Connect with us

कोरबा

बूथ, वार्ड, सेक्टर एवं मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु सुझाव मांगा ब्लाक कांग्रेस संगठन ने

Published

on

कोरबा ब्लाक शहर को चार मंडलों में बांटा गया, नियुक्ति शीघ्र
कोरबा
। कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन ने मंडल, सेक्टर, वार्ड एवं बूथ कमेटी बनाने के लिए संगठनात्मक बैठक ली। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में कोरबा ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्र.1 से वार्ड क्र.37 तक के कांग्रेसजनों के साथ बैठक आयोजित किया गया । बैठक में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड एवं बूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
बैठक में कांग्रेस के संगठन ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ, वार्ड, जोन, सेक्टर एवं मण्डल कांग्रेस कमेटी के संगठन के मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। जैन ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की विचारधारा के तहत् ऐसे लोंगो को कांग्रेस संगठन में जोड़ना होगा, जिससे विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया जा सके। जैन ने कहा कि कोई भी कमेटी ऐसी बनाएं, जिससे कांग्रेस संगठन की विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं स्वाभिमान में कमी न आए। ब्लॉक प्रभारी ने बूथ, वार्ड, सेक्टर एवं मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु दिशा निर्देश देते हुए सुझाव आमंत्रित किया और आने वाले समय में एकजूट होकर कांग्रेस को जन – जन की आवाज बनाने का आव्हान किया । पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है, जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाती है । यह वह विचार है, जिसने हमें आजादी दिलाई, विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया ।


जैन ने उपस्थितजनों से सुझाव लेकर कोरबा ब्लॉक के 37 वार्डों को 4 मण्डल में विभाजित किया । जिसमें सीतामणी मण्डल में वार्ड क्र.5 से वार्ड क्र. 14 तक को शामिल किया गया है । टी पी नगर मण्डल में वार्ड क्र. – 1, 2, 3, 4, 15, 16, 17, 18 एवं वार्ड क्र.29 को लिया है । बुधवारी मण्डल में वार्ड क्र.19 से वार्ड क्र. 24 तक एवं वार्ड क्र.36 एवं 37 को शामिल किया गया है। वहीं निहारिका मण्डल में वार्ड क्र.25 से वार्ड क्र. 35 तक को लिया गया, इसमें वार्ड क्र.29 को टी पी नगर मण्डल में जोड़ा गया है ।


कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन बैठक में अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव बी एन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, पार्षद मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज का कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया । तत्पश्चात् ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने स्वागत उद्बोधन दिया । बैठक में इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, रामकुमार राठौर, डॉ.ओमप्रकाश महंत, रवि खुंटे, श्रीमती सुभद्रा सिंह, सुभाष राठौर, अविनाश बंजारे, आनंद पालीवाल, पालुराम साहू, मनकराम साहू, कुंजबिहारी साहू, सुनील निर्मलकर, रमेश वर्मा, मुस्लिम खान, समसुद्दीन खान, राजेश यादव, द्रौपती तिवारी, शशि अग्रवाल, संजू पैकरा, शांता मण्डावे, रामगोपाल यादव, अमित पन्ना, रमेश राठौर, टेकराम श्रीवास, संजय अग्रवाल, हिमांशु सिंह, अतुल दास महंत, आकाश प्रजापति, देव जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सत्यप्रकाश साहू, शालनी राही, आरिफ खान आदि ने सुझाव दिये ।
बैठक को पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने भी संबोधित किय । मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, आनंद पालीवाल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया ।
बैठक में संतोष पटेल, रवि सिंह, टिकी महंत, गोपाल यादव, सुनील नेताम, अवधेश राठिया, एन यू कुरैशी, रम्हन दास, बसौर खान, पवन चौहान, नारायण यादव, दिनेश चौहान, नेजामुद्दीन, अरूण यादव, सुजीत बर्मन, विजय आदिले, अमित निराला, रवि टोप्पो, विजय आनंद, नदीम बेग, सतिष नेताम, प्रहलाद तिर्की, बाली चौहान, शशि राय, नारायण लाल, नवरतन सिंह, सी के पाण्डेय, राजेन्द्र श्रीवास, मन्नु विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, हरनारायण राठौर, शशिराज, चालेश्वर सिंह, कलीम अंसारी, कुसुम भगत, लक्ष्मी मरकाम, मनोज कुमार, टेकराम यादव, एहसान अंसारी, रूपेश साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवा कांग्रेस का चुनाव:वर्तमान कमेटी भंग, आचार संहिता लागू, कोरबा शहर अध्यक्ष के लिए एसटी आरक्षित

Published

on

कोरबा। 03 जून को जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर जोनल रिजनल आफिसर अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता ली और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बताया। उन्होंने कहा कि 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो गया है और आचार संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है और नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

कोरबा युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एसटी और ग्रामीण के लिए सामान्य आरक्षित
ZRO अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरबा जिला की दो सीटों पर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें कोरबा शहर को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष का पद सामान्य है। मेंबरशीप के लिए 75 रूपए की फीस रखी गई है।
18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 से 35 वर्ष के युवा ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे और जो सिर्फ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। 28.05.1990 से 29.05.2008 के बीच जन्म लेने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में भाग ले सकते हैं। युवा कांग्रेस का चुनाव के लिए 06 पद प्रदेश स्तर पर सृजित हैं। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी।
नरेन्द्र कुमार ने बताया 29 मई से नामांकन प्रारंभ हो चुका है और 13 जून तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
IYC एप के माध्यम से होगा चुनाव
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने प्रदेश में 41 जिला संगठन बनाया है, जिसमें जिला अध्यक्षों के लिए IYC एप के माध्यम से नामांकन से लेकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 41 जिला अध्यक्षों (शहर एवं ग्रामीण) के साथ 90 विधानसभा अध्यक्षों एवं 307 ब्लाक अध्यक्षों का भी चुनाव IYC एप के माध्यम से सम्पन्न कराया जाएगा। नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया डेढ़ महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से युवा कांग्रेस का नया संगठन तैयार होगा। चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता छंटकर आएंगे और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर, मनोज चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्षद्वय राकेश पंकज एवं विजय सिंह, जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय मंत्री सुरेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष पालूराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू) का मनाया गया जन्मदिन, सदस्यों ने दी समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। 05 जून को प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू ठाकुर) का जन्मदिन प्रेस काम्पलेक्स परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और प्रेस क्लब के सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर राजू ठाकुर को सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी और फूल-मालाओं एवं बुके से उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया। सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

बधाई देने वालों में नवभारत के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष नौशाद खान, दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफ अमित पुरोहित, नई दुनिया के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व सचिव देवेंद्र गुप्ता, देशबंधु के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, अमृत संदेश के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, साधना न्यूज के ब्यूरोचीफ रेणू जायसवाल, प्रदीप बरमैय्या, सत्या जायसवाल, दबंग दुनिया के ब्यूरोचीफ हीरा राठौर, बीता चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, कैलाश सिंह, हरपाल सिंह, दीपक साहू, प्रीतम जायसवाल, रघुनंदन सोनी, सुरेश देवांगन, संजीत सिन्हा, उमेश मखवाना, युधिष्ठिर राजवाड़े, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब परिवार ने राजू ठाकुर को बधाई देते हुए इस खुशी समारोह में शामिल हुए।

राजू ठाकुर ने जताया आभार

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष राजू ठाकुर ने खुशी के इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि सभी से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे जीवन की पूंजी है और आगे भी आशीर्वाद और स्नेह के लिए आकांक्षा की।

Continue Reading

कोरबा

खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 6 जून को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर अवैध खनन गतिविधियों पर बड़ी कार्यवाही की।

जांच के दौरान सीतामढ़ी, कपाटमुडा, सुराकछार,  नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, बरमपुर, बांकीमोगरा, सुमेधा, कुमगरी, घनाकछार, कटघोरा, कछार, दर्री, धवईपुर क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन की जांच की गई। जिस दौरान कपाटमुडा, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, सुराकछार, दर्री, बांकी मोगरा तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए 1 चौन माउंटेन सहित 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर शामिल हैं। जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु कुसमुंडा थाना, हरदीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोगरा थाना, खनिज जांच नाका उरगा में अभिरक्षा में रखा गया है।

     खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677