Connect with us

कोरबा

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी

Published

on

31 अगस्त 2025 तक कर सकते है आवेदन
कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26  लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है।
प्रवेश अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए,  बीएससी गणित व जीवविज्ञान, बीकॉम(आनर्स) बीबीए(आनर्स), बी-लिब एंड आईएससी, स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमए शिक्षा, एमए छत्तीसगढ़ी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी गणित व कम्प्यूटर साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा अंतर्गत पीजी डिप्लोमा  इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत डिप्लोमा इन योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा इन साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग,  रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा आदि कोर्स शामिल है। बीकॉम (ऑनर्स) व बीबीए (ऑनर्स) स्नातक प्रमाण पत्र कोर्स प्रथम वर्ष दो सेमेस्टर, स्नातक डिप्लोमा दो वर्ष चार सेमेस्टर, स्नातक डिग्री तीन वर्ष 6 सेमेस्टर, स्नातक ऑनर्स डिग्री चार वर्ष आठ सेमेस्टर, ये दोनों  कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित निर्देशों पर सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम है। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in in में देखी जा सकती है। साथ ही 7489701037 व 7067043721 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में स्कॉर्पियो दादर नाले में बही, दो युवक बचे:युवा कांग्रेस नेता नशे में था, पुलिस ने वाहन जब्त कर केस दर्ज किया

Published

on

कोरबा। कोरबा में शराब के नशे में युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव ने उफनते दादर नाले को स्कॉर्पियो से पार करने की कोशिश की। इस दौरान तेज बहाव में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बहने लगी और आधी पानी में डूब गई।

वाहन में अंकित श्रीवास्तव और चंद्र कुमार कश्यप सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अल्कोहल मीटर परीक्षण में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई।

कोरबा में उफनते दादर नाले में बही थी स्कॉर्पियो।

कोरबा में उफनते दादर नाले में बही थी स्कॉर्पियो।

स्थानीय लोगों ने नाला पार करने से किया था मना

घटना शनिवार शाम की है। भारी बारिश के बाद दादर नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था और पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को नाला पार करने से मना किया था। इसके बावजूद दोनों ने वाहन से नाला पार करने का प्रयास किया।

बीच नाले में पहुंचते ही तेज बहाव में बही स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो जैसे ही नाले के बीच पहुंची, पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। वाहन अनियंत्रित होकर बहने लगा और देखते ही देखते आधा पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया।

वाहन में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोग थे

स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। इनमें युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ चंद्र कुमार कश्यप भी मौजूद थे।

पुलिस ने अल्कोहल मीटर से किया परीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों का अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

बीएनएस और एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों से उफनते नाले और नदी पार नहीं करने की अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि चंद्र कुमार कश्यप और अंकित श्रीवास्तव ने बहते पानी में स्कॉर्पियो पार करने का प्रयास किया था।

मामले में BNS की धारा 283 और MV Act की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने पर MV Act की धारा 185 के तहत भी मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नाले-नालियों को पार करने का जोखिम न लें। तेज बहाव में वाहन कुछ ही सेकंड में नियंत्रण से बाहर हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

Continue Reading

कोरबा

डांट से गुस्साया भतीजा,लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौसी को मार डाला:महिला बोली- तुम रोज शराब पीकर आते हो, नाराज युवक ने ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के पुरैना गांव में डांट से नाराज युवक ने अपनी ही मौसी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। मौसी ने उसे शराब पीकर आने और देर से घर लौटने पर डांटा। इस बात से नाराज होकर उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी तीरथराम यादव (45) रविवार शाम को कहीं से घूमकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 8 से 9 बजे के बीच शराब के नशे में घर आया था। घर में उसकी मौसी मोहन कुंवर बाई (55) मौजूद थीं। उन्होंने उसे बेवजह घूमने, रोज शराब पीने और देर से घर आने को लेकर फटकार लगाई।

मौसी की यह डांट-फटकार युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह आगबबूला हो गया। उसने घर में रखी आग जलाने वाली लकड़ी और डंडे से अपनी मौसी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले से मौसी लहूलुहान होकर घर में ही गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना के समय घर पर आरोपी की पत्नी, बच्चे और मृतिका की बड़ी बहन भी मौजूद थीं। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें बड़े अस्पताल न ले जाकर वापस घर ले आए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आरोपी तीरथराम यादव को हिरासत में ले लिया।

Continue Reading

कोरबा

साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी:द्वितीय सप्ताह में विभिन्न वित्तीय संस्थाओं में हो रहे है जागृति कार्यक्रम

Published

on

विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.08.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा आदि द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला थाना द्वारा महर्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में, करतला के ग्राम नवापारा में, बांगो के ग्राम कोनकोना में, पाली के ग्राम दमियापाली में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677