देश
27 नक्सलियों के एनकाउंटर :इंजीनियर से नक्सली बना बसवाराजू, ताड़मेटला में 76 जवानों का हत्यारा, झीरम हमला-विधायक की हत्या में भी नाम
Published
5 months agoon
By
Divya Akash
बीजापुर/नारायणपुर/दंतेवाड़ा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बस्तर में फोर्स ने एनकाउंटर में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के एनकाउंटर का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 38 सेकेंड के वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। एक जवान ने भीषण गोलीबारी का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया।
3 जिलों नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर हुई इस मुठभेड़ में 4 जिलों के DRG जवानों ने 2 दिनों तक इलाके को घेरा। तीसरे दिन मुठभेड़ में नक्सलियों को मारा। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू उर्फ गगन्ना, उर्फ नम्बाला केशव राव को भी ढेर किया गया है।
ये पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल संगठन का महासचिव यानी सबसे बड़ा नक्सली लीडर था। बसवा राजू ताड़मेटला का मास्टर माइंड है। यहां 76 जवान शहीद हुए थे। झीरम हमले में भी नाम रहा है। यहां कांग्रेस के 27 से ज्यादा नेता और जवान शहीद हुए थे। देश के 6 राज्यों में इसी के इशारे पर नक्सल संगठन काम करता था।
You may like
देश
सितंबर में वेज थाली की कीमत 10% घटी:नॉनवेज थाली भी 6% सस्ती हुई, आलू-प्याज के दाम घटने से कम हुई कीमत
Published
15 hours agoon
October 8, 2025By
Divya Akash
नई दिल्ली,एजेंसी। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत सितंबर में (सालाना आधार पर) 10% घटकर 28.17 रुपए हो गई है। पिछले साल सितंबर-2024 में वेज थाली की कीमत 31.30 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी है।
क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत अगस्त की तुलना में सितंबर में 3% घटी है। अगस्त में वेज थाली की कीमत 29.1 रुपए थी।
नॉन-वेज थाली भी 6% सस्ती हुई
वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत सितंबर में सालाना आधार पर 6% घटकर 56 रुपए हो गई है। पिछले साल सितंबर-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 59.30 रुपए थी।
मंथली बेसिस पर यानी अगस्त की तुलना में सितंबर में नॉन-वेज थाली की कीमत 3% बढ़ी है। मई में नॉन-वेज थाली की कीमत 54.60 रुपए थी।
एक साल में इस तरह घटी-बढ़ी वेज और नॉन-वेज थाली की कीमत
महीना | वेज थाली | नॉन वेज थाली |
सितंबर 2024 | ₹31.3 | ₹59.3 |
अक्टूबर 2024 | ₹33.3 | ₹61.6 |
नवंबर 2024 | ₹32.7 | ₹61.5 |
दिसंबर 2024 | ₹31.60 | ₹63.30 |
जनवरी 2025 | ₹28.7 | ₹60.6 |
फरवरी 2025 | ₹27.2 | ₹57.4 |
मार्च 2025 | ₹26.6 | ₹54.8 |
अप्रैल 2025 | ₹26.3 | ₹53.9 |
मई 2025 | ₹26.2 | ₹52.6 |
जून 2025 | ₹27.1 | ₹54.8 |
जुलाई 2025 | ₹28.1 | ₹53.5 |
अगस्त 2025 | ₹29.1 | ₹54.6 |
सितंबर 2025 | ₹28.1 | ₹56.0 |
मंथली चेंज (+3%) | मंथली चेंज (-3%) | |
ईयरली चेंज (-6%) | ईयरली चेंज (-10%) |
आलू, प्याज और टमाटर सस्ते होने से वेज थाली के दाम घटे
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। प्याज की कीमत 46% घटी है। इसका कारण रबी की फसल की अच्छी आवक और बाजार में बढ़ती उपलब्धता रही। वहीं आलू के दाम 31% कम हुए हैं क्योंकि कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स से बड़े पैमाने पर स्टॉक जारी किया गया है।
टमाटर की कीमतों में भी अच्छी सप्लाई के कारण 8% की कमी आई है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। इसके अलावा दालों की कीमत में भी 16% की गिरावट रही। हालांकि सालाना आधार पर वेजिटेबल ऑयल की कीमत 21% और LPG सिलेंडर की कीमत 6% बढ़ी है, नहीं तो वेज थाली और भी सस्ती हो सकती थी।
चिकन की कीमत 1% घटी, उत्पादन में कमी
नॉनवेज थाली की लागत में गिरावट की रफ्तार धीमी रही। इसका कारण सालाना आधार पर ब्रॉयलर्स यानी चिकन की कीमत सिर्फ 1% कम होना है। इस साल चिकन के उत्पादन में कमी और आपूर्ति की दिक्कतें रहीं हैं। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। हालांकि सब्जी और दालों की कीमत घटने से सालाना आधार पर नॉन-वेज थाली की कीमत कम 6% कम हुई है।
ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट
- क्रिसिल ने नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इंडिया में मौजूदा फूड कीमतों के आधार पर घर में थाली तैयार करने की एवरेज कॉस्ट कैलकुलेट की है। मंथली चेंज से आम आदमी के खर्च पर असर पड़ता है।
- क्रिसिल के डेटा से अनाज, दालें, ब्रॉयलर्स (चिकन), सब्जियां, मसाले, एडिबल ऑयल और कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं।
- वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होता है। वहीं नॉन-वेज थाली के लिए दाल की जगह चिकन को शामिल किया गया है।
नोट- ऊपर दिए गए आंकड़े घर पर तैयार की गई प्रति थाली की लागत को दर्शाते हैं। यह थाली की रिटेल प्राइस नहीं है, जिसमें ओवरहेड कॉस्ट, स्टाफ एक्सपेंसेस और प्रॉफिट मार्जिन शामिल होता है।
देश
जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां केमिकल का रिसाव:पुलिस ने रेस्टोरेंट-ढाबे खाली कराए, LPG ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर
Published
15 hours agoon
October 8, 2025By
Divya Akash
दूदू (जयपुर),एजेंसी। जयपुर में 200 सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद सुबह रेस्क्यू के दौरान टैंकर से केमिकल का रिसाव हो गया है। पुलिस ने इसके आसपास बैरिकेडिंग करके लोगों को हटा दिया है। आसपास के रेस्टोरेंट-ढाबे भी खाली कराए गए हैं।
मंगलवार देर रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर मोखमपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी थी। इससे आग लग गई और एक-एक करके 200 सिलेंडर फट गए।
टैंकर का ड्राइवर रामराज मीणा (35) जिंदा जल गया। 5 लोग घायल हो गए। एलपीजी ट्रक के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी जल गईं। हालांकि टैंकर में भरे केमिकल ने आग नहीं पकड़ी थी।
सुबह जब इसे हटाया जा रहा था तभी इसमें से रिसाव शुरू हो गया। केमिकल कौन-सा है इसको लेकर अलग-अलग दावे किए गए है। वहीं, करीब 6 घंटे तक बंद रहे हाईवे को पुलिस ने सुबह 4.30 बजे खुलवाया।

टैंकर के आग की चपेट में आने के बाद सुबह तक उस पर पानी का छिड़काव किया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसमें रिसाव शुरू हो गया। टैंकर में करीब 35 हजार लीटर ज्वलनशील केमिकल भरा है।
दावा-आरटीओ चेकिंग से डर गया था टैंकर ड्राइवर
जानकारी के अनुसार केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से जयपुर की ओर आ रहा था। महावीर ढाबे के नजदीक आरटीओ चेकिंग के डर से टैंकर ड्राइवर रामराज ने उसे ढाबे की तरफ मोड़ दिया।
यहां पहले से खड़े एलपीजी ट्रक से टैंकर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर के केबिन में आग लग गई थी। इसी चिनगारी से एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

हादसे के बाद एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए। जिनके धमाके कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए।

धमाके के बाद एक गैस सिलेंडर ट्रक में से उड़ता हुआ ढाबे के अंदर तक घुस गया। इस दौरान कुछ लोग ढाबे के अंदर बैठे हुए थे।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
6 घंटे तक बंद रहा हाईवे, ट्रैफिक डायवर्ट किया
मंगलवार रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने अजमेर और जयपुर की तरफ से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के करीब 6 घंटे बाद बुधवार सुबह 4 बजे हाईवे फिर से खोला गया।
हालांकि सुबह 10 बजे तक भी हाईवे पर कई जगह जाम रहा। एक साल में दूसरी बार इस एरिया में हुए अग्निकांड को लेकर एनएचएआई पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हादसे से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

मंगलवार रात को हुआ हादसा इतना भीषण था कि जले सिलेंडर के कई टुकड़े 30 फीट ऊंचे होर्डिंग स्ट्रक्चर पर जाकर फंस गए।

मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

सिलेंडरों में ब्लास्ट के बाद उसके टुकड़े से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि आसपास के एरिया में जांच की जा रही है। काफी दूर-दूर तक सिलेंडर मिले हैं।
देश
जेल से छूटने के बाद आजम-अखिलेश की पहली मुलाकात:रामपुर में सपा प्रमुख बोले- आजम परिवार पर भाजपा केस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है
Published
15 hours agoon
October 8, 2025By
Divya Akash
लखनऊ/ बरेली/ रामपुर,एजेंसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान के जेल से छूटने के बाद पहली बार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 2 घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान आजम की पत्नी और बेटे भी मौजूद नहीं थे।
बाहर निकलने पर अखिलेश ने कहा- आजम साहब बहुत पुराने नेता हैं। उनका गहरा साया हमेशा हमारे साथ रहा है। आजम खान हमारी पार्टी का दरख्त (पेड़) हैं। आजम परिवार पर भाजपा केस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। यह बड़ी लड़ाई है और उसमें हम सब मिलकर लड़ेंगे।
इससे पहले, सपा प्रमुख को आजम ने खुद रिसीव किया। इसके बाद अखिलेश और आजम एक ही कार में बैठकर घर पहुंचे। अखिलेश बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से निजी विमान से रामपुर के लिए रवाना हुए। वह पहले बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर 12:45 बजे रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में लैंड हुए।
इधर, आजम की नाराजगी के चलते अखिलेश ने रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बरेली में ही छोड़ दिया। दरअसल, आजम ने मंगलवार को कहा था- मैं सिर्फ अखिलेश से मिलूंगा, किसी और से नहीं। मैं रामपुर सांसद से वाकिफ नहीं हूं। मेरी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।
23 सितंबर को आजम खान जेल से रिहा हुए थे। उस समय अखिलेश उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे थे। तब आजम ने कहा था- हम कोई बड़े नेता नहीं हैं। अगर बड़े नेता होते, तो बड़ा नेता लेने आता। बड़ा, बड़े को लेने आता है।

आजम खान के घर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पेन और डायरी गिफ्ट की।
अखिलेश से मुलाकात के बाद आजम ने जो कुछ कहा
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान फिर से अपने पुराने अंदाज में दिखे। एक बातचीत में आजम ने कहा- खूबसूरते हाल तो आज भी वही है, चलिए किस गली में चलेंगे। अब तो हमारे लिए मोहब्बतों का जुनून समंदर बन चुका है। क्योंकि, हम हर कसौटी पर कसे जा चुके हैं।
जब उनसे पूछा गया- इमरजेंसी और अब के वक्त में क्या अंतर हैं? तो उनका जवाब था- पहले आदमियत थी। अब हैवानियत भी नहीं है। शर्म आती है। आगे के प्लान के बारे में पूछने पर कहा- अभी यह तय करना है कि कौन अपना और कौन नहीं? मुझे उसके लिए कुछ वक्त चाहिए।
अखिलेश से मुलाकात पर आजम ने कहा- उस परिवार से दो जिंदगियां जुड़ी हैं। मेरी पूरी जिंदगी वहीं गुजर गई। अब अगली नस्ल की जिंदगी भी वही जुड़ी है। रिश्तों की डोर इतनी मजबूत होनी ही चाहिए।
जब आजम से पूछा गया कि अखिलेश रामपुर सांसद को लेकर आए, लेकिन बरेली में ही छोड़ दिया? हेलिकॉप्टर में जगह नहीं थी या दिल में? इस पर आजम ने कहा- न हेलिकॉप्टर की बात है और न दिल की। मेरे पास अखिलेश का कार्यक्रम आया था। प्रशासन किसी दूसरे को आने की इजाजत नहीं दे रहा था। इसमें मेरी कोई खता नहीं। किसी और का कार्यक्रम होता, तो सिर आंखों पर। वो बड़े इमाम हैं। इतने बड़े हैं कि रामपुर वालों के न जानते-पहचानते हुए भी एमपी (सांसद) हो गए।
परिवार वालों की अखिलेश से मुलाकात पर आजम ने कहा- परिवार घर पर नहीं है। बीवी इलाज के लिए गई हैं। बेटा मुकदमों और अदालतों में व्यस्त है। तिनका-तिनका हो गया सब कुछ। उन्होंने यह भी कहा कि गिला होता, तो शिकवा होता। होता तो बचा होता।
अखिलेश की रामपुर पहुंचने की फोटोज…

अखिलेश को आजम ने खुद रिसीव किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से घर पहुंचे।

अखिलेश के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में सपा समर्थक आजम खान के घर के बाहर पहुंच गए।

अखिलेश और आजम का समर्थक जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर खास बाइक से पहुंचा।


जबरन खदान विस्तार के खिलाफ आक्रोश : भूविस्थापितों ने सीजीएम गेवरा कार्यालय का 6 घंटे तक किया घेराव

एस डी साहू बने निर्विरोध साहू संघ के तहसील अध्यक्ष, ईश्वरी साहू सचिव

महादेव सट्टा…12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बेल

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा1 year ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- Uncategorized1 week ago
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- छत्तीसगढ़2 years ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट