Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा की पूर्णिमा बनी प्रेरणा स्रोत, घर में बनाया पढ़ाई का कोना, अब किशोरों को करेंगी जागरूक

Published

on

दंतेवाड़ा की पूर्णिमा बनी प्रेरणा स्रोत
दंतेवाड़ा की पूर्णिमा बनी प्रेरणा स्रोत

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम बेदीपारा की किशोरी पूर्णिमा नागवंशी आज युवाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। हाल ही में आयोजित एक कार्यशाला में भाग लेने के बाद पूर्णिमा ने अपने घर में ष्पढ़ाई का कोनाष् तैयार कर शिक्षा के प्रति नई पहल की शुरुआत की है।
जिला प्रशासन, यूनिसेफ और सर्वहितम के संयुक्त प्रयासों से आयोजित की गई थी, इस कार्यशाला में मितानिन दीदियों, ग्रामीण महिलाओं, अभिभावकों और किशोर-किशोरियों ने हिस्सा लिया। इसमें रूप नहीं गुण को देखो, आज क्या सीखा और पढ़ाई का कोना जैसे कार्यक्रमों पर प्रशिक्षण दिया गया।
पूर्णिमा नागवंशी, जो इस कार्यशाला की प्रतिभागी थीं, ने इस पहल के महत्त्व को गंभीरता से समझा। घर लौटकर उन्होंने अपनी मां की पुरानी साड़ी से एक घेरा बनाकर एक शांत और सुव्यवस्थित अध्ययन स्थल तैयार किया। उन्होंने वहां अपनी किताबें सजाईं, दीवार पर पढ़ाई का रूटीन चिपकाया और उसी स्थान को अपनी नियमित पढ़ाई का केंद्र बना लिया।

पूर्णिमा का कहना है, अब मुझे पढ़ाई में पहले से ज्यादा रुचि हो रही है। मेरे माता-पिता भी अब मेरा उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वह अब अपने गांव के अन्य किशोर-किशोरियों को भी पढ़ाई का कोना बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़ाई के लिए एक समर्पित स्थान बनाए, जिससे अनुशासित और केंद्रित अध्ययन की आदत विकसित विकसित कर सके। पूर्णिमा का यह प्रयास न केवल व्यक्तिगत विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह गांव के अन्य किशोर-किशोरियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

गौरतलब है कि रूप नहीं गुण को देखो, आज क्या सीखा और पढ़ाई का कोना जैसे कार्यक्रम वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले के 100 चयनित गांवों में किशोरों के समग्र विकास के उद्देश्य से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यालय करतला का किया निरीक्षण

Published

on

सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने के दिए निर्देश

छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिनों के भीतर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन सुविधाओं तथा आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने और पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में पड़े टूटे हुए फर्नीचर की मरम्मत कर उसे उपयोग में लाया जाए तथा जो फर्नीचर उपयोग योग्य न हो उसे नियमानुसार कबाड़ विक्रेता को विक्रय कर प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय हित में किया जाए।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, ई-आरईएस अशोक कुमार जोगी,सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, एसडीओ एवं सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Published

on

कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा शनिवार 7 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 72 महिला मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण, स्त्री रोग संबंधी परेशानियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस भी मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके साहस और संघर्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित रूप से डायलिसिस करा रही हैं और इसके बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही हैं। उनका साहस और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

Published

on

कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

कोरबा। आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस होली मिलन समारोह के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कथा आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677