देश
पुणे रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार:शरद गुट के नेता बोले- कार्रवाई के पीछे राजनीतिक साजिश संभव, मौके से गांजा-शराब, हुक्का जब्त
पुणे,एजेंसी। पुणे पुलिस ने शनिवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापेमारी में NCP (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया है। अपार्टमेंट से गांजा, शराब और हुक्का जब्त किया गया है। कुल 7 लोगों की गिरफ्तार हुई है, जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया है।
दामाद की गिरफ्तारी पर खडसे ने कहा- पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा उन लोगों के लिए संदेश है, जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं।
प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी NCP (SP) की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
रेव पार्टी छापेमारी की फोटोज

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपार्टमेंट से गांजा, शराब, हुक्का जैसी चीजें जब्त कीं।

रेव पार्टी मामले में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद शर्ट) समेत सभी 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुणे पुलिस को रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

रेव पार्टी मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।

दो महिलाएं समेत सभी 7 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऑफिस से कोर्ट ले जाया गया।
प्रांजल खेवलकर समेत सभी 7 आरोपियों पर केस दर्ज
पुणे पुलिस को खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा।
पुलिस ने बताया कि पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। ड्रग्स, शराब समेत कई नशीली चीजें जब्त की गई है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रांजल खेवलकर कौन हैं

प्रांजल खेवलकर इवेंट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।
प्रांजल खेवलकर शरद पवार पार्टी के विधायक एकनाथ खडसे के दामाद और राष्ट्रवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के दूसरे पति हैं। अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद रोहिणी खडसे ने अपने बचपन के दोस्त प्रांजल से शादी कर ली। खेवलकर और खडसे परिवार मुक्ताई नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी रोहिणी खडसे राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, उनके पति प्रांजल राजनीति से दूर हैं।
खेवलकर एक रियल एस्टेट और इवेंट मैनेजमेंट पेशेवर हैं। उनके नाम पर चीनी और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रांजल के नाम पर एक ट्रैवल कंपनी भी है।
एकनाथ खडसे की पोती से छेड़छाड़ हुई थी

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने जलगांव पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।
2 मार्च 2025 को जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की थी। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं।
इस मामले में रक्षा ने खुद केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे।
देश
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया eKYC तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
मुंबई, एजेंसी। भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं कराया है, उन्हें 30 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय तक eKYC नहीं कराने पर LPG सब्सिडी बंद हो सकती है।
कंपनी ने बताया कि अब गैस कनेक्शन को आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जोड़ा जा रहा है, ताकि सब्सिडी केवल पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके।

घर बैठे करें eKYC
BPCL ने अपने ग्राहकों से HelloBPCL ऐप के जरिए घर बैठे eKYC पूरा करने की अपील की है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऐप डाउनलोड कर LPG सेक्शन में जाकर आधार आधारित ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगर ग्राहक तय समय तक eKYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें बाजार कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है क्योंकि सब्सिडी खाते में नहीं आएगी।
ग्राहकों को सलाह
कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि ग्राहक केवल आधिकारिक ऐप या अधिकृत माध्यम से ही eKYC करें और किसी अनजान लिंक या थर्ड पार्टी ऐप से बचें।
समय पर eKYC पूरा करने से उपभोक्ताओं को बिना रुकावट सब्सिडी मिलती रहेगी और भविष्य में दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
देश
Car Price Hike: Hyundai कार खरीदना होगा महंगा, कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी
मुंबई, एजेंसी। वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है।

कई कीमत कब से लागू?
नई बढ़ी हुई कीमतें 1 जून से प्रभावी होंगी। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद कार खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Hyundai Motor ने इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण बताया है।
क्यों बढ़ाया गाड़ियों का दाम?
हुंदै ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कंपनी ने कहा, ”हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।”
देश
विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में बैंक क्षेत्र की अहम भूमिका: एसबीआई चेयरमैन शेट्टी
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा है कि देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को साकार करने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक पूंजी जुटाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग देने और वित्तीय समावेशन को गति देने में एक बदलावकारी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बुधवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, ”देश के सबसे बड़े बैंक के रूप में, हम इस भूमिका के साथ आने वाले अवसर और जिम्मेदारी दोनों को समझते हैं और भारत की विकास आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शेट्टी ने बैंक के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा, ”हमारी रणनीतिक प्राथमिकताएं ‘डिजिटल फर्स्ट, कस्टमर फर्स्ट’ दृष्टिकोण को मजबूत करने पर केंद्रित रहेंगी।” उन्होंने कहा कि बैंक अधिक दक्ष और जिम्मेदार बैंकिंग परिवेश बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम मेधा (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश करना जारी रखेगा। शेट्टी ने कहा कि पिछला वित्त वर्ष बैंक के लिए एक ऐतिहासिक साल था। ”पिछले वर्षों की गति को बनाए रखते हुए, हमने प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में अपने बाजार नेतृत्व को मजबूत किया। साथ ही एक प्रौद्योगिकी-संचालित, ग्राहक-केंद्रित वित्तीय संस्थान में अपने परिवर्तन को जारी रखा।”
उन्होंने कहा कि परिवर्तन के अगले चरण में सभी श्रेणी के ग्राहकों और चैनल पर अत्यधिक व्यक्तिगत, निर्बाध और सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करने पर ध्यान दिया जाएगा। एसबीआई चेयरमैन ने कहा, ”इसके साथ ही भौतिक रूप से बैंक हमारे संबंध-आधारित मॉडल का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना रहेगा। हमारा प्रयास होगा कि हम अपने शाखा नेटवर्क की ताकत को डिजिटल मंच की गति और सुविधा के साथ एकीकृत करें, जिससे हमारे ग्राहकों के लिए और बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके।”
बैंक निरंतर नवोन्मेष और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल बनाने, काम में लगने वाले समय में सुधार करने तथा सेवा गुणवत्ता को और बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना सरल के तहत शुरू की गई पहल… प्रक्रिया पुनर्गठन, मानकीकरण, डिजिटल एकीकरण और स्वचालन एवं कृत्रिम मेधा के अधिक उपयोग के माध्यम से इस परिवर्तन को गति प्रदान करती रहेगी। शेट्टी ने कहा, ”जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमारा दृष्टिकोण एक भविष्य के लिए तैयार संस्थान का निर्माण करना है जो तकनीकी नेतृत्व को मानवीय विश्वास और व्यावसायिक वृद्धि को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है।” उन्होंने कहा कि जोखिम प्रबंधन और संचालन व्यवस्था बैंक की विकास रणनीति के लिए आधार बने रहेंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
