Connect with us

बिज़नस

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरें 4.25% पर स्थिर रखीं

Published

on

लंदन,एजेंसी। बढ़ती महंगाई और मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्याज दरों को स्थिर रखने का ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इज़राइल-ईरान के बीच टकराव से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और तेल कीमतों में उछाल की आशंका गहराई हुई है।

BoE ने मौद्रिक नीति पर गुरुवार को फैसला लेते हुए प्रमुख ब्याज दरों को 4.25 प्रतिशत पर स्थिर बनाए रखने की घोषणा की है। यह निर्णय व्यापक रूप से अपेक्षित था, क्योंकि हाल ही में आए आंकड़ों से पता चला है कि यूके में महंगाई दर अभी भी केंद्रीय बैंक के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

मौद्रिक नीति समिति (MPC) के नौ में से छह सदस्यों ने ब्याज दरों को यथावत बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया। इससे पहले मई में BoE ने एक चौथाई प्रतिशत की कटौती की थी, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति से उपजे वैश्विक व्यापारिक तनाव के मद्देनजर लिया गया कदम था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Tata Motors का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

Published

on

मुंबई, एजेंसी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ” यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।”

PunjabKesari

इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा, ” कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी…।” 

Continue Reading

देश

विश्व बैंक का अनुमान, 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रह सकती है

Published

on

मुंबई, एजेंसी। विश्व बैंक ने अनुमान जताया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2026-27 में घटकर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। पिछले साल ये 7.7 प्रतिशत थी। हालांकि, वृद्धि दर में गिरावट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा, ”ऊर्जा की ऊंची कीमत और कच्चे माल की लागत के कारण निजी मांग में कमी आने के कारण वृद्धि दर धीमी पड़ने का अनुमान है।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि माल एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती से उपभोक्ता मांग को कुछ हद तक सहारा मिल सकता है। विश्व बैंक ने ये भी उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2027-28 में देश अर्थव्यवस्था एक बार फिर 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी। विश्व बैंक ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बावजूद इस साल की भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं, जिसे घरेलू मांग से समर्थन मिला। 

विश्व बैंक ने कहा, ”अमेरिका के टैरिफ में कमी और मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू होने की उम्मीद से संघर्ष के कारण बाहरी मांग खासकर निर्यात पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद मिल सकती है।” 

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मांग में मजबूती और निर्यात वृद्धि में तेजी से अगले दो वित्त वर्ष में वृद्धि दर के फिर से बढ़ने की उम्मीद है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में वृद्धि दर 2026 में घटकर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

Continue Reading

देश

मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, Nestle को भेजा नोटिस

Published

on

मुंबई, एजेंसी। नेस्ले इंडिया के शेयर शुक्रवार को करीब 3% टूट गए। यह गिरावट उस खबर के बाद आई, जिसमें बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी के एक पैकेट में कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के मामले में कंपनी को नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाद नेस्ले इंडिया लिमिटेड का शेयर 43.40 रुपए यानी 3.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1378 रुपए के आसपास पहुंच गया।

FSSAI ने नोटिस जारी करते हुए संबंधित बैच के स्रोत और सप्लायर की जानकारी,आंतरिक गुणवत्ता जांच रिपोर्ट तथा ऐसे उत्पादों को बाजार और सप्लाई चेन से हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों की जानकारी भी मांगी है।

फ्लिपकार्ट और ओपन सिक्रेट को भी नोटिस जारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आई उपभोक्ता शिकायतों के आधार पर FSSAI ने अन्य कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। रेगुलेटर ने फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सिक्रेट को भी नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए डिलीवर किए गए ओपन सीक्रेट अन-जंक्ड डेट्स में कीड़े पाए गए थे। 

FSSAI ने दोनों कंपनियों से संबंधित अवधि के गुणवत्ता जांच रिकॉर्ड, उठाए गए सुधारात्मक कदमों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी मांगी है।

KFC को भी भेजा नोटिस

इसके अलावा,FSSAI ने आंध्र प्रदेश के एलुरु में MVR मॉल में मौजूद KFCआउटलेट पर साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है। फूड रेगुलेटर ने फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) से साफ-सफाई, सैनिटेशन, फूड हैंडलिंग, स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की हाइजीन से जुड़ी कमियों की पहचान कर रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही, सुधारात्मक कदमों के दस्तावेजी प्रमाण भी मांगे गए हैं।

FSSAI ने कहा है कि वह सोशल मीडिया पर सामने आने वाली उपभोक्ता शिकायतों की लगातार निगरानी कर रहा है। जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677