Connect with us

Uncategorized

डेली मार्केट के मेन रोड में स्थाई ठेला हटवाने के लिए, सब्जी व्यापारियों ने न•पा•प• को दी तीसरी बार आवेदन…! लगने लगी है जाम! पालिका कब लेगी संज्ञान? देखे पूरी खबर

Published

on

बाँकी मोगरा :– बाँकी मोगरा के मुख्य चौक से कुछ ही दूरी पर क्षेत्र का डेली मार्केट स्थित है, जहां सब्ज़ी विक्रेता प्रति दिन अपनी सब्जी की दुकान संचालित करते है, इस मार्केट में आप पास और पूरे क्षेत्र के जन सब्जी खरीदी के लिए पहुंचते है। सब्जी मार्केट से लगा हुआ बाकी कोरबा का मुख्य मार्ग है, सब्जी विक्रेता और सब्जी खरीदी करने आने वाले सभी जन अपनी वाहनों को सड़क के दोनों तरफ खाली जगह में खड़ा कर खरीदी करने अंदर मार्केट आते है।

वार्तामन में दिया गया शिकायत पत्र👇

वहीं मेन रोड के दोनों तरफ पहले स्ट्रीट फूड के ठेले का संचालन किया जाता था जिनके वजह से हमेशा वहां जाम की स्थिति बनी रहती थी यातायात बाधित रहता था, जिसके बाद नगर पालिका निगम द्वारा स्थिति के सुधार के लिए चिंतन मनन कर वहां संचालित सभी दुकानदारों को स्ट्रीट फूड के लिए एक अलग जगह देने का निर्णय लेते हुए अस्पताल रोड के रेस्ट हाउस के सामने जगह दे दिया जिसके बाद यहां से सभी ठेले वाले दुकानदार अपने अपने पसंद की जगह की चुनाव कर अपनी ठेले को उस जगह में स्थाई कर संचालित करना शुरू कर दिया और उस जगह का नया नामकरण किया गया, आज उस जगह को चौपाटी के नाम से जाना जाता है, यहां के सारे विक्रेता आज भी उस चौपाटी में अपना दुकान संचालित कर रहे है जबकि कुछ लोगों द्वारा नगर निगम द्वारा दिए गए निर्देश को नजर अंदाज कर वापस फिर से इसी जगह में अपना ठेला स्थाई रूप से लगा कर पुनः अपना दुकान संचालन कर रहे है और अब इनके वजह से शाम को फिर से जाम की स्थिति होने लगती है, साथ ही सब्जी विक्रेताओं के बताए अनुसार राजकुमार पर आरोप लगाया है कि ग्राहकों को वाहन खड़ा करने को मना किया जाता है और उसके द्वारा विवाद की स्थिति प्रतिदिन बनाई जाती है।

चौपाटी में पहले से एक स्थाई ठेला के बाद भी जमाया नया जगह कब्जा

इसी समस्या के समाधान के लिए सब्जी विक्रेताओं द्वारा बिना अनुमति के कर रहे दुकान की संचालन के स्थाई ठेले को हटवाने के लिए दिनांक 15/07/25 को नगर पालिका परिषद में एक शिकायत पत्र लिखा है,,,जो इससे पूर्व में दो बार और दिए गए शिकायत पर पर ध्यानाकर्षण कर उचित कार्यवाही की निवेदन की है।

पूर्व में दी गई शिकायत पत्र 👇

एक स्थाई ठेला का संचालन होता देख और भी नए नए लोग अपने ठेला वहां रखने लगे है और कुछ स्थाई ठेला रखने के फिराक में है

  • शिकायत पत्र में यह दर्शाया गया है कि पूर्व में नगर पालिका निगम द्वारा मार्केट के बाहर मेन रोड के सभी स्थाई ठेला संचालकों के लिए पहले से ही अलग जगह दिया गया है, जिसके बाद भी राजकुमार देवांगन द्वारा जबरन बिना अनुमति के रोड पर स्थाई ठेला रख कर उसका संचालन किया जा रहा है, जिसके वजह से प्रतिदिन शाम के वक्त पहले की तरह जाम लग जाता है और ग्राहक को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं होने के वजह से सभी अपनी गाड़िया मार्केट के अंदर लेकर आते है जिससे हम विक्रेताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है,,,।

जबकि राजकुमार ने एक स्थाई ठेला चौपाटी में पहले से ही ले रखा है जिसे उसके द्वारा किसी अन्य को किराए से देकर किराया वसूल किया जाता है।

पूर्व में दी गई शिकायत पत्र 👇

हमारे द्वारा विरोध करने पर या हमारी वाहन को खड़ी करने पर हमेशा वो विवाद की स्थिति बना देते है। सब्जी विक्रेताओं ने इस पर जांच कर उचित कार्यवाही का मांग करने हेतु पहले भी दो शिकायत पत्र दिया था जिसपर पुनः ध्यानाकर्षण कराने एक बार फिर से शिकायत पत्र लिखा है, पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी गण द्वारा प्रथम पत्र दिनांक से आज दिनांक तक इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है, जबकि अधिकारियों के वाहन इसी सड़क से होकर कोरबा या अन्य जगहों के लिए गुजरती है।

इस तरह के अनदेखी को क्या समझा जाए?

अधिकारीगण क्यों संज्ञान नहीं लेना चाहते?

क्या किसी के ऊंचे पहुंच से सिफारिश होती है?

क्या ये मुख्य मार्ग क्षेत्र पालिका का हिस्सा नहीं है जो अब तक संज्ञान नहीं लिया गया?

क्या प्रतिबंधित जगह पर या स्थानांतरण के बाद पुनः उसी जगह पर स्थाई दुकान का संचालन करने की स्वीकृति दी जा सकती है?

सड़क पर यातायात बाधित संबंधित , विवादित स्थिति होने से संबंधित, किसी के दिए निर्देश को अनदेखा कर गलती करने से संबंधित शिकायतो पर हर संबंधित विभागों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई जरूर करनी चाहिए, ऐसे गतिविधियों पर ध्यान न देने या नजर अंदाज करने के वजह से अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।

फिलहाल देखना ये है कि दर्जनों सब्जी विक्रेताओं द्वारा दिए गए तीसरे शिकायत पत्र पर संज्ञान लिया जाता है या फिर पहले के जैसा इस बार भी पत्र को किसी फाइल में दबा कर रख लिया जाता है।

संवाददाता साबीर अंसारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकी मोगरा: सुरक्षित थाना परिसर से 18 चक्का ट्रेलर का शीशा तोड़कर सामान पार, उठ रहे कई गंभीर सवाल,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा। थाना बाकी मोगरा परिसर से इन दिनों एक अजीबोगरीब मामले को लेकर चर्चा में है। थाने के भीतर खड़ी एक जप्त गाड़ी से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। एक तरफ जहां वाहन मालिक ने सामान गायब होने का दावा किया है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे सुरक्षा वाले परिसर से चोरी होना नामुमकिन है। बहरहाल, पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा माजरा? – प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 20 जून को खनन विभाग (माइनिंग डिपार्टमेंट) ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टर संजय यादव के 18 चक्का ट्रेलर (क्रमांक: सीजी 30 एफ 8112) को चांदनी चौक से जप्त किया था। कानूनी कार्रवाई के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए बांकी मोगरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया।

पीड़ित का दावा:– वाहन मालिक संजय यादव ने बताया कि परसों वह गाड़ी को स्टार्ट करने और बैटरी चार्ज करने थाना परिसर आए थे, तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन आज, 12 जुलाई को जब वे दोबारा पहुंचे, तो गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। वाहन के अंदर रखा जैक, टोचन, टेप रिकॉर्डर और ड्राइवर का झोला समेत अन्य सामान गायब था।

थाना प्रभारी का रुख: “सुरक्षा पुख्ता, हर एंगल से होगी जांच”

इस संवेदनशील और हैरान करने वाले मामले पर बांकी मोगरा थाना प्रभारी ने बेहद जिम्मेदारी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा: “थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे मौजूदगी रहती है, इसलिए यहाँ से चोरी होना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। फिर भी, प्रार्थी की शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया गया है। यह वाकई चोरी का मामला है या इसके पीछे कोई और कहानी है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ होगा।”

पुलिस ने प्रार्थी और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था: क्या पुलिस को दी जा रही है चुनौती?

क्या चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब थाने के भीतर भी हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे?

क्या इलाके में कोई ऐसा शातिर गिरोह सक्रिय है जो पुलिस को सीधे चुनौती दे रहा है?

पुरानी घटनाओं पर भी अटकी सुई:– स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात और मोटरसाइकिल पार कर दी थी, जिसका सुराग पुलिस अब तक नहीं लगा पाई है। चर्चाएं यह भी हैं कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों के कई मामले सिर्फ कागजों और आवेदनों तक ही सीमित रह गए हैं, जिससे चोर बेखौफ घूम रहे हैं।

फिलहाल क्या है स्थिति? :– फिलहाल, थाना प्रभारी ने इस संबंध में ज्यादा विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन पुलिस टीम जल्द ही सच सामने लाने और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है। वहीं, इस अनोखी ‘चोरी’ को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या हकीकत निकलकर सामने आती है।

Continue Reading

Uncategorized

मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस:नकटी,कानून-व्यवस्था, किसान-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे, विधायक-दल की बैठक में होगा फैसला

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव को लेकर अंतिम फैसला रविवार शाम होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

यदि सहमति बनती है तो कांग्रेस कानून-व्यवस्था, नकटी गांव विवाद, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, किसानों की समस्याएं और बिजली दरों में बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों को आधार बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

रविवार शाम 5 बजे नेता प्रतिपक्ष के सरकारी बंगले पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा के लिए रणनीति तय की जाएगी और यह फैसला भी होगा कि अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए या नहीं।

नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर रखी गई है बैठक।

नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर रखी गई है बैठक।

इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

  • नकटी गांव में कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास तोड़े जाने का मामला
  • प्रदेश की कानून-व्यवस्था
  • जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग
  • किसानों को खाद की किल्लत और खेती से जुड़ी समस्याएं
  • बिजली दरों में बढ़ोतरी
  • महिलाओं की सुरक्षा
  • बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में देरी
  • पार्टी का मानना है कि इन मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है और पूरे सत्र के दौरान तीखी बहस देखने को मिलेगी।
कांग्रेस विधायक दल बैठक की फाइल फोटो

कांग्रेस विधायक दल बैठक की फाइल फोटो

रविवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

भाजपा की रणनीति बैठक के बाद कांग्रेस ने भी रविवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में तय किया जाएगा कि विधानसभा में किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और सरकार को किस तरह घेरा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी विधायक बैठक में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ विधानसभा की फाइल फोटो

13 जुलाई से शुरू होगा 5 दिन का मानसून सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र छोटा जरूर है, लेकिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने की रणनीति बना रहा है।

1033 सवाल, 36 विधायकों ने पूछे 20-20 प्रश्न

इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के तहत अधिकतम 20-20 सवाल लगाए हैं। खास बात यह है कि सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पांच दिन के सत्र में सरकार को लगभग हर विभाग से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है?

अविश्वास प्रस्ताव किसी एक विभाग या मंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी सरकार के खिलाफ लाया जाता है। हालांकि विपक्ष इसे किसी एक बड़े मुद्दे को आधार बनाकर ला सकता है, लेकिन सदन में बहस के दौरान सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, किसानों, रोजगार, भ्रष्टाचार और अन्य सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होती है। अंतिम मतदान इस बात पर होता है कि सरकार के पास सदन का बहुमत और विश्वास है या नहीं।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा, 08 जुलाई 2026

बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर पार्षद श्री लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव, हनुमान पाण्डेय तथा उदय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी है। इससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

एसएमडीसी अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों का भविष्य संवारती हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन एवं विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677