Connect with us

कोरबा

पंडित नेहरू देश के महान प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने गुट निरपेक्ष सिद्धांत के साथ देश को आगे बढ़ाया-जयसिंह अग्रवाल

Published

on


0 कांग्रेस ने मनायी नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि
कोरबा। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद 17 वर्षों तक अपने सफल कार्यकाल में पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को मजबूत औद्यौगिक ढांचा प्रदान किया। वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया, हारित क्रांति को साकार किया, गुट निरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया तथा विश्व बंधुत्व एवं शंातिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांतों को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उक्त कथन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू ने महात्मा गंाधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय क्षीतिज पर एक लम्बे समय तक अपनी आभा फैलाए हुए सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी और भारतीय राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के इतिहास में अमर स्थान बना लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक एवं आर्थिक चिन्तक, उच्चकोटि के लेेखक, पंचशील सिद्धांत के संस्थापक, अर्थशास्त्री मानवतावाद के प्रबल समर्थक सहित बहुमुखी प्रतिभा के धनी पं. नेहरू जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा -पंडित नेहरू केवल राजनीतिज्ञ नहीं थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरूष थे। मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व के धनी पं. जवाहर लाल नेहरू को पूरे विश्व के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान मिला।
जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सपना चैहान ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा सभी को मानवीय प्रतिष्ठा और समानता प्रदान करने के लिए निरंतर अथक प्रयास करते रहे।
सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल ने कहा कि पं. नेहरू बच्चों में और भी अधिक लोकप्रिय थे। पं. नेहरू भी बच्चों के साथ बच्चे बन जाते थे। बच्चों में इनकी लोकप्रियता के कारण ही इन्हें चाचा नेहरू कहा जाने लगा और उनके जन्मदिन को आज भी हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि नेहरू जी उच्चकोटि के लेखक थे जिन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया एवं ग्लिम्पिसज ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री लिखी। इन दोनों पुस्तकों में वह सब कुछ है, जो नेहरू को एक बड़े विद्वान के रूप में प्रस्तुत कर सकता है।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि सर्व प्रतिभा सम्पन्न तथा उनकी बहुमुखी प्रतिभा एवं स्वभाविक उदारता सोने में सुहागा का कार्य करती थी। निश्चय ही पं. नेहरू भारत के रत्न थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम पं. नेहरू जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तथा पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों तथा सिद्धांतो को आत्मसात करने संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पार्षद नारायण कुर्रे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी नारायण देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कु.शांता मंडावे, सेवादल के अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, गिरधारी बरेठ, पवन विश्वकर्मा, पूर्व एल्डरमेन आशीष अग्रवाल, भरत साहू, राजकुमार श्रीवास, बजरंग अग्रवाल, राजेश यादव, यशवंत चैहान, सुशांत कुमार, असमत अली, भोला श्रीवास, राजेश श्रीवास, निकेतन गभेल, विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग आदि ने पं.नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर पं. नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वनविभाग आई एक्शन मोड में, बांकीमोंगरा क्षेत्र मे विभाग ने चलाया बुलडोजर, देखते रहे बेजाकब्जा धारी,,,।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा:– थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग का बांस बाड़ी जो इंदिरा नगर में है, जहां काफी लंबे अर्शे से वन विभाग ने अपना जोन (डिपो) बना रक्खा है, जहां के बेखौफ स्थानीय लोगों के द्वारा जोन के ठीक बाजू से 10 मीटर के दूरी से ही वन भूमि को कब्जा कर मकान निर्माण किया हुआ था जिनको पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका था पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। कार्यवाही न होने के वजह से कब्जाधारी लोगों को कोई डर ही नहीं था और अभी वर्तमान में उनके द्वारा बिना किसी डर के धड़ल्ले से वन भूमि में निर्माण का कार्य किया जा रहा था जो लगभग वन भूमि के अंदर 100 मीटर तक घुस कब्जा कर लिए थे,,,।

इस बढ़ते कब्जे को देख वन विभाग के द्वारा 8 कब्जाधारियों को चिन्हित कर दिनांक 29/05/25 को शॉर्ट नोटिस दिया गया,,, जिसमें 4 लोगों ने कब्जा भूमि पर पक्का मकान निर्माण करा लिया था और चार लोग बाड़ी बनाए हुए थे, और इस बार भी लोग नोटिस को नजरअंदाज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा जिसके बाद दिनांक 04/06/25 को वन विभाग का अमला सुबह सुबह पूरे विभाग के दल बल के साथ बुलडोजर लेकर बांस बाड़ी के पीछे पंहुचा, और चिन्हित लोगों के बेजा कब्ज़ा को तोडना शुरू कर दिया, बेजाकब्जा धारियों ने विरोध करने की कोशिश की पर नाकाम रहे और वन अमला अपना काम करता रहा।

बेजा कब्जा हटाने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को कड़ी शब्दों में हिदायत दी गई कि वन भूमि के दायरे अंदर जो भी कब्जा करेगा उन सब पर कार्यवाही की जाएगी,,।

जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में जल्द ही एक बार फिर हो सकती है कार्यवाही।

Continue Reading

कोरबा

कांगे्रस का संविधान बचाओ आंदोलन : वक्ताओं ने कहा – संविधान बदलने भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होगी

Published

on

कोरबा। भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी, भारत के सामाजिक ताने – बाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे सविंधान में निहित संदेश है । यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और सबके सम्मिलित उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है ।


उक्त कथन सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कोरबा सुभाष चौक पर आयोजित विधानसभा स्तरीय सविंधान बचाओ आंदोलन की आमसभा में अपने उद्बोधन में व्यक्त किया। सांसद महंत ने आगे कहा कि भारत में दो विचारधाराएं है, एक जो सविंधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है और दूसरी विचारधारा सविंधान खतम करने वालों की है ।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सविंधान की रक्षा करते रहेंगे । यह सविंधान डॉ.अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी और देश के हर नागरिक का सविंधान है, इसलिए हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए। किसी भी हालात में हमें, हमारे सविंधान को नष्ट नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया गया ।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि भाजपा भारत में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का काम रही है । कांग्रेस इस नफरत का खिलाफत करते रहेगी ।


जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से भारत को एकजूट रखने की कोशिश की है। श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश को एकजूट रखने के लिए अंतिम सांस तक कार्य करते रहे और शहीद हुए।


पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि देश की संपत्ति को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेची जा रही है । रेल्वे स्टेशनों पर वेटिंग हॉल में प्रति घण्टे के दर से किराया देना पड़ रहा है ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है, वह सविंधान को तोडऩे और बदलने का असफल प्रयास कर रही है। उनका यह प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा ।
श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार की भाजपा सरकार सविंधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है, वह चिंता का विषय है। सविंधान से हम सबको अधिकार मिले हैं। केन्द्र सरकार तमाम जांच एजेंसी को अपना एजेंट बनाकर विपक्ष को परेशान करने में लगी है। यह विषय भी सविंधान के नियमों के विरूद्ध है
कार्यक्रम में दुलेश्वरी सिदार, सूरज महंत, रेखा त्रिपाठी, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, सुरेश सहगल, सपना चैहान, बी एन सिंह, कुसुम द्विवेदी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, सुभाष राठौर, संतोष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, रमेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र तिवारी, बद्रीकिरण, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, अर्जुन सिंह, आकाश पटेल, पालुराम साहू, अश्वनी पटेल, मनक साहू, अतुल दास, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, दीपक राठौर, शशिलता पाण्डेय, राजेन्द्र ठाकुर, रामकुमार राठौर, गणेश दास, जीवन चैहान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने किया और अंत में पार्षद मुकेश राठौर ने आभार व्यक्त किया ।

Continue Reading

कोरबा

X-बॉयफ्रेंड बोला- तू मुझे छोड़ नहीं सकती, फिर मारा चाकू:नाबालिग लड़की बोली- उसने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी

Published

on

कोरबा,एजेंसी। कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है।

मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का कहना है कि, लड़के ने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी है।

नाबालिग के सीने में टांके लगे है।

नाबालिग के सीने में टांके लगे है।

आरोपी राहुल सारथी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली है।

आरोपी राहुल सारथी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली है।

नाबालिग लड़की ने क्या कहा?

वह अक्सर घर आकर गाली-गलौच और मारपीट करता था। उसका कहना है कि तू किसी और कि नहीं हो सकती न होने दूंगा क्योंकि तेरे चक्कर में मोहल्ले और घर में बदनाम हो चुका हूं इसलिए तु मेरे को छोड़कर नहीं जा सकती।

आगे नाबालिग ने बताया कि, मेरे चेहरे पर वो पहले भी मारा है। आंख के ऊपर टांके आए थे, इस बार फिर मारा है तो सीने में टांके आए है। राहुल कुछ काम नहीं करता था। अभी भी वह धमकी दिया है कि जेल से निकल के फिर मारुंगा। वह धमकी देता था कि वह किसी और की नहीं हो सकती। राहुल के पिता स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं।

बता दें कि पीड़िता के शरीर पर पहले से भी कई चोटों के निशान हैं। परिजनों की शिकायत के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच की बात कही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending