डेली मार्केट के मेन रोड में स्थाई ठेला हटवाने के लिए, सब्जी व्यापारियों ने न•पा•प• को दी तीसरी बार आवेदन…! लगने लगी है जाम! पालिका कब लेगी संज्ञान? देखे पूरी खबर
बाँकी मोगरा :–बाँकी मोगरा के मुख्य चौक से कुछ ही दूरी पर क्षेत्र का डेली मार्केट स्थित है, जहां सब्ज़ी विक्रेता प्रति दिन अपनी सब्जी की दुकान संचालित करते है, इस मार्केट में आप पास और पूरे क्षेत्र के जन सब्जी खरीदी के लिए पहुंचते है। सब्जी मार्केट से लगा हुआ बाकी कोरबा का मुख्य मार्ग है, सब्जी विक्रेता और सब्जी खरीदी करने आने वाले सभी जन अपनी वाहनों को सड़क के दोनों तरफ खाली जगह में खड़ा कर खरीदी करने अंदर मार्केट आते है।
वार्तामन में दिया गया शिकायत पत्र👇
वहीं मेन रोड के दोनों तरफ पहले स्ट्रीट फूड के ठेले का संचालन किया जाता था जिनके वजह से हमेशा वहां जाम की स्थिति बनी रहती थी यातायात बाधित रहता था, जिसके बाद नगर पालिका निगम द्वारा स्थिति के सुधार के लिए चिंतन मनन कर वहां संचालित सभी दुकानदारों को स्ट्रीट फूड के लिए एक अलग जगह देने का निर्णय लेते हुए अस्पताल रोड के रेस्ट हाउस के सामने जगह दे दिया जिसके बाद यहां से सभी ठेले वाले दुकानदार अपने अपने पसंद की जगह की चुनाव कर अपनी ठेले को उस जगह में स्थाई कर संचालित करना शुरू कर दिया और उस जगह का नया नामकरण किया गया, आज उस जगह को चौपाटी के नाम से जाना जाता है, यहां के सारे विक्रेता आज भी उस चौपाटी में अपना दुकान संचालित कर रहे है जबकि कुछ लोगों द्वारा नगर निगम द्वारा दिए गए निर्देश को नजर अंदाज कर वापस फिर से इसी जगह में अपना ठेला स्थाई रूप से लगा कर पुनः अपना दुकान संचालन कर रहे है और अब इनके वजह से शाम को फिर से जाम की स्थिति होने लगती है, साथ ही सब्जी विक्रेताओं के बताए अनुसार राजकुमार पर आरोप लगाया है कि ग्राहकों को वाहन खड़ा करने को मना किया जाता है और उसके द्वारा विवाद की स्थिति प्रतिदिन बनाई जाती है।
चौपाटी में पहले से एक स्थाई ठेला के बाद भी जमाया नया जगह कब्जा
इसी समस्या के समाधान के लिए सब्जी विक्रेताओं द्वारा बिना अनुमति के कर रहे दुकान की संचालन के स्थाई ठेले को हटवाने के लिए दिनांक 15/07/25 को नगर पालिका परिषद में एक शिकायत पत्र लिखा है,,,जो इससे पूर्व में दो बार और दिए गए शिकायत पर पर ध्यानाकर्षण कर उचित कार्यवाही की निवेदन की है।
पूर्व में दी गई शिकायत पत्र 👇
एक स्थाई ठेला का संचालन होता देख और भी नए नए लोग अपने ठेला वहां रखने लगे है और कुछ स्थाई ठेला रखने के फिराक में है
शिकायत पत्र में यह दर्शाया गया है कि पूर्व में नगर पालिका निगम द्वारा मार्केट के बाहर मेन रोड के सभी स्थाई ठेला संचालकों के लिए पहले से ही अलग जगह दिया गया है, जिसके बाद भी राजकुमार देवांगन द्वारा जबरन बिना अनुमति के रोड पर स्थाई ठेला रख कर उसका संचालन किया जा रहा है, जिसके वजह से प्रतिदिन शाम के वक्त पहले की तरह जाम लग जाता है और ग्राहक को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं होने के वजह से सभी अपनी गाड़िया मार्केट के अंदर लेकर आते है जिससे हम विक्रेताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है,,,।
जबकि राजकुमार ने एक स्थाई ठेला चौपाटी में पहले से ही ले रखा है जिसे उसके द्वारा किसी अन्य को किराए से देकर किराया वसूल किया जाता है।
पूर्व में दी गई शिकायत पत्र 👇
हमारे द्वारा विरोध करने पर या हमारी वाहन को खड़ी करने पर हमेशा वो विवाद की स्थिति बना देते है। सब्जी विक्रेताओं ने इस पर जांच कर उचित कार्यवाही का मांग करने हेतु पहले भी दो शिकायत पत्र दिया था जिसपर पुनः ध्यानाकर्षण कराने एक बार फिर से शिकायत पत्र लिखा है, पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी गण द्वारा प्रथम पत्र दिनांक से आज दिनांक तक इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है, जबकि अधिकारियों के वाहन इसी सड़क से होकर कोरबा या अन्य जगहों के लिए गुजरती है।
•इस तरह के अनदेखी को क्या समझा जाए?
•अधिकारीगण क्यों संज्ञान नहीं लेना चाहते?
•क्या किसी के ऊंचे पहुंच से सिफारिश होती है?
• क्या ये मुख्य मार्ग क्षेत्र पालिका का हिस्सा नहीं है जो अब तक संज्ञान नहीं लिया गया?
•क्या प्रतिबंधित जगह पर या स्थानांतरण के बाद पुनः उसी जगह पर स्थाई दुकान का संचालन करने की स्वीकृति दी जा सकती है?
सड़क पर यातायात बाधित संबंधित , विवादित स्थिति होने से संबंधित, किसी के दिए निर्देश को अनदेखा कर गलती करने से संबंधित शिकायतो पर हर संबंधित विभागों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई जरूर करनी चाहिए, ऐसे गतिविधियों पर ध्यान न देने या नजर अंदाज करने के वजह से अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल देखना ये है कि दर्जनों सब्जी विक्रेताओं द्वारा दिए गए तीसरे शिकायत पत्र पर संज्ञान लिया जाता है या फिर पहले के जैसा इस बार भी पत्र को किसी फाइल में दबा कर रख लिया जाता है।
प्रतिदिन हो रहे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
कोरबा पाली। छिंदपारा में युवा गणेश समिति के तत्वावधान में स्थापित भगवान श्री गणेशजी के पंडाल में गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं गणेश वंदना का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम में छिंदपारा सहित आसपास की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।गणेशोत्सव को लेकर पंडाल में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागी बन रहे हैं।युवा गणेश समिति द्वारा आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से गणेश पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने तथा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की अपील की है।महिला मंडली के भजन-कीर्तन से छिंदपारा में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।भजन कीर्तन में सजन कुंवर,जमुना गुप्ता, कमला देवी पुष्पा वैष्णव, निशा ठाकुर , ज्योति राजपूत , गीता यादव, संतोषी कैवर्त, उषा दास, पिंकी यादव , रेखा यादव , लल्ली डिक्सेना, मैया यादव, पायल यादव, मोनिका कैवर्त अमेलाल यादव, सोनू यादव राकेश यादव आदि उपस्थित रहें।
पाली छिदपारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी पर्व
पाली छिदपारा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पाली छिदपारा में हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिर हनुमान के पास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा।इस अवसर पर माताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हलषष्ठी माता की कथा का श्रवण किया।
व्रत कथा का वाचन सुशील पांडेय जी (केराझरिया वाले महाराज) ने किया। कथा के दौरान हलषष्ठी व्रत के धार्मिक महत्व और इसकी परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसी कारण इस दिन माताओं द्वारा पुत्रों की दीर्घायु और उनके मंगलमय जीवन के लिए व्रत रखने की परंपरा है।हलषष्ठी व्रत में हल से जुते हुए खेत में उगे अनाज या सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता।
प्राकृतिक आहार के रूप में तालाब में स्वयं उगने वाले तिन्नी या पसई के चावल, महुआ तथा भैंस के दूध-दही का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस दिन गाय के दूध और घी का सेवन वर्जित माना जाता है।पर्व के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परिवार और विशेषकर अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
कोरबा पाली/सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पाली की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी विभूति कुम्भकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुमारी विभूति कुम्भकार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिला कोरबा में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री रामेश्वर प्रसाद लहरे, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।