Connect with us

छत्तीसगढ़

देवर ने भाभी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…:33 डिसमिल जमीन के लिए घर में घुसकर किया अटैक, 24 घंटे से बेहोश है महिला

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 33 डिसमिल ज़मीन के लिए एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह 24 घंटे से बेहोश है। कुल्हाड़ी से मारने का LIVE वीडियो भी सामने आया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुल्हाड़ी से मारने वाले आरोपी का नाम हितेंद्र तरुण (29) है। वह अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को लेकर अपनी भाभी अनीता सूर्यवंशी (35) पर वार किया है। जमीन को लेकर 15 दिन से विवाद चला था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हमले की तस्वीरें-

युवक ने पहले दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही कुल्हाड़ी लेकर घुसा आरोपी।

युवक ने पहले दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही कुल्हाड़ी लेकर घुसा आरोपी।

पति-पत्नी मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माना। पहले डराया, फिर हमला कर दिया।

पति-पत्नी मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माना। पहले डराया, फिर हमला कर दिया।

महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, वारदात 16 जुलाई की रात 11 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। ग्राम भैंसदा में दोनों का घर आमने-सामने है। आरोपी देवर हितेंद्र तरुण (29) अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को 8 लाख में मांग रहा था, जबकि उसकी बाजार में कीमत करीब 14 लाख थी।

इस दौरान बड़े भाई गिरधर सूर्यवंशी (40) ने पता किया, जहां ज्यादा रेट मिल रहा था, वहां बेच दिया। इसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोपी गुरुवार को घर में घुसकर अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। हमले के बाद महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।

महिला के पति ने बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

महिला के पति ने बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

हमले के बाद मौके से भाग गया था आरोपी

महिला के पति गिरधर सूर्यवंशी के मुताबिक, रात में दोनों घर पर थे, तभी आरोपी युवक दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसा। वह अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था। पति-पत्नी और युवक के बीच बहस हुई। युवक ने पहले कुल्हाड़ी उठाकर दोनों को डराया, फिर सीधे महिला के सिर पर वार कर दिया।

महिला पर हमले के बाद उसने पति पर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी वारदात के वक्त नशे में धुत था।

हमले से महिला का सिर पर गहरी चोट है, काफी खून बह गया है। बिलासपुर सिम्स में इलाज जारी है।

हमले से महिला का सिर पर गहरी चोट है, काफी खून बह गया है। बिलासपुर सिम्स में इलाज जारी है।

कैसे बना लाइव वीडियो

आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहा था। पहले भी घर घुसकर विवाद कर चुका था, जिससे दंपती डरे-सहमे हुए थे। घटना वाली रात जब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इस दौरान महिला के पति ने कैमरा ऑन कर सामने रख दिया था।

गिड़गिड़ाते रहे पति-पत्नी

2 मिनट के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी आरोपी हितेंद्र तरुण (29) ने घर घुसते ही पति-पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी तान दी और डराने लगा। दोनों मना करते रहे, इसी बीच पूरी ताकत के साथ मारा। वीडियो में आवाज भी सुनी जा सकती है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी गंभीर है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद आरोपी और उसका पूरा परिवार ताला लगाकर भाग गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

अटल स्मृति दिवस पर जगदलपुर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। 25 दिसम्बर को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुये विविध कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित अटल उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और शाम को दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

स्वच्छता अभियान व श्रद्धाजंलि आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, ब्रिजेश शर्मा, राजा यादव, किरण दीवान, गीता नाग, आशा साहू, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, रौशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, केतन महानंदी, रौशन झा, दिलीप सुंदरानी, मनोज ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

Published

on

कोरबा। जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड-पोड़ीउपरोड़ा में 25 दिसम्बर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य विविध कार्यक्रम एवं परिचर्चा आयोजित की गई।


इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारें में बताते हुए उनके आदर्शो को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने को प्रेरित किये।

Continue Reading

कोरबा

वैकल्पिक रोजगार और बढ़ी हुई मुआवजा राशि की मांग को लेकर 26 दिसंबर को गेवरा खदान बंद और कार्यालय घेराव करेंगे भू विस्थापित

Published

on

गेवरा प्रबंधन के बार बार झूठे आश्वाशन से अक्रोशित हैं भू विस्थापित

कोरबा/गेवरा। पोंडी बाहनपाठ एवंं अमगांव के विस्थापितों ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर खदान में होने वाले कामों में वैकल्पिक रोजगार के साथ बढ़ी हुई मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग कई बार भू विस्थापितों ने किया, लेकिन हर बार झूठा आश्वाशन और वादाखिलाफी से परेशान भू विस्थापितों ने गेवरा प्रबंधन और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 26 दिसंबर को गेवरा खदान बंद और कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

ग्राम पोंडी के भू विस्थापित मनोज राठौर ने बताया कि नरईबोध,भठोरा,भिलाई बाजार, रलिया,पोंडी, बाहनपाठ एवंं अमगांव का अधिसूचना प्रकाशन धारा 9 सभी ग्रामों का एक समान है। नरईबोध,भठोरा,भिलाई बाजार एवं रलिया के भू विस्थापितों को कंपनी सेक्रेटरी के स्वीकृत मिनट्स 326 वा निदेशक बोर्ड मीटिंग के पत्र क्र. 2310 दिनांक 8.8.2022 के अनुसार बढ़ी हुई मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है जबकि पोंडी, बाहनपाठ एवंं अमगांव के भू विस्थापितों को उक्त मिनट्स के अनुसार बढ़ी हुई मुआवजा राशि के भुगतान से वंचित किया गया है और एसईसीएल ने हम विस्थापितों को कहा था की छोटे खातेदार जिनके परिवार को स्थाई रोजगार नहीं मिल रहा है उन्हें खदान में होने वाले वैकल्पिक कार्यों में रोजगार प्रदान किया जाएगा, लेकिन हमारे गांव के अधिग्रहण के चौदह वर्ष बाद भी प्रबंधन ने रोजगार देने का वायदा पूरा नहीं किया है।

पोंडी, बाहनपाठ एवंं अमगांव के भू विस्थापितों ने गेवरा महाप्रबंधक के साथ जिला प्रशासन से भी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 26 दिसंबर को गेवरा खदान बंद और कार्यालय घेराव की सूचना सभी को पहले ही दी गई लेकिन कोई सकारात्मक पहल होता नहीं दिख रहा है, इस लिए आंदोलन के सिवा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

जनपद सदस्य नेहा राजेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अब समस्याओं का समाधान किए बगैर खदान विस्तार का काम नहीं होने देंगे। अधिग्रहण के समय प्रबंधन केवल झूठे वादे करता है और खदान विस्तार होते ही भू विस्थापितों को मिलने वाले अधिकार से वंचित कर दिया जाता है इसलिए पहले समस्याओं का समाधान हो फिर खदान विस्तार की बात होगी।

घेराव जनपद सदस्य नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर, भूस्थापित मनोज राठौर,चेतन दास,सूरज कंवर,राम गोपाल, फिरतू यादव, भरत केवट,भैयाराम केवट, एवं ग्राम पोंडी,बाहनपाठ एवंं अमगांव के भू विस्थापितों के नेतृत्व में किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending