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास जैसे मांगों पर शासन से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सभी जनपदों में 05 मई से 31 मई तक कुल 41 शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए क्लस्टर बनाकर आसपास के 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में महत्वपूर्ण आवेदनों के संबंध में संबंधित आवेदक को अधिकारियों द्वारा वाचन कर जानकारी दी जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 7 शिविर एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि 05 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले शिविर में निराकृत आवेदनों का वाचन करने के साथ ही नये आवेदन भी लिये जायेंगे और निराकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य कार्यों के प्राप्त आवेदनों को भी निराकृत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। शिविर में स्कूल भवन संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर स्वीकृत किये जायेंगे। कई स्थानों पर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग आई है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के लगभग 40 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किया जा रहा है। शिक्षक की कमी को दूर करने प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण के निर्देश हैं। इसके माध्यम से अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में 200 नये आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। आने वाले दिनों में जिले के महत्वपूर्ण सड़कों के लिये डीएमएफ से बड़ी राशि स्वीकृत करने की योजना है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये लगभग 100 हैंडपंप स्वीकृत किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही जन हितैषी कार्यों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मंशा है कि इस राशि का सदुपयोग हो और जिले के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु राशि का वितरण हो। कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का समाधान भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा कांग्रेस का चुनाव:वर्तमान कमेटी भंग, आचार संहिता लागू, कोरबा शहर अध्यक्ष के लिए एसटी आरक्षित

Published

on

कोरबा। 03 जून को जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर जोनल रिजनल आफिसर अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता ली और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बताया। उन्होंने कहा कि 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो गया है और आचार संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है और नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

कोरबा युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एसटी और ग्रामीण के लिए सामान्य आरक्षित
ZRO अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरबा जिला की दो सीटों पर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें कोरबा शहर को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष का पद सामान्य है। मेंबरशीप के लिए 75 रूपए की फीस रखी गई है।
18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 से 35 वर्ष के युवा ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे और जो सिर्फ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। 28.05.1990 से 29.05.2008 के बीच जन्म लेने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में भाग ले सकते हैं। युवा कांग्रेस का चुनाव के लिए 06 पद प्रदेश स्तर पर सृजित हैं। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी।
नरेन्द्र कुमार ने बताया 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो चुका है और 13 जून तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
IYC एप के माध्यम से होगा चुनाव
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने प्रदेश में 41 जिला संगठन बनाया है, जिसमें जिला अध्यक्षों के लिए IYC एप के माध्यम से नामांकन से लेकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 41 जिला अध्यक्षों (शहर एवं ग्रामीण) के साथ 90 विधानसभा अध्यक्षों एवं 307 ब्लाक अध्यक्षों का भी चुनाव IYC एप के माध्यम से सम्पन्न कराया जाएगा। नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया डेढ़ महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से युवा कांग्रेस का नया संगठन तैयार होगा। चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता छंटकर आएंगे और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर, मनोज चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्षद्वय राकेश पंकज एवं विजय सिंह, जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय मंत्री सुरेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष पालूराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू) का मनाया गया जन्मदिन, सदस्यों ने दी समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 05 जून को प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू ठाकुर) का जन्मदिन प्रेस काम्पलेक्स परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और प्रेस क्लब के सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर राजू ठाकुर को सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी और फूल-मालाओं एवं बुके से उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया। सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

बधाई देने वालों में नवभारत के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष नौशाद खान, दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफ अमित पुरोहित, नई दुनिया के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व सचिव देवेंद्र गुप्ता, देशबंधु के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, अमृत संदेश के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, साधना न्यूज के ब्यूरोचीफ रेणू जायसवाल, प्रदीप बरमैय्या, सत्या जायसवाल, दबंग दुनिया के ब्यूरोचीफ हीरा राठौर, बीता चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, कैलाश सिंह, हरपाल सिंह, दीपक साहू, प्रीतम जायसवाल, रघुनंदन सोनी, सुरेश देवांगन, संजीत सिन्हा, उमेश मखवाना, युधिष्ठिर राजवाड़े, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब परिवार ने राजू ठाकुर को बधाई देते हुए इस खुशी समारोह में शामिल हुए।

राजू ठाकुर ने जताया आभार

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष राजू ठाकुर ने खुशी के इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि सभी से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे जीवन की पूंजी है और आगे भी आशीर्वाद और स्नेह के लिए आकांक्षा की।

Continue Reading

कोरबा

खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 6 जून को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर अवैध खनन गतिविधियों पर बड़ी कार्यवाही की।

जांच के दौरान सीतामढ़ी, कपाटमुडा, सुराकछार,  नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, बरमपुर, बांकीमोगरा, सुमेधा, कुमगरी, घनाकछार, कटघोरा, कछार, दर्री, धवईपुर क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन की जांच की गई। जिस दौरान कपाटमुडा, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, सुराकछार, दर्री, बांकी मोगरा तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए 1 चौन माउंटेन सहित 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर शामिल हैं। जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु कुसमुंडा थाना, हरदीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोगरा थाना, खनिज जांच नाका उरगा में अभिरक्षा में रखा गया है।

     खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677