कोरबा
युक्तियुक्तकरण से संगीता कंवर बनी तिलईडबरा की आशा, शिक्षकविहीन स्कूल में लौटी शिक्षा की रौशनी
नियमित शिक्षिका की पदस्थापना से समय पर पहुँच रहे बच्चे, पढ़ाई में बढ़ी रुचि
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में स्थित छोटे से गांव तिलईडबरा में शिक्षा की तस्वीर अब बदलने लगी है। वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते शासकीय प्राथमिक शाला में अब युक्तियुक्तकरण के तहत नियमित शिक्षिका श्रीमती संगीता कंवर की पदस्थापना की गई है, जिससे गांव में शिक्षा की नई रोशनी पहुंची है।
शिक्षिका संगीता कंवर ने विद्यालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाना प्रारंभ किया। आज वे नियमित रूप से कक्षाएं ले रही हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दे रही है। शिक्षिका की उपस्थिति से बच्चों का मन भी पढ़ाई में मन जम रहा और वे भी अध्ययन में रुचि ले रहे।

संगीता कंवर बताती हैं कि प्रदेश सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से युक्तियुक्तकरण की नीति अपनाई है। इस नीति के अंतर्गत शाला व शिक्षकों का समुचित और आवश्यकतानुसार समायोजन किया गया, जिससे ऐसे विद्यालयों में भी शिक्षक पहुंच सके, जहां वर्षों से कोई शिक्षक नहीं था। ताकि हर बच्चे को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि तिलईडबरा का प्राथमिक शाला कुछ समय से शिक्षकविहीन था, इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। पालक भी शिक्षक की कमी के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। बच्चों की कक्षा संचालन के लिए आस-पास के विद्यालयों से शिक्षक की व्यवस्था किया जाता था, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था।

गांव वासियों के लिए यह विद्यालय इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि वे अपने छोटे बच्चों को दूर के स्कूल नहीं भेज सकते थे। ऐसे में एक स्थायी शिक्षक की नियुक्ति लंबे समय से आवश्यक थी। अब जब युक्तियुक्तकरण नीति के तहत यहां शिक्षिका की नियुक्ति हुई है, तो बच्चों की पढ़ाई में भी नियमितता आई है। बच्चों में भी शाला आने में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। अब वे समय से पहले शाला पहुंचने लगे हैं। पालकों का कहना है कि अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं रही, क्योंकि उन्हें एक समर्पित शिक्षिका मिल गई है। जिससे अब उनके बच्चों को न केवल शिक्षा का अधिकार मिल रहा है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अनुभव भी हो रहा है।
कोरबा
11वीं कॉमर्स में दाखिले के लिए 25 जुलाई तक वक़्त
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में शैक्षणिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) में कुछ स्थान गैर केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु रिक्त है। प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए हों, वे 15 जुलाई से 25 जुलाई के बीच प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र, निर्धारित दस्तावेजों के साथ 25 जुलाई शाम 4 बजे तक विद्यालय में जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। समस्त प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के नियमानुसार प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार किए जाएंगे। कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में स्थान रिक्त नहीं है। विद्यार्थियों को पंजीयन पत्र के साथ जो दस्तावेज प्रस्तुत करना है, उनमें विद्यार्थी की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड व फोटोग्राफ, अभिभावक का निर्धारित प्रपत्र मे सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विद्यार्थी का जाति प्रमाणपत्र (अनुसूचित, जनजाति अन्य पिछडा वर्ग की दशा में), खेलकूद के संबंध में प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की बेबसाईट व विद्यालय सूचना पटल का अवलोकन विस्तृत किया जा सकता है।
कोरबा
राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं
कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।
कोरबा
दादरखुर्द में 125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा:16 जुलाई को निकलेगी, तैयारियां पूरी, पुलिस बल रहेगा तैनात
कोरबा। कोरबा जिले के दादरखुर्द में 125 सालों से चली आ रही भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को निकाली जाएगी। यह सदियों पुराना महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और लोककल्याण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य श्रृंगार और वस्त्राभूषण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुजारी और सेवायत लगातार पूजा-अनुष्ठान में जुटे हैं।
16 जुलाई की सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देवताओं को भव्य रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कुंज द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द की रथयात्रा कोरबा जिले की सबसे पुरानी धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह यात्रा पिछले 125 वर्षों से बिना किसी रुकावट के निकाली जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ को ‘जगत के नाथ’ यानी पूरे संसार के पालनहार कहा जाता है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वे हर जाति, वर्ग और समुदाय के भक्तों पर समान दृष्टि रखते हैं। इसी कारण इस रथयात्रा को समानता, सेवा और लोककल्याण का महापर्व भी कहा जाता है।
इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर समिति के साथ मिलकर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
