Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में सरकार चलाने वाला कोई नहीं, भगवान भरोसे चल रहा- पूर्व मंत्री भगत

Published

on

07 जुलाई को खड़गे रायपुर में लेंगे आमसभा
प्रेसवार्ता : अमरजीत ने कहा- डब्ल इंजन फेल, धुंआ निकलने वाला है
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा- चुनाव से पूर्व तीन माह में पट्टा बांटने का वादा कहां गया, कोरबा विधायक जनता से मांगे माफी, नहीं तो जनता सिखाएगी सबक

कोरबा। आज कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेसवार्ता लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में कांग्रेसी हमलावर दिखे। पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सरकार को डेढ़ साल हो गए और पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और कहीं भी लॉ एण्ड ऑर्डर नहीं दिख रहा है और सरकार खुद की पीठ थपथपा रही है। प्रदेश में सिर्फ भाजपा को ही सुशासन दिख रहा है, जबकि आम जनता निकम्मी सरकार से परेशान दिख रही है।
बेरोजगार युवकों और शिक्षा के साथ खिलवाड़
पूर्व मंत्री ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर भाजपा सरकार बेरोजगार युवकों और शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। 10,000 से अधिक स्कूल बंद हो गए। 45,000 बेरोजगार युवकों के साथ खिलवाड़ किया गया। कई स्कूलों में एक शिक्षक तक नहीं। शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण के नाम पर संभाग से बाहर भेजा जा रहा है। मैंने पहली बार ऐसी सरकार देखी, जो स्कूलों को बंद कर रही है। अब तक की सरकारों ने शिक्षा को टोला-मोहल्ला तक पहुंचाने के लिए प्राथमिक स्कूलों के लिए भवन बनाया, ताकि सभी गरीब बच्चों तक शिक्षा की पहुंच हो, लेकिन ये सरकार छत्तीसगढ़ को अशिक्षित बनाने पर तुली हुई है।
भगवान भरोसे चल रही सरकार
अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि विष्णुदेव ऐसा मुख्यमंत्री है जो न तो निर्णय ले पा रहे हैं और न ही सोचने – समझने की इच्छाशक्ति रखते हैं। सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है। खेती का समय है और किसान बीज, खाद के लिए भटक रहे हैं। नकली खाद बिक रही है, निजी दुकानों में खाद की कालाबाजारी हो रही है। साय सरकार पूरी तरह से फेलवर साबित हुई है।
बात रामराज की और गली-गली बिकवा रही शराब
पूर्व मंत्री भगत ने विष्णु सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है। बात रामराज की करते हैं और प्रदेश में गली-गली शराब बिकवाई जा रही है। डबल इंजन की सरकार में इंजन फेल हो चुका है और धुंआ फैलने वाला है।
निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया है
अमरजीत भगत ने कहा कि विष्णु सरकार पूरी तरह से फैल है और निर्णायक लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। कांग्रेस नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी, चाहे नौजवान बेरोजगार युवकों की बात हो, या फिर बार्डर में देश के लिए लड़ रहे जवानों की बात हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कहते है कि भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं, ये है भाजपा का चरित्र। जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। पाकिस्तान को सबक सिखाने का सहीं वक्त था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री अमेरिकी प्रधानमंत्री ट्रंप के सामने सरेंडर हो गए, जिससे जनता का विश्वास टूटा। उन्होंने कहा कि हमारे भाग्य का फैसला करने वाला अमेरिका कौन होता है।
धान संग्रहण केन्द्रों में सड़ रहा
अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों की कमाई का कोई रखवाला नहीं। 35 हजार क्विंटल से अधिक धान संग्रहण केन्द्रों में सड़ रहा है और उसका अब तक उठाव भी नहीं हो पाया है। किसान परेशान हैं, न तो उन्हें बीज मिल रहा और न ही खाद।
07 जुलाई को आएंगे खड़गे
अमरजीत भगत ने कहा कि इन सब बातों और मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 07 जुलाई को रायपुर आएंगे और साइंस कालेज मैदान रायपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। किसान, जवान और संविधान बचाओ आमसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेसियों से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
उन्होंने कांग्रेसियों की बैठक भी ली और आमसभा को सफल बनाने के लिए सभी से आह्वान किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस की इस आमसभा को सफल बनाने के लिए कोरबा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के रायपुर जाने की बात कही।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा- चुनाव पूर्व भाजपा ने वादा किया था, तीन माह में पट्टा देंगे, कहां गया वादा
प्रेसवार्ता में जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन पर हमलावर दिखे और कहा कि चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे, कहां गए वादे। जनता से माफी मांगे या फिर आगे जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हमने गरीब परिवार को 10 हजार पट्टा वितरित किए, 10 हजार और बांटने की आवश्यकता है। कोरबा विधायक अपना वादा निभाएं और 10 हजार पट्टा बांट कर दिखाएं, या फिर जनता से माफी मांगे। हमारे पट्टों पर अब प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है, लेकिन चुनावी लाभ लेने के लिए लखनलाल देवांगन ने जनता से कहा था- फर्जी पट्टा बॉंटा जा रहा है। आखिर यह फर्जी है तो फिर पीएम आवास के लिए निगम मान्य क्यों कर रहा। उन्होंने कहा कि हमने सभी समाज के लोगों के लिए भवन बनवाया, लखन ने क्या किया। डेढ़ साल हो गए, अपना एक वादा भी दिखा दे, जिसे पूरा किया हो। जनता सब जानती है। हमने कोरबा के विकास के लिए विकास की रोशनी वहां तक पहुंचाई, जहां लोग प्राथमिक सुविधाओं के लिए तरस रहे थे। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से आदेश कर, पहल कर, लड़ाई कर कोरबा का हक मांगा और मिला भी, वर्तमान विधायक क्या कर रहे हैं।
कोरबा की परिवहन व्यवस्था पर सांसद ने उठाए सवाल
सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा की परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अदानी के कोयला परिवहन के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यात्री गाड़ियों की सुविधा नहीं मिल रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्षद्वय मनोज चौहान, यादव, पूर्व महापौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में एकलव्य आवासीय स्कूल में छात्रों का हंगामा:विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर प्रिंसिपल हटाने की मांग, कार्रवाई के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। शाला प्रवेश उत्सव से लौट रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रों का कहना है कि उन्हें रोजाना घटिया और अस्वच्छ भोजन दिया जाता है। आरोप है कि बरसात के पानी से खाना बनाया जाता है और भोजन में कई बार कीड़े भी निकलते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेट और खाद्य सामग्री भी दिखाई, जिनकी तारीखें मिटाई गई थीं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि कई बच्चे खाज-खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा। आरोप यह भी लगाया गया कि छात्रों को एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां दी जा रही हैं।

अभिभावकों ने भी जताई नाराजगी

अभिभावकों ने प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 240 छात्रों के अभिभावकों को पैरेंट्स मीटिंग के लिए अलग-अलग दिनों में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार विद्यालय आना पड़ता है। साथ ही छात्रों को बाहर से जरूरत का सामान लाने पर रोक लगाने का भी आरोप लगाया गया।

शिक्षकों की मारपीट का मामला भी उठा

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट में कुछ छात्र भी घायल हो गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है।

विधायक ने दिए जांच के निर्देश

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बाइक गुम होने के तनाव में युवक ने दी जान:कोरबा में नशे की हालत में खोई थी बाइक, कमरे में फंदे पर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलगीखार में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। कुछ दिन पहले वह दर्री क्षेत्र गया था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसकी बाइक कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, रविवार (26 जुलाई) देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला।

घर में मचा कोहराम

घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान रहता था और बार-बार उसी बात का जिक्र करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला:बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटा-बहू गंभीर, पूछताछ में आरोपी परिजन ने जुर्म कबूला

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार (25 जुलाई) देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हेतराम (45) और बहू प्रमिला (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में मृतका के एक परिजन को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे और बहू के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाई पुलिस को सूचना

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल-112 तथा पाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजन ही निकला आरोपी

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या और हमले की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव

घटना के बाद गांव की बदहाल व्यवस्था भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि हर्राडीह तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। यही कारण रहा कि शव और दोनों घायलों को करीब एक किलोमीटर तक खाट और लकड़ी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों ने इस घटना के बाद गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग दोहराई है।

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे 45 वर्षीय हेतराम और बहू 40 वर्षीय प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया है, जो मृतिका का परिजन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे हेतराम और बहू प्रमिला के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत 112 और पाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल हेतराम और प्रमिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतिका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस घटना का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677