Connect with us

कोरबा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुराने भवन से ट्रामा सेंटर तक बनेगा शेड

Published

on

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुराने भवन के अलावा परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर भवन में चिकित्सा विभाग खोले गए हैं। दोनों भवन के बीच आवाजाही करने वाले मरीज व उनके परिजन शेड नहीं होने से मौसम की मार झेलते हैं। ऐसे में अब अस्पताल परिसर में दोनोंे भवन के बीच शेड का निर्माण कर मरीजों व उनके परिजन को राहत दिलाई जाएगी।

मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल बनने के बाद से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। एनएमसी के गाइडलाइन के अनुसार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अस्पताल में लगातार सुविधाएं विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अस्पताल में बेड संख्या बढ़ाने व चिकित्सा विभाग के लिए जगह की कमी होने पर परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर भवन का उपयोग शुरू किया गया। जहां अब अस्थि रोग विभाग के ओपीडी व आईपीडी के अलावा शिशु वार्ड, कैंसर विभाग समेत कई अन्य विभाग संचालित हो रहे हैं। इस कारण अस्पताल के पुराने भवन से रजिस्ट्रेशन कराकर मरीज व उनके परिजन उक्त विभाग में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भवन पहुंचते हैं। इसके अलावा ट्रामा सेंटर भवन से एक्स-रे, सोनोग्राफी समेत पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए मरीज व उनके परिजनों की आवाजाही होती है। दोनों भवन के बीच की दूरी करीब 10 मीटर और खुले आसमान के नीचे होने से मरीज व उनके परिजन को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। ठंड के सीजन में भले ही राहत मिलता है लेकिन गर्मी में धूप तो बारिश के सीजन में पानी गिरने पर भीगकर आवाजाही करनी पड़ती है। लेकिन अब जल्द ही दोनों भवनों के बीच शेड का निर्माण किया जाएगा।

मरीजों को शिफ्ट करने में भी होती है काफी परेशानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कैजुअल्टी पुराने भवन के साथ बने कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित है। कई केस वहां पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार करके ट्रामा सेंटर भवन में संचाालित विभाग के आईपीडी में शिफ्ट की जाती है। गर्मी और बारिश में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान परेशानी होती है। बारिश के दिनों में तो लगातार पानी गिरने पर एंबुलेंस बुलाकर मरीज को इलाज व जांच के लिए एक भवन से दूसरे भवन तक ले जाना पड़ता है। गर्मी में चिलचिलाती धूप के बीच मरीजों को शिफ्ट किया जाता है।

^मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर के मुताबिक अस्पताल परिसर में पुराने भवन व ट्रामा सेंटर के बीच खुले में आवाजाही से मरीजों व उनके परिजन को हो रही परेशानी को देखते हुए उक्त दूरी के बीच शेड बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नवरात्रि का तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा स्वरूपा श्री सर्वमंगला देवी की पूजा में दिखी अगाध श्रद्धा

Published

on

माता का वार होने के कारण मंगलवार को अभूतपूर्व भीड़
कोरबा। नवरात्रि के तीसरे दिन माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में चंद्रघंटा देवी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला का दर्शन करने एवं पूजन करने अगाध श्रद्धा देखी गई। क्वांर शुकल तृतीया तिथि पर माँ आदिशक्ति के तृतीय स्वरूप का दर्शन करने के लिए अलसुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया माँ चंद्रघंटा साहस, शांति और सौम्यता की प्रतिक हैं और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में बढ़ने लगी थी। मंगलवार होने के कारण श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला।

नन्हा महराज ने बताया कि माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चन्द्र होने के कारण आदिशक्ति के तृतीय रूप को चंद्रघंटा देवी के रूप में जाना जाता है और माँ सर्वमंगला की पूजा अर्चना आज चंद्रघंटा देवी के रूप में की गई। श्री पाण्डेय ने बताया कि वेद पुराणों में मान्यता है कि माँ चंद्रघंटा स्वरूपा की पूजा अर्चना से साधकों, भक्तों के जीवन से सभी बाधाएं दूर होती हैं, संकट टल जाता है और जीवन में अलौकिक शांति की प्राप्ति होती है और घर परिवार खुशहाल बनता है।

तीसरे दिन विशेष रूप से छप्पन भोग में माँ को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाईयों को शामिल किया गया और माता को अर्पित किया गया।
माँ की महाआरती से चारों तरफ फैल रहा सत्व का प्रकाशपूंज

रोज सुबह एवं संध्या 07.00 बजे माँ की महाआरती की जाती है और आज संध्या महाआरती में मंगलवार होने के कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माँ की आरती करने से मन में तामसिक प्रवृत्ति का नाश होता है और माँ के प्रति श्रद्धा का भाव जागृत होता है। आरती से बच्चों में संस्कार पनपता है और बुद्धि में श्रेष्ठता आती है। नमन पाण्डेय ने बताया कि महाआरती से परिसर सहित चारों तरफ सत्व का प्रकाशपूंज फैलता है और वातावरण में विशुद्धता आती है और मन पवित्र होता है।
कल माँ कुसमाण्डा स्वरूपा की होगी पूजा

कल बुधवार को माँ सर्वमंगला देवी की पूजा अर्चना माँ कुसमाण्डा स्वरूपा के रूप में होगी और श्रद्धालु तथा भक्तजन माँ को भोग अर्पण के रूप में मालपुआ एवं फल अर्पित कर सकते हैं, इससे माँ प्रसन्न होती हैं और ऐसा करने से शत्रु कम होते हैं और शत्रुता का नाश होता है। माँ कुसमाण्डा देवी सौम्य होती हैं और उनकी पूजा अर्चना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर कल

Published

on

कोरबा, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 14 अक्टूबर को सर्वमंगला जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Continue Reading

कोरबा

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Published

on

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70 से 80 छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों ने लिया हिस्सा
कोरबा, 13 अक्टूबर 2026। भारत सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के संबंध में आज श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12.30 बजे आयोजित इस सत्र में छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों को चैलेंज से जुड़ी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग, कोरबा के अधिकारियों ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और पंजीयन के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य तथा इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। प्रतिभागियों को आवेदन और पंजीयन की प्रक्रिया समझाते हुए चैलेंज में भाग लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

जागरूकता सत्र में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के लगभग 70 से 80 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान और सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677