Connect with us

कोरबा

कोरबा कांग्रेस की बैठक 13 जुलाई को:एआईसीसी के सहसचिव कुंभलकार लेंगे बैठक

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्षद्वय मनोज चौहान एवं नत्थुलाल यादव ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2025, दिन – रविवार को सायं 4 बजे, जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में बैठक रखी गई है।
बैठक में नितिन कुंभलकार-सह सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी पार्टी परिसम्पति, मुख्य अतिथि होंगे । वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका आदि के पूर्व अध्यक्षगण, उपाध्यक्षगण सहित ब्लॉक, जोन, वार्ड कमेटी के अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एव कांग्रेस प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण

Published

on

अब पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी

कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में नवस्थापित पार्षद कक्ष का लोकार्पण किया, अब निगम के पार्षदगणों को एक ओर जहाॅं साकेत भवन में बैठने की सुविधायुक्त व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है, वहीं दूसरी ओर पार्षदों को साकेत भवन में अपना कार्यालयीन कामकाज निपटाने में अब कोई परेशानी भी नहीं होगी। लोकार्पण के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ निगम के पार्षदगण उपस्थित थे।

नितनई उपलब्धियों को अर्जित करने व शहर एवं निगम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बढ़ रहे नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन तथा महापौर श्रीमती राजपूत व सभापति श्री ठाकुर के दिशा निर्देशन में पार्षदों के बैठने व कामकाज संपादन करने हेतु एक सुव्यवस्थित एवं बडे़ साईज के कक्ष की व्यवस्था आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कराई गई है, साकेत भवन के शासकीय हितग्राही पेंशन योजना विभाग के बगल में यह पार्षद कक्ष बनाया गया है तथा उसे व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया एवं पार्षदगणों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निगम के पार्षदगण तथा अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

निगम के वार्ड क्र. 35 व 36 को मिली 02 करोड़ 95 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया इन विकास कार्येा का भूमिपूजन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 35 एवं 36 को 02 करोड़ 95 लाख रूपये के लागत वाले 07 नये विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में खरमोरा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया। इस अवसर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा 01 करोड़ 94 लाख 70 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग कालोनी में नाली निर्माण तथा जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से किया जाना हैं। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 साधराम राठौर घर से राठिया समाज भवन तक सी.सी.रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, इसी मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 स्थित निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी घर तक नाली का निर्माण एवं इसी मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार जिला खनिज संस्थान मद से 35 लाख 80 हजार रूपये की लागत से  वार्ड क्र. 35 अंतर्गत गोकुलनगर गोठान हेतु बाउण्ड्रीवाल शेड, अतिरिक्त कक्ष व शौचालय का निर्माण कार्य, इसी मद से 15 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा गेट से मेन रोड तक सी.सी. रोड का निर्माण तथा मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 मेन रोड खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सी.सी. रोड का निर्माण भी निगम द्वारा किया जाना हैं। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के करकमलों से इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। 

आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना, हमारा प्रथम लक्ष्य

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्त विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है तथा इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा लगातार प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप विगत दो-सवा दो वर्षो के दौरान निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही है, जिनका लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।

बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा विकास कार्यो हेतु लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना पक्का मकान हों, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा तेजी के साथ आवासगृहों का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत देश व प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, उनकी समस्याएं दूर हो रही है, सुविधाएं बढ़ रही हैं।

लखनलाल देवांगन के मंत्री बनते ही कोरबा ने पकड़ी विकास की तेज गति

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनलाल देवांगन जैसे ही कोरबा के विधायक व प्रदेश के मंत्री बने, वे ही कोरबा में विकास ने तेज गति पकड़ ली है तथा विकास की गंगा बह रही है, उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आपका जो आशीर्वाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को प्राप्त हुआ है, उसी आशीर्वाद का परिणाम है कि अब कोरबा में तेजी से विकास हो रहा है, सुविधाएं बढ़ रही हैं, जनसमस्याएं समाप्त हो रही हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजय गोंड़, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, सुकुंदी यादव, चन्द्रकली जायसवाल, वैभव शर्मा, रामकुमार पटवा, गोपाल राठिया, सरस्वती पटेल, ललेश दुबे, ईश्वर सिंह कंवर, छोटेलाल यादव, अनिल डिक्सेना, गुडिया यादव, ममता शर्मा, ईतवार सिंह कंवर, निर्मला कंवर, चंदन कंवर, बजरंग पटेल, हेमंत चन्द्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, राहुल मिश्रा, अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

केबिनेट मंत्री व महापौर का महामाला व शाल श्रीफल से हुआ अभिनंदन, कलचुरी भवन में 25 लाख की लागत से शेड – डोम निर्माण का शिलान्यास

Published

on

कोरबा विधायक व छत्तीसगढ़ शाशन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व नगर पालिक निगम के महापौर संजूदेवी राजपूत का सर्ववर्गीय जायसवाल कलचुरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने महामाला व शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया

कोरबा। मिशन रोड़ स्थित कलचुरी भवन में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले डोम शेड का भूमिपूजन केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्यातिथि व महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता व सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वार्ड पार्षद युगल कैवर्त्य , प्रभा टीकम राठौर सहित जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आथित्य में राधा कृष्ण मंदिर में शिलान्यास कार्यक्रम विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया ! इस मौके पर कलचुरी समाज के जिला अध्यक्ष रामगोपाल डिकसेना ने मंत्री, महापौर का आभार जताते हुए बताया कि जायसवाल कलचुरी समाज का मंगल भवन सभी समाज के लोगो के लिए उपलब्ध है, डोम व शेड की सौगात मिलने के बाद अन्य सामाजिक कार्यक्रमो के लिए और भी सुविधाओ में ईफाजा होगा, इस अवसर पर समाज के प्रमुख राम गोपाल डिक्सेना, राजेंद्र जायसवाल, मनोज पाराशर ,अनिल जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनमोहन कौशिक, राजू जायसवाल, शिव जयसवाल, मनीष जायसवाल, भास्कर जायसवाल ,बंसी जयसवाल , जीवन जायसवाल,भुवनेश्वरी कश्यप,गौरव जयसवाल ,ऋतिक जयसवाल सहित स्वजातीय बंधुओ ने मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत का महामाला व शाल श्रीफल भेंटकर अभिनंदन कर आभार जताया!

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677