Connect with us

छत्तीसगढ़

बर्थडे पर पटाखा फोड़ने से मना किया तो मार डाला:धमतरी में पटाखों की आवाज पर हुआ झगड़ा, युवक ने की हत्या, 3 आरोपी पकड़ाए

Published

on

धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बर्थडे पार्टी मना रहे दोस्तों ने एक शख्स को मार डाला। हेमंत घर के बाहर केक काटकर, पटाखे फोड़ते हुए जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था, तभी वहां रहने वाले वार्डवासियों ने पटाखे फोड़ने से मना किया।

इसी बात को लेकर हेमंत और उसके दोस्तों का वार्डवासी नरेश माली (35 साल) से विवाद हुआ। इसके बाद हेमंत और उसके दोस्तों ने मिलकर नरेश माली पर चाकू से वार कर दिया और उसकी हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नरेश माली (35 साल) पर चाकू से वार किया गया जिससे उसकी हत्या हो गई।

नरेश माली (35 साल) पर चाकू से वार किया गया जिससे उसकी हत्या हो गई।

पटाखे की आवाज से स्थानीय लोग थे परेशान

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना महिमा सागर वार्ड के बहुमंजिला पीएम आवास के पास की है। जानकारी के अनुसार, हेमंत अपने मकान में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। वहीं नरेश माली (35 साल) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उसी इलाके में पीएम आवास में रहता था।

गुरुवार की रात में सभी सो रहे थे। तभी हेमंत अपने दोस्त दिनेश और सुनील के साथ पटाखे फोड़ रहा था। पटाखों की आवाज से स्थानीय लोग परेशान हो गए। पटाखों की तेज आवाज से उस इलाके में सो रहे छोटे बच्चे चौंक जा रहे थे और उनकी नींद बार-बार टूट रही थी। तभी नरेश माली ने शोरगुल और पटाखों की वजह से नाराज होकर हेमंत और उसके दोस्तों को पटाखे फोड़ने से मना किया।

पटाखे फोड़ने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद

इस दौरान नरेश और पार्टी कर रहे हेमंत और उसके दोस्त दिनेश और सुनील से विवाद बढ़ गया। पहले तो कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान आरोपी हेमंत ने नरेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीधे नरेश के सीने में जाकर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

घटना का वीडियो वायरल

घटना के दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरी मारपीट और झगड़े का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से जन्मदिन मना रहा हेमंत वार्ड के लोगों से उलझ रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले हेमंत की इलाके के लोगों के साथ कहासुनी हुई फिर बात बढ़कर झगड़े और हाथापाई तक पहुंच गई।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम शुक्रवार सुबह जब वहां पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पहुंची। घटनास्थल से एक फटा हुआ बम भी बरामद किया गया, जो पार्टी के दौरान फोड़ा गया था। मृतक नरेश का घर घटना स्थल से महज 40 मीटर की दूरी पर था।

घटना स्थल से बम भी बरामद हुआ है।

घटना स्थल से बम भी बरामद हुआ है।

तीन आरोपी गिरफ्तार धमतरी के एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों हेमंत, दिनेश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हेमंत का गुरुवार को जन्मदिन था और उसी की पार्टी हो रही थी। आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

धमतरी एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी हेमंत, दिनेश और सुनील पटाखे फोड़ रहे थे। जिसको नरेश माली उसे पटाखे फोड़ने से मना कर रहा था। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद हेमंत ने नरेश माली पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह फोरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

अक्सर होते हैं लड़ाई झगड़े

मृतक नरेश माली के परिवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां पहले भी कई बार मारपीट और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। इलाके में एक शराब की दुकान होने के कारण अक्सर असामाजिक तत्वों की भीड़ जमा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कटघोरा

कटघोरा अटल परिसर में प्रतिमा निर्माण में घोटाला, सब-इंजीनियर सस्पेंड:ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट से बनाई गई मूर्ति, CMO को बर्खास्त करने की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद में बने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में सब इंजीनियर चंद्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है।

मामला अटल परिसर में स्थापित प्रतिमा की गुणवत्ता को लेकर सामने आया था। आरोप है कि परिसर में ब्रॉन्ज धातु की प्रतिमा लगाने का प्रावधान था, लेकिन उसकी जगह सीमेंट की प्रतिमा लगा दी गई। बारिश के बाद प्रतिमा का पेंट उखड़ने लगा, जिसके बाद प्रतिमा निर्माण में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया।

शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में प्रतिमा की गुणवत्ता, फिनिशिंग और इस्तेमाल की गई सामग्री में कई कमियां पाई गईं। इस निर्माण कार्य में करीब 13.60 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी सामने आई है।

भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन मौके पर घटिया सामग्री से बनी प्रतिमा स्थापित की गई।

उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े टेंडर, भुगतान दस्तावेज, बिल, वाउचर और माप पुस्तिका की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कटघोरा नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और सीएमओ को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जांच के लिए भेजे गए प्रतिमा के सैंपल

नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यपालन अभियंता अली बक्श ने भी प्रतिमा में खामी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतिमा सही स्थिति में नहीं मिली है। प्रतिमा के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि अटल परिसर जैसे सम्मान से जुड़े स्थल में घटिया निर्माण होना गंभीर मामला है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कश्मीर में छत्तीसगढ़ के हिंदू मजदूरों की नाम पूछकर हत्या:लश्कर आतंकी लतीफ पर शक, अनंतनाग में कॉन्स्टेबल की हत्या में भी इसका नाम आया था

Published

on

श्रीनगर/रायपुर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में 2 हिंदू मजदूरों की हत्या आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों ने की है। यह जानकारी खुफिया सूत्रों ने दी है। ये फ्रंट लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम आतंकी मोहम्मद लतीफ ने दिया है। इसी ने 22 जुलाई को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की लाल चौक इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कुलगाम के केलाम में आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी। पुलिस को यह जानकारी मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने दी। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

ये हत्याएं पहलगाम जैसे पैटर्न पर की गई। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें आतंकियों ने 26 पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मार दिया था।

लतीफ मोटरसाइकिल पर पहुंचा था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लतीफ और उसका साथी मोटरसाइकिल पर प्रवासी मजदूरों के पास पहुंचा था। इन्होंने पहचान पत्र चेक किए और बहुत करीब से गोलीबारी की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी।

एजेंसियों के अनुसार, लतीफ ने यह हमला इसलिए किया, ताकि वह यह संदेश दे सके कि उसका मॉड्यूल अब भी एक्टिव है और आतंकी हमले करने में सक्षम है।

खुफिया सूत्रों का मानना है कि इस गोलीबारी की साजिश सीमा पार बैठे लश्कर के हैंडलर्स ने रची। शक मुख्य रूप से सज्जाद जट्ट / सैफुल्ला पर है, जो पाकिस्तान में रहने वाला जैश का सीनियर हैंडलर है।

बीते दो-तीन साल में कश्मीर के ईंट-भट्ठों पर ऐसे ही आतंकी हमले हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने यहां CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। इस ईंट भट्ठे पर भी CCTV कैमरे लगे थे, जिसके फुटेज की पड़ताल की जा रही है। इस पूरे इलाके में 20 से ज्यादा ईंट भट्ठे हैं।

यह फोटो आतंकी मोहम्मद लतीफ की है।

यह फोटो आतंकी मोहम्मद लतीफ की है।

आतंकी हमले के बाद के हालात, 3 तस्वीरें…

घायल मजदूर को पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसे श्रीनगर रैफर किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायल मजदूर को पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसे श्रीनगर रैफर किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

शनिवार सुबह कुलगाम में सुरक्षा बढ़ा दी गई। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शनिवार सुबह कुलगाम में सुरक्षा बढ़ा दी गई। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों से आते हैं सबसे ज्यादा मजदूर

करीब 3–5 लाख प्रवासी मजदूर हर साल मौसमी या अस्थायी काम के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं। ये कंस्ट्रक्शन, ईंट-भट्ठों, सड़क परियोजनाओं, बागवानी, कृषि, होटल-पर्यटन और छोटे उद्योगों में काम करते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 8.4% बढ़कर 5.036 करोड़ टन पर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन जुलाई में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.036 करोड़ टन हो गया। सीआईएल की देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। बारिश से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की। मांग के अनुरूप भंडार प्रबंधन रणनीति के चलते कोयले की आपूर्ति भी मजबूत बनी रही और उत्पादन तथा आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखा गया। 

कंपनी ने बयान में कहा, ”कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 के जुलाई में शानदार परिचालन प्रदर्शन किया और कोयला उत्पादन में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।” कोयले की आपूर्ति जुलाई में 18.38 प्रतिशत बढ़कर 6.419 करोड़ टन रही। बयान में कहा गया, ”वित्त वर्ष 2026-27 के जुलाई महीने में की गई कोयले की आपूर्ति, किसी भी वित्त वर्ष के इसी महीने में कोयले की अब तक की सबसे ज्यादा खपत है। इससे पहले जुलाई में सबसे ज़्यादा आपूर्ति वित्त वर्ष 2024-25 में 6.05 करोड़ टन हुई थी।”

कोल इंडिया ने जून 2026 में 6.595 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी, जो जून महीने की अब तक की सबसे अधिक आपूर्ति थी। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में कुल कोयला आपूर्ति 6.9 प्रतिशत बढ़कर 26.204 करोड़ टन हो गई, जो इस अवधि का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले अप्रैल-जुलाई 2024-25 में 25.94 करोड़ टन आपूर्ति का रिकॉर्ड था। बिजली क्षेत्र को कंपनी की कोयला आपूर्ति जुलाई में 18 प्रतिशत बढ़कर 4.977 करोड़ टन रही, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 4.235 करोड़ टन थी। बिजली क्षेत्र, कोल इंडिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता वर्ग है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677