Connect with us

कोरबा

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी

Published

on

31 अगस्त 2025 तक कर सकते है आवेदन
कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26  लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है।
प्रवेश अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए,  बीएससी गणित व जीवविज्ञान, बीकॉम(आनर्स) बीबीए(आनर्स), बी-लिब एंड आईएससी, स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमए शिक्षा, एमए छत्तीसगढ़ी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी गणित व कम्प्यूटर साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा अंतर्गत पीजी डिप्लोमा  इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत डिप्लोमा इन योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा इन साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग,  रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा आदि कोर्स शामिल है। बीकॉम (ऑनर्स) व बीबीए (ऑनर्स) स्नातक प्रमाण पत्र कोर्स प्रथम वर्ष दो सेमेस्टर, स्नातक डिप्लोमा दो वर्ष चार सेमेस्टर, स्नातक डिग्री तीन वर्ष 6 सेमेस्टर, स्नातक ऑनर्स डिग्री चार वर्ष आठ सेमेस्टर, ये दोनों  कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित निर्देशों पर सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम है। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in in में देखी जा सकती है। साथ ही 7489701037 व 7067043721 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पीएम सूर्यघर योजना से यशवंत जायसवाल को बिजली बिल में राहत की उम्मीद

Published

on

कोरबा 15 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी यशवंत जायसवाल ने घर की बिजली खपत और हर महीने आने वाले बिजली बिल को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्हें लगा कि छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से बिजली बिल का बोझ कम होगा और परिवार को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से पहले 2 किलोवाट क्षमता तक रू.30,000 प्रति किलोवाट और तीसरे किलोवाट के लिए रू.18,000 की केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। इस प्रकार 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर केंद्रीय सहायता अधिकतम रू.78,000 तक हो सकती है।
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता के रूप में 1 किलोवाट संयंत्र पर रू.15,000 तथा 2 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर रू.30,000 दिए जाने का प्रावधान है। पात्रता और स्वीकृत क्षमता के अनुसार दोनों सहायता मिलाकर 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर कुल सहायता रू.1.08 लाख तक हो सकती है।
यशवंत जायसवाल का यह निर्णय परिवार के बिजली खर्च में राहत पाने के साथ सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में भी एक कदम है। घर की छत पर सौर संयंत्र से बिजली तैयार होने पर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। वास्तविक सहायता राशि स्वीकृत संयंत्र क्षमता और योजना की पात्रता के अनुसार तय होती है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन की पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच

Published

on

सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय प्रक्रिया, हितग्राहियों को मिल रही सुविधा
ऑनलाइन आवेदन से आसान हुई राह, ज्योति कुमारी को मिला आय प्रमाण पत्र

कोरबा 15 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं का लाभ पाने के लिए अब नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और अनावश्यक भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ने प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सुतर्रा निवासी ज्योति कुमारी, पुत्री संतोष कुमार, को आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इस सुविधा का लाभ मिला।

ज्योति कुमारी बताती हैं, “पहले आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। कार्यालयों में जाना, समय निकालना और आने-जाने में पैसे खर्च करना पड़ता था। अब मैंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुतर्रा के अशोक च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन किया और मुझे अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। इससे मेरा समय और पैसा दोनों बचा है।”
ज्योति के अनुसार, सेवा सेतु के माध्यम से शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। अब आवश्यक प्रमाण पत्र के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की चिंता नहीं रहती। गांव में ही च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया पहले की तुलना में सहज हुई है और अपने अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी समय मिल पा रहा है।
इस सुविधा के लिए ज्योति कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “सेवा सेतु जैसी पहल से आम नागरिकों को बहुत सुविधा मिल रही है। सरकारी सेवाओं के लिए प्रक्रिया आसान होने से समय और धन की बचत होती है। मैं इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हूं।”

Continue Reading

कोरबा

खेती के साथ मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जय सेवा नवयुवक समूह

Published

on

कोरबा 15 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम सेन्द्रीपाली का जय सेवा नवयुवक स्व सहायता समूह खेती पर निर्भरता और सीमित आय जैसी चुनौतियों के बीच आजीविका के नए अवसर तलाश रहा है। समूह ने मत्स्य पालन को आय के अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मत्स्य पालन विभाग की राज्य पोषित प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत समूह को वर्ष 2025-26 में तीन दिवसीय प्रशिक्षण और जिले से बाहर अध्ययन भ्रमण का अवसर मिला। इस दौरान सदस्यों ने मत्स्य पालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और अपने कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण से मिले मार्गदर्शन को समूह ने अपने मत्स्य पालन कार्य में उपयोग किया।

खेती के साथ मछली पालन से जुड़ने से समूह के सदस्यों को आजीविका का एक और विकल्प मिला है। यह पहल सीमित आय के स्रोतों को बढ़ाने और समूह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सहायक बनी है। जय सेवा नवयुवक स्व सहायता समूह का प्रयास बताता है कि प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण समूह स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह बना सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677