Connect with us

खेल

गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए:ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा; गिल बोले– रोहित–विराट की जगह भरना कठिन

Published

on

मुंबई,एजेंसी। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कहा है- ‘वर्ल्ड कप जीतने पर भी रोड शो नहीं करना चाहिए। ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा है। क्योंकि, लोगों की जान सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं 2007 वर्ल्ड कप जीत के बाद भी नहीं चाहता था कि रोड शो हो।’

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा- ‘बेंगलुरु में रोड शो के दौरान हुए हादसे ने दुखी किया। मैं घटना के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराता। इस तरह के माहौल में लापरवाही और हादसों की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए इनसे बचना चाहिए।’ बुधवार को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

RCB के सेलिब्रेशन में 3 लाख से ज्यादा फैंस एकत्रित हो गए थे। (फोटो- विधानसभा के बाहर की है।)

RCB के सेलिब्रेशन में 3 लाख से ज्यादा फैंस एकत्रित हो गए थे। (फोटो- विधानसभा के बाहर की है।)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए फैंस दीवार से चढ़ने लगे। जिसके बाद भगदड़ मची।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए फैंस दीवार से चढ़ने लगे। जिसके बाद भगदड़ मची।

भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।

भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।

4 पॉइंट्स में जाने, इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ?

  • स्टेडियम में फ्री पास से एंट्री। पास आरसीबी की वेबसाइट से लेने थे। बुधवार को यह घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट विजिट करने लगे तो साइट क्रैश हो गई। पास पाने वालों के साथ ही बिना पास के लोग भी स्टेडियम पहुंचे। इससे भीड़ का अंदाजा नहीं हो सका।
  • प्रारंभिक जांच के मुताबिक भीड़ ने स्टेडियम में घुसने के लिए गेट नंबर 12, 13 और 10 तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। नाले पर रखा स्लैब ढह गया। हल्की बारिश के बीच भगदड़ मच गई।
  • दोपहर लगभग 3:30 बजे भीड़ और बढ़ी तो सभी गेट बंद कर दिए गए। इससे पास वाले भी अंदर नहीं घुस पाए। हंगामा शुरू हो गया। गेट नंबर 10 पर स्थिति ज्यादा बिगड़ी। पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को पीछे धकेला, कुछ महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं।
  • सरकार ने कहा- 5 हजार सुरक्षाकर्मी थे, लेकिन भीड़ बहुत थी। इसलिए विक्ट्री परेड नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी 36 घंटे से ड्यूटी पर थे।

गौतम गंभीर की 4 बड़ी बातें-

  • रोहित-कोहली की गैरमौजूदगी पर: गौतम ने कहा ‘युवा प्लेयर्स का पास इंग्लैंड में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। हमारे पास क्वालिटी प्लेयर्स हैं, जो इस दौरे पर बेहतर कर सकते हैं। हमारा ध्यान क्लीन स्वीप पर नहीं है, हम मैच जीतने पर फोकस कर रहे हैं।’
  • बुमराह की फिटनेस पर: भारतीय कोच ने कहा ‘बुमराह को रिप्लेस करना मुश्किल है, लेकिन हमने उनके बिना चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली। जिसमें दूसरे प्लेयर्स ने खुद को साबित किया। इसलिए इंग्लैंड दौरे पर भी नए प्लेयर्स के पास बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है।’
  • इंग्लैंड में प्रदर्शन पर: गौतम ने कहा- ‘टेस्ट मैच तभी जीते जाते हैं, जब आप 20 विकेट लेते हैं। आप हजार रन बना सकते हैं, लेकिन उससे जीत नहीं मिलती। 5 दिन का मैच जीतना है तो 20 विकेट लेने ही होंगे। प्रेशर हमेशा रहेगा, लेकिन हमें देश के लिए पॉजिटिव रिजल्ट देने पर ही ध्यान देना है।’
  • बेंगलुरु हादसे पर: गंभीर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी रोड शो करना चाहिए। क्योंकि लोगों की जान सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं 2007 वर्ल्ड कप जीत के बाद भी नहीं चाहता था कि रोड शो हो, क्योंकि इस तरह के आयोजना में हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।’

कप्तान बनने के बाद गिल की पहली कॉन्फ्रेंस; बोले- रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे पर 2 सीनियर बल्लेबाज (रोहित शर्मा और विराट कोहली) की जगह भर पाना मुश्किल होगा। वे टीम में नहीं हैं, लेकिन हमारी टीम में बैटिंग कॉम्बिनेशन अच्छा है। 25 साल के भारतीय कप्तान ने जीत के दबाव पर कहा कि हर टूर में जीतने का प्रेशर रहता है। हमारी टीम में अनुभव और युवा प्लेयर्स का अच्छा मिश्रण है।

शुभमन गिल की मुख्य बातें-

  • इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम पर गिल ने कहा- ‘टीम में बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी सिचुएशन में जिता सकते हैं। जसप्रीत बुमराह जितने भी मैच खेल सकें, हमारे लिए बेस्ट रहेगा।’
  • शुभमन ने IPL में प्रदर्शन पर गिल ने कहा- ‘IPL बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए खिलाड़ियों के दिमाग में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भी बेस्ट प्रदर्शन करने की बात रहती है। टूर्नामेंट के दौरान भी कई प्लेयर्स रेड बॉल से प्रैक्टिस कर रहे थे, वे टेस्ट सीरीज पर भी फोकस कर रहे थे।’
  • कप्तानी की रणनीति पर गिल ने कहा- ‘मैं अपनी कप्तानी में किस स्ट्रैटजी को फॉलो करूंगा, इस बार ज्यादा नहीं कहना चाहता। मैं फिर भी अपने प्लेयर्स के साथ अच्छा बॉन्ड बनाने पर ध्यान दूंगा। जिससे वे मैच में अपना बेस्ट दे सकें।’

गिल को 12 दिन पहले टेस्ट कप्तान बनाया BCCI ने 24 मई को शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था। जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया था। इसी के साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हम एक-दो सीरीज के लिए कप्तान नहीं चुनते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया था।

BCCI के हेड ऑफिस में भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान करते अजित अगरकर।

BCCI के हेड ऑफिस में भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान करते अजित अगरकर।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज खेलेगा भारत, पहला मैच 20 जून से भारतीय टीम इंग्लैंड टूर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। पहला मुकाबला 20 से 24 जून तक लीड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकल की शुरुआत होगी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय शूटिंग जगत में शोक: जसपाल राणा का निधन, राजस्थान शूटिंग से रहा गहरा जुड़ाव

Published

on

जयपुर, एजेंसी। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच Jaspal Rana का असमय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से लौटते समय फ्लाइट में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन से भारतीय शूटिंग जगत में शोक की लहर है।

जसपाल राणा न सिर्फ एक महान खिलाड़ी थे, बल्कि वे भारतीय निशानेबाजी के प्रमुख कोचों में से एक भी थे। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी कोचिंग शैली तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता पर आधारित मानी जाती थी।

राजस्थान के शूटिंग जगत में भी जसपाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका राज्य से गहरा जुड़ाव रहा और वे लंबे समय तक राजस्थान के उभरते निशानेबाजों के मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहे। जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज के विकास और तकनीकी सुधारों में भी उनका योगदान माना जाता है। उन्होंने कई बार जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स में भाग लिया और खिलाड़ियों को बारीक प्रशिक्षण दिया।

राजस्थान के खेल हलकों में उनका नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता था। यहां के कई निशानेबाजों ने उन्हें अपना गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने राजस्थान राइफल एसोसिएशन के साथ मिलकर कई तकनीकी सुधारों पर सुझाव दिए, जिससे राज्य की शूटिंग सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़ीं।

उनके संबंध ओलंपिक पदक विजेता कर्नल Rajyavardhan Singh Rathore से भी बेहद करीबी और सम्मानजनक रहे। दोनों ने मिलकर भारत में शूटिंग खेल के विकास और ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा भारतीय शूटिंग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Continue Reading

खेल

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

Published

on

छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में मिली है जगह

रणजी ट्रॉफी में लगा चुके हैं चार शतक, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे और सी.के. नायडू ट्रॉफी भी खेल चुके

सीसीपीएल में बिलासपुर बुल्स की कर रहे कप्तानी 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयुष के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, क्षमता, मेहनत और प्रदर्शन से इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी में वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन और दमखम से उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चर्चा में आए आयुष

आयुष पाण्डेय छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। वे बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर बैट्समैन हैं। वे रणजी ट्रॉफी में लगातार बड़े स्कोर कर चर्चा में आए हैं। उनमें नई गेंद को अच्छी तरह खेलने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। आक्रामक बल्लेबाजी और कवर ड्राइव उनकी ताकत है।

इंडिया-ए श्रीलंका में खेलेगी दो टेस्ट मैच, ओपनर के रूप में आयुष पर भरोसा

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में दो टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका जा रही 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चयनकर्ताओं ने ओपनिंग बैट्समैन के रूप में आयुष पाण्डेय पर भरोसा जताया है। रायपुर के रहने वाले 23 साल के आयुष पिछले तीन सीजन से छत्तीसगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। वे सेंट्रल जोन की टीम से दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सी.के. नायडू ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

आयुष ने रणजी ट्रॉफी में एक दोहरा शतक सहित चार शतक लगाए हैं। उन्होंने 2024 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी शतक (124 रन) लगाया था। उन्होंने 2024-25 के सीजन में असम के विरुद्ध 211 रन की यादगार पारी खेली थी। वे रणजी मैचों में दिल्ली (161 रन) और मुंबई (117 रन) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं।

आयुष नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों चल रहे सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वे लगातार चौथा सीजन खेल रहे हैं। वे टी-20 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Continue Reading

खेल

पहली बार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी का इंडिया A में चयन:आयुष पांडेय श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे, 25 जून से होने वाले 4 दिवसीय-सीरीज में दिखेंगे

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में हुआ है। राज्य में यह पहली बार है, जब किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय ए टीम के लिए हुआ है।

आयुष 25 जून 2026 से शुरू होने वाली श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा होंगे। आयुष पांडे ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की औसत से 573 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा। रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आयुष का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भी हुआ था।

वहां भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। दलीप ट्रॉफी में 2 मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।

भारत A टीम क्या है?

भारत A टीम को भारतीय क्रिकेट की “दूसरी राष्ट्रीय टीम” या राष्ट्रीय टीम की फीडर टीम कहा जाता है। इसमें घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे आदि) में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है।

इसका मुख्य उद्देश्य सीनियर भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसी प्रतिस्पर्धा में परखना होता है।

भारत A टीम का रोल क्या होता है?

  • सीनियर भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों की तैयारी करना।
  • घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच की खाई को कम करना।
  • चयनकर्ताओं को यह देखने का मौका देना कि खिलाड़ी विदेशी या मजबूत विपक्ष के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।
  • टेस्ट क्रिकेट के संभावित खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप के मैचों में परखना।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677